Tuesday, February 3

इस साल चीन के हांगझोउ में आगामी 19 सितंबर से एशियन गेम्स का आयोजन होने जा रहा है। फिलहाल अब इसके लिए भारतीय टीम पूर्ण रूप से तैयार नजर आ रही है। भारतीय टीम ने एशियन गेम्म 2023 के लिए अपनी टीम का ऐलान कर दिया है। इस बार भारतीय टीम के स्क्वॉड में कुल 17 खिलाड़ियों को जगह मिली है। इस बार भारतीय टीम के स्क्वॉड को देखकर लग रहा है कि मैनेजमेंट में ज्यादातर युवा खिलाड़ियों को जगह दी है।

ये साल हमारी टीम के लिए काफी व्यस्त- कल्याण चौबे

गौरतलब है कि ऑल इंडिया फुटबॉल फेडरेशन ने इससे पहले ही एशियन गेम्स के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया था, लेकिन इसके बाद किसी कारण के चलते इंडियन सुपर लीग में खेलने वाले खिलाड़ियों को टीमों से रिलीज करने से मना भी कर दिया गया। भारतीय फुटबॉल टीम पर बात करते हुए ऑल इंडिया फुटबॉल फेडरेशन के अध्यक्ष कल्याण चौबे ने कहा कि इस साल हमारी टीम के लिए सीजन काफी व्यस्त रहा है। हमारे पास कम समय में एक व्यस्त कार्यक्रम था। नेशनल और  इंटरनेशनल लेवल पर बहुत सारे आयोजन हो रहे हैं।


एशियन गेम्स 2023 के लिए भारतीय टीम का स्क्वॉड 

धीरज सिंह, गुरमीत सिंह, सुमित राठी, नरेंद्र गहलोत, अमरजीत सिंर कियाम, सैमुअल जेम्स, राहुल केपी, अब्दुल रबीह अंजुकंदन, आयुष देव छेत्री, ब्राइस मिरांडा, अजफर नूरानी, रहीम अली, विंसी बरेटो, सुनील छेत्री, रोहित दानू, गुरकीरत सिंह, अनिकेत जाधव।

ये भी पढ़ें: WWE: फैंस के लिए अच्छी खबर, शीर्ष चैंपियनशिप में होगा ये बड़े बदलाव

स्पोर्ट्स से जुड़ी अन्य खबरें जैसे, cricket news और  football news के लिए हमारी वेबसाइट hindi.sportsdigest.in पर log on करें। इसके अलावा हमें FacebookTwitter पर फॉलो व YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें। 

Share.

साल 2020 से स्पोर्ट्स पत्रकारिता में एक सिपाही के तौर पर कार्यरत हूं। प्रत्येक खेल में उसके सभी पहलुओं के धागे खोलकर आपके सामने रखने की कोशिश करूंगा। विराट व रोहित का बल्ला धोखा दे सकता है, लेकिन आपको यहां खबरों की विश्वसनियता पर कभी धोखा नहीं मिलेगा। बचपन से ही क्रिकेट के साथ-साथ अन्य खेलों में खास दिलचस्पी होने के कारण इसके बारे में लिखना बेहद पसंद है।

Leave A Reply

Exit mobile version