Friday, February 13

Kylian Mbappe: यूएफा नेशंस लीग 2024–25 के तीसरे स्थान के मुकाबले में फ्रांस के स्टार फुटबॉलर किलियन एम्बाप्पे ने जर्मनी के खिलाफ गोल दागकर फ्रांस के लिए 50 या उससे अधिक गोल करने वाले तीसरे खिलाड़ी बनने का गौरव हासिल किया है। जर्मनी और फ्रांस के बीच यह मुकाबला बीते रविवार को को खेला गया था। इस मैच में एम्बाप्पे ने शानदार फॉर्म में रहते हुए अपनी टीम के लिए पहला गोल किया। इसके चलते हुए उन्होंने फ्रांस की राष्ट्रीय टीम के लिए अपना कुल 50 वां गोल कर दिया।

थियरी हेनरी और ओलिवियर जिरू के क्लब में शामिल हुए एम्बाप्पे :-

Kylian Mbappe
Kylian Mbappe

इसके बाद अब किलियन एम्बाप्पे फ्रांस के उन दिग्गज खिलाड़ियों की सूची में शामिल हो गए हैं जिन्होंने अपने देश के लिए 50 या उससे अधिक गोल किए हैं। क्यूंकि उनसे पहले यह उपलब्धि सिर्फ दो खिलाड़ियों के नाम थी। फ्रांस के लिए उनसे पहले थियरी हेनरी (51 गोल) और ओलिवियर जिरू (57 गोल) ने ऐसा किया था। वहीं अब फ्रांस के स्टार फुटबॉलर उनसे केवल कुछ ही गोल पीछे हैं और उनकी मौजूदा फॉर्म को देखते हुए यह कहना गलत नहीं होगा कि वे जल्द ही इस सूची में शीर्ष पर भी आ सकते हैं।

Kylian Mbappe
Kylian Mbappe

अभी हाल ही में किलियन एम्बाप्पे पेरिस सेंट-जर्मेन को छोड़कर रियल मैड्रिड से भी जुड़े थे। वहीं अब यह उपलब्धि उनके करियर के सबसे सुनहरे पलों में से एक है। इसके अलावा फ्रांस के इस 25 वर्षीय युवा स्ट्राइकर ने बेहद कम उम्र में यह मुकाम हासिल किया है। वहीं अब यह इस बात का भी प्रमाण है कि वह आने वाले वर्षों में फ्रांस की फुटबॉल विरासत को नई ऊंचाइयों तक ले जा सकते हैं।

किलियन एम्बाप्पे ने फ्रांस के लिए पूरे किए 50 अंतरराष्ट्रीय गोल :-

यूएफा नेशंस लीग 2024–25 में तीसरे स्थान के लिए खेले गए इस मुकाबले में एम्बाप्पे ने पहले हाफ में ही शानदार गोल दागकर फ्रांस को बढ़त दिला दी। उनका यह गोल न सिर्फ मैच की दिशा तय करने वाला था, बल्कि व्यक्तिगत स्तर पर भी एम्बाप्पे के लिए एक ऐतिहासिक क्षण बन गया था।

Kylian Mbappe
Kylian Mbappe

इसके बाद मैच का अंतिम परिणाम फ्रांस के पक्ष में रहा। इसमें फ्रांस ने जर्मनी को 2-0 से हरा दिया। इस मैच में एम्बाप्पे की इस उपलब्धि ने सभी फुटबॉल प्रेमियों का ध्यान भी अपनी ओर खींचा। वहीं अब जब एम्बाप्पे के नाम 50 अंतरराष्ट्रीय गोल हो चुके हैं, तो सबकी निगाहें इस बात पर टिकी होंगी कि क्या वे ओलिवियर जिरू के रिकॉर्ड को तोड़ पाएंगे।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version