Badminton Asia Team Championships: बैडमिंटन एशिया टीम चैंपियनशिप के लिए भारत ने अपनी टीम घोषित कर दी है। इस बार यह चैंपियनशिप अगले साल 2026 में चीन के किंगदाओ में होने वाली है। इसके अलावा भारत की स्टार महिला बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधू अगले साल फरवरी में होने वाली बैडमिंटन एशिया टीम चैंपियनशिप में भारतीय चुनौती की अगुआई करने वाली हैं। जबकि इस बार भारत की टीम में लक्ष्य सेन और सात्विक-चिराग की जोड़ी भी हिस्सा लेने वाली है।

बैडमिंटन एशिया टीम चैंपियनशिप के भारतीय टीम घोषित :-

PV Sindhu
PV Sindhu

साल 2026 में चीन के किंगदाओ में होने वाली बैडमिंटन एशिया टीम चैंपियनशिप के लिए भारत ने अपनी टीम घोषित कर दी है। वहीं भारत ने अब इस टूर्नामेंट के लिए दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधू, लक्ष्य सेन और सात्विकसाईराज रेंकीरेड्डीचिराग शेट्टी की स्टार जोड़ी को अपनी टीम में शामिल किया है। वहीं इस बार यह टूर्नामेंट तीन से आठ फरवरी तक चलेगा। इसके अलावा भारत इस प्रतियोगिता के महिला वर्ग में मौजूदा चैंपियन भी है। जबकि पुरुष टीम ने भी इस टूर्नामेंट में दो कांस्य पदक जीते हैं।

भारतीय दल की अगुआई करेंगी सिंधू :-

इसके बाद अब भारतीय बैडमिंटन संघ ने अपने एक बयान में कहा है कि, “इस बार रैंकिंग, प्रदर्शन और अनुभव के आधार पर चुनी गई महिला टीम की अगुआई एक बार फिर पूर्व विश्व चैंपियन और दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधू करने वाली हैं।” इसके अलावा दुनिया के 13वें नंबर के खिलाड़ी लक्ष्य शीर्ष रैंकिंग वाले पुरुष एकल खिलाड़ी होंगे। जबकि किदांबी श्रीकांत, एचएस प्रणय, अमेरिकी ओपन विजेता आयुष शेट्टी और तरुण मन्नेपल्ली को भी भारतीय टीम में शामिल किया गया है।

Lakshya Sen
Lakshya Sen

इसके अलावा पुरुष युगल वर्ग में सात्विक-चिराग भारत की अगुवाई करेंगे। इसके अलावा गुवाहाटी मास्टर्स के उप विजेता साई प्रतीक के और पृथ्वी कृष्णमूर्ति रॉय के साथ हरिहरन अमसाकरुणन भी पुरुष युगल वर्ग में खेलेंगे। जबकि महिला वर्ग में सिंधू को एकल में विश्व जूनियर चैंपियनशिप की रजत पदक विजेता तन्वी शर्मा, उन्नति हुड्डा, रक्षिता श्री संतोष रामराज और मालविका बंसोड़ का साथ भी मिलने वाला है। इसकी अलावा सैयद मोदी अंतरराष्ट्रीय चैंपियन गायत्री गोपीचंद और त्रीसा जॉली महिला युगल में भारत की अगुआई करेंगी। जबकि प्रिया कोंजेंगबम, श्रुति मिश्रा और तनीषा क्रास्टो को भी भारतीय टीम में शामिल किया गया है।

भारतीय बैडमिंटन टीम इस प्रकार हैं :-

पुरुष टीम : लक्ष्य सेन, आयुष शेट्टी, किदांबी श्रीकांत, प्रणय एचएस, थारुन मन्नेपल्ली, सात्विकसाईराज रेंकीरेड्डी, चिराग शेट्टी, पृथ्वी कृष्णमूर्ति रॉय, साई प्रतीक के, हरिहरन अमसाकरुणन।

महिला टीम : पीवी सिंधू, उन्नति हुडा, तन्वी शर्मा, रक्षिता श्री संतोष रामराज, मालविका बंसोड़, त्रीसा जॉली, गायत्री गोपीचंद, प्रिया कोंजेंगबम, श्रुति मिश्रा, तनीषा क्रास्टो।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version