Sunday, February 1

Football: पाकिस्तान में बीते दिन एक फुटबॉल मैच खेला गया था। लेकिन इस मैच के दौरान यह खेला का मैदान जंग में तब्दील हो गया था। वहीं यह मैच पाकिस्तानी आर्मी और वाप्डा फुटबॉल टीम के बीच खेला गया था। इसके चलते हुए इन दोनों टीमों के बीच में ही बवाल हो गया था। इसमें दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने एक दूसरे पर जमकर मुक्के और लात बरसाए थे।

जंग में बदला पाकिस्तान में फुटबॉल मैच :-

बीते दिन पाकिस्तान में एक फुटबॉल मैच खेला गया था। लेकिन इस मैच के बाद खेल का मैदान जंग में तब्दील हो गया था। तब राष्ट्रीय खेलों की फुटबॉल प्रतियोगिता का सेमीफाइनल मैच पाकिस्तान आर्मी और वाप्डा टीम के बीच खेला गया था।

Football
Football

लेकिन इस मैच के बाद दोनों टीमों के खिलाड़ी आपस में ही भिड़ गए और इन्होंने एक दूसरे पर जमकर मुक्के और लात मारे। वहीं पाकिस्तान में यह कराची के केपीटी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में हुई है। इसमें कई खिलाड़ी और अधिकारियों के घायल होने की खबर भी आ रही है।

पाकिस्तान ओलंपिक संघ ने शुरू की जांच :-

football match
football match

इसके बाद यह मामला इतना बढ़ गया था कि देखते ही देखते इसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल भी हो गया था। इसके चलते हुए अब पाकिस्तान फुटबॉल महासंघ और पाकिस्तान ओलंपिक संघ ने इसकी जांच भी शुरू कर दी है। वहीं इस मैच का सीधा प्रसारण होने के दौरान ही इस घटना के दृश्य कैमरे में कैद हो गए और बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हो गए थे। इसके बाद कई लोगों ने दोनों पक्षों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग भी कर दी है।

कैसे बढ़ा यह पूरा मामला :-

इसके अलावा यह झगड़ा तब शुरू हुआ था जब आर्मी के खिलाड़ियों द्वारा अपने डगआउट के सामने जीत का जश्न मनाने पर वाप्डा के कुछ सदस्यों ने गुस्सा जताया था। इसके बाद पाकिस्तान फुटबॉल महासंघ के एक अधिकारी ने कहा कि उन्होंने इस पूरी घटना का संज्ञान लिया है। इसके अलावा पाकिस्तान ओलंपिक संघ भी इस मामले की जांच करेगा।

Football Match
Football Match

क्यूंकि राष्ट्रीय खेल उसके दायरे में आते हैं। इसके बाद उन्होंने कहा कि, “हम भी इस घटना की जांच करेंगे और इसमें शामिल खिलाड़ियों और अधिकारियों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा इस वीडियो में दिखाया गया है कि वाप्डा के कुछ खिलाड़ियों ने मैच रेफरी के साथ हाथापाई भी की है। क्यूंकि तब वाप्डा के खिलाड़ी रेफरी द्वारा आर्मी की टीम को पेनल्टी किक दिए जाने से काफी नाखुश थे।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version