Thursday, June 18

ISL 2026: ईस्ट बंगाल एफसी बीते दिन गुरुवार को इंडियन सुपर लीग फुटबॉल चैंपियन बन गई है। क्यूंकि इस बार ईस्ट बंगाल की टीम ने फाइनल मैच में इंटर काशी पर 2-1 की जीत दर्ज की है। इसके चलते हुए अब इस टीम 22 वर्षों से चले आ रहे अपने ख़िताबी सूखे को भी समाप्त कर लिया है। इसके चलते हुए अब ईस्ट बंगाल की टीम आईएसएल का इस मुजूदा सीजन का खिताब अपने नाम करने में सफल हो गई है।

ईस्ट बंगाल एफसी बना आईएसएल चैंपियन :-

East Bengal FC
East Bengal FC

ईस्ट बंगाल एफसी बीते दिन गुरुवार को इंडियन सुपर लीग फुटबॉल चैंपियन बन गई है। वहीं इसके चलते हुए अब इस टीम ने अपने 22 साल से चले आ रहे ख़िताबी सूखे को भी समाप्त कर लिया है। वहीं इस बार आईएसएल के खिलब के लिए शीर्ष पांच टीम के बीच हुए रोमांचक मुकाबले के बीच अब ईस्ट बंगाल की टीम ने जीत हासिल कर ली है। जबकि इस बार ईस्ट बंगाल की टीम ने किशोर भारती क्रीड़ांगन में खेलते हुए इंटर काशी की टीम पर 2-1 की जीत दर्ज की है।

East Bengal FC
East Bengal FC

इससे पहले मोहन बागान की टीम ने भी युवा भारती क्रीड़ांगन में खेलते हुए स्पोर्टिंग क्लब दिल्ली को 2-1 से हराया था। जबकि इस बार ईस्ट बंगाल की टीम के अलावा मोहन बागान, मुंबई सिटी एफसी, पंजाब सिटी और बेंगलुरु एफसी की टीम अंतिम दौर के मुकाबलों से पहले इस खिताब के प्रबल दावेदारों में शामिल थे। इसके चलते हुए मुंबई एफसी की टीम ने पंजाब एफसी की टीम को 2-0 से हराया है। जबकि ओडिशा एफसी और जमशेदपुर एफसी के बीच मुकाबला गोल रहित ड्रॉ पर समाप्त हुआ है।

खिताब जीतने के लिए ईस्ट बंगाल ने की कड़ी मेहनत :-

इस बार फाइनल मैच में ईस्ट बंगाल की टीम को अंतिम समय तक काफी कड़ी मेहनत करनी पाहि है। क्यूंकि इस फाइनल मैच में खेलते हुए खेल के 15वें मिनट में अल्फ्रेड के शानदार गोल ने इंटर काशी को बढ़त दिला दी थी। इसके अलावा हाफ टाइम से पहले बराबरी करने के कई मौके गंवाने के बाद ईस्ट बंगाल की टीम ने खेल के 50वें मिनट में स्ट्राइकर यूसुफ एजेजारी के गोल से बराबरी का गोल दाग दिया। वहीं इस बार खिलाड़ी यूसुफ एजेजारी गोल्डन बूट के विजेता भी बने हैं।

Youssef Ezzejjari
Youssef Ezzejjari

इसके चलते हुए यूसुफ एजेजारी ने इस बार 13 मैच में खेलते हुए कुल 11 गोल किए हैं। इसके चलते हुए वह इस बार लीग के सबसे अधिक गोल करने वाले खिलाड़ी भी बने हैं। इसके बाद इस मैच के 73वें मिनट में मोहम्मद राशिद ने ईस्ट बंगाल की टीम के लिए दूसरा गोल किया था। वहीं इस बार कोलकाता के इस दिग्गज क्लब ने शानदार अंदाज में मैच का पासा पलटते हुए इस खिताब को जीता है। जबकि इससे पहले ईस्ट बंगाल की टीम ने पिछली बार 2003-04 सत्र में तत्कालीन राष्ट्रीय फुटबॉल लीग के दौरान स्वर्गीय सुभाष भौमिक के मार्गदर्शन में शीर्ष स्तर की घरेलू लीग का खिताब जीता था।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version