Friday, February 13

ISL 2025: भारतीय फुटबॉल के सबसे प्रतिष्ठित अवॉर्ड्स में इस बार दो नए सितारे सबसे ऊपर चमके। मोहन बागान सुपर जायंट्स के कप्तान सुभाशीष बोस को AIFF मेन्स प्लेयर ऑफ द ईयर और ईस्ट बंगाल की स्ट्राइकर सौम्या गुगुलोथ को वीमेंस प्लेयर ऑफ द ईयर चुना गया।

बोस की कप्तानी में मोहन बागान का डबल धमाका

ISL 2025, Subhashis Bose and Soumya Guguloth named Player of the Year
ISL 2025, Subhashis Bose/Getty Images

आईएसएल 2025 में मोहन बागान सुपर जायंट्स ने सुभाशीष बोस की कप्तानी में इतिहास रच डाला। टीम ने एक ही सीज़न में ‘लीग विनर्स शील्ड’ और ‘आईएसएल कप’ दोनों पर कब्जा जमाकर डबल टाइटल अपने नाम किया।

बेंगलुरु एफसी को फाइनल में 2-1 से हराकर मोहन बागान, मुंबई सिटी एफसी (2020-21) के बाद डबल खिताब जीतने वाली सिर्फ दूसरी टीम बनी।

सौम्या गुगुलोथ को भी चुना गया

महिला वर्ग में ईस्ट बंगाल एफसी की स्ट्राइकर सौम्या गुगुलोथ को उनके शानदार खेल और लगातार दमदार परफॉर्मेंस के लिए प्लेयर ऑफ द ईयर घोषित किया गया। उन्होंने IWL में गोल और गति से विपक्षी डिफेंस को बार-बार तोड़ा और इस अवॉर्ड की पूरी तरह हकदार रहीं।

कोचिंग का सिकंदर बना खालिद जमील

ISL 2025, Subhashis Bose and Soumya Guguloth named Player of the Year
ISL 2025, Subhashis Bose and Soumya Guguloth named Player of the Year/Getty Images

जमशेदपुर एफसी के कोच खालिद जमील को लगातार दूसरी बार कोच ऑफ द ईयर का खिताब मिला। उनका फुटबॉल की बारीक समझ और टीम मैनेजमेंट इस अवॉर्ड के पीछे सबसे बड़ा फैक्टर रहा।

महिला कोचिंग में श्रीभूमि एफसी की कोच सुजाता कर को वीमेंस कोच ऑफ द ईयर के सम्मान से नवाजा गया। उन्होंने टीम को IWL में तीसरे स्थान तक पहुंचाया।

भविष्य के सितारे भी हुए सम्मानित

ब्रिसन फर्नांडस – मेन्स प्रोमिसिंग प्लेयर ऑफ द ईयर

थोईबिसना चानू (18 साल) – वीमेंस प्रोमिसिंग प्लेयर ऑफ द ईयर

विशाल कैथ – मेन्स गोलकीपर ऑफ द ईयर

पंथोई चानू – वीमेंस गोलकीपर ऑफ द ईयर

रेफरी लाइनअप भी रहा टॉप क्लास

वेंकटेश आर – मेन्स रेफरी ऑफ द ईयर

टेकचम रंजीता देवी – वीमेंस रेफरी ऑफ द ईयर

वैरामुथु पी – मेन्स असिस्टेंट रेफरी ऑफ द ईयर

रिओहलांग धर – वीमेंस असिस्टेंट रेफरी ऑफ द ईयर

AIFF अवॉर्ड्स ने फिर दिखाया भारतीय फुटबॉल का भविष्य उज्ज्वल है

ये अवॉर्ड्स सिर्फ नाम नहीं, मेहनत की पहचान हैं। सुभाशीष बोस से लेकर सौम्या तक, हर खिलाड़ी ने साबित किया कि भारतीय फुटबॉल अब किसी भी लेवल पर पीछे नहीं है। चाहे क्लब हो या नेशनल लेवल, अब मैदान पर सिर्फ जज़्बा और जीत का जुनून राज करता है।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer शिव मंगल सिंह (Shiv Mangal Singh) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में पेश करने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version