IND vs SA: दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम ने मुल्लांपुर में खेले गए दूसरे टी20 मैच में भारतीय क्रिकेट टीम को 51 रनों से हरा दिया है। वहीं इस मैच में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए दक्षिण अफ्रीका की टीम ने भारतीय टीम को 214 रनों का बड़ा लक्ष्य दिया था। इसके बाद इन रनों के जवाब में भारतीय टीम केवल 162 रनों पर ही ऑलआउट हो गई थी। इस मैच में भारतीय टीम की तरफ से केवल तिलक वर्मा ने ही 62 रनों की पारी खेली थी। लेकिन इस बीच उनको दुअरी तरफ से किसी का भी साथ नहीं मिला था।
भारतीय टीम की रही खराब शुरुआत :-
इस मैच में दक्षिण अफ्रीका की टीम द्वारा दिए गए 214 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया ने 32 रन के स्कोर पर ही अपने 3 विकेट गंवा दिए थे। इस मैच में भारत के सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल बिना खाता खोले ही गोल्डन डक पर आउट हुए थे। जबकि अभिषेक शर्मा 8 गेंद पर 17 रन बनाकर आउट हुए। उनके अलावा कप्तान सूर्यकुमार यादव भी केवल 4 गेंद पर 5 रन बनाकर पवेलियन लौटे। इसके बाद नंबर-3 पर बल्लेबाजी करने आए ऑलराउंडर अक्षर पटेल भी 21 गेंद पर 21 रन बनाकर आउट हो गए।

इसके बाद बल्लेबाजी करने आए तिलक वर्मा और हार्दिक पांड्या के बीच एक अच्छी साझेदारी हुई थी। लेकिन इस साझेदारी को भी अफ्रीकी गेंदबाज लुथो सिपाम्ला ने तोड़ दिया। इस मैच में हार्दिक पांड्या 23 गेंद पर 20 रन बनाकर आउट हुए। अपनी इस पारी में पंड्या ने सिर्फ एक छक्का ही लगाया था। इसके बाद जितेश शर्मा और तिलक वर्मा ने पारी को थोड़ी देर तक संभाला। लेकिन जितेश भी 157 रनों के स्कोर पर 17 गेंद पर 27 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद जल्द ही पूरी भारतीय टीम केवल 162 रनों पर ही ऑलआउट हो गई।
तिलक वर्मा ने लगाया अर्धशतक :-

इस मैच में भारतीय क्रिकेट टीम के लिए अकेले तिलक वर्मा ने ही 34 गेंदों पर 62 रनों की शानदार पारी खेली थी ,उनकी इस पारी में हमें 2 चौके और 5 छक्के भी देखने को मिले थे। जबकि दूसरी तरफ दक्षिण अफ्रीका की तरफ से इस मैच में गेंदबाज ओटनील बार्टमैन ने 4 ओवरों में सिर्फ 24 रन देकर 4 विकेट लिए। जबकि अन्य अफ्रीकी गेंदबाज लुंगी एनगिडी, लुथो सिपाम्ला और मार्को यानसेन को 2-2 विकेट मिले।
ऐसी रही थी साउथ अफ्रीका की बल्लेबाजी :-
इस मैच में टॉस हारकर दक्षिण अफ्रीका की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 4 विकेट के नुकसान पर 213 रनों का स्कोर खड़ा किया था। इस मैच में अफ्रीका की टीम के लिए ओपनर बल्लेबाज क्विंटन डी कॉक ने 46 गेंद पर 90 रनों की तूफानी पारी खेली थी।


इसके अलावा कप्तान एडम मार्कराम 26 गेंद पर 29 रन बनाए तह। उनके अलावा डोनोवन फरेरा ने नाबाद 30 और डेविड मिलर ने नाबाद 20 रनों की पारी खेली थी। जबकि भारत की तरफ से रुण चक्रवर्ती ने 2 विकेट लिए थे। वहीं इस मैच में अक्षर पटेल को भी एक विकेट मिला था।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।







