Friday, February 13

UEFA Nations League Finals 2025: पुर्तगाल की टीम ने इतिहास रचते हुए क्रिस्टियानो रोनाल्डो की अगुवाई में यूएफा नेशंस लीग का खिताब जीत लिया है। वहीं बीते रविवार को खेले गए इस रोमांचक फाइनल मुकाबले में पुर्तगाल ने स्पेन को पेनल्टी शूटआउट में 5-3 से हरा दिया। इस मैच में खेलते हुए ये दोनों ही टीमें निर्धारित समय तक 2-2 की बराबरी पर थीं।

पेनाल्टी शूटऑउर में जीता पुर्तगाल :-

इसके बाद एक्स्ट्रा समय में भी खेलते हुए ये दोनों टीमें कोई भी गोल नहीं कर पाई। इसके चलते हुए यह फाइनल मैच पेनल्टी शूटआउट में चला गया। इसके बाद पेनाल्टी शूटऑउर में स्पेन के अल्वारो मोराटा गोल करने से चूक गए।

Portugal Football Team
Portugal Football Team

जबकि पुर्तगाल ने अपने सभी पांच पेनल्टी गोल किए। इसके चलते हुए पुर्तगाल की टीम दूसरी बार नेशंस लीग चैंपियन बन गई। इस जीत के बाद पुर्तगाल टीम के कप्तान क्रिस्टियानो रोनाल्डो अपने आंसू नहीं रोक पाए।

रोनाल्डो ने दिलाया बराबरी का गोल :-

Cristiano Ronaldo
Cristiano Ronaldo

इस मैच की शुरुआत स्पेन के पक्ष में रही, जब खेल के 21वें मिनट में मार्टिन जुबिमेंडी ने अपना दूसरा अंतरराष्ट्रीय गोल करते हुए टीम को 1-0 की बढ़त दिला दी। इसके बाद फिर जल्द ही पुर्तगाल ने वापसी की और नूनो मेंडेस ने रोनाल्डो की मदद से शानदार गोल करते हुए स्कोर 1-1 कर दिया।

पेड्री का कमाल और फिर रोनाल्डो का जवाब :-

Cristiano Ronaldo
Cristiano Ronaldo

इस मैच में स्पेन ने पहले हाफ के अंत तक फिर से बढ़त बनाई। जब मिडफील्डर पेड्री के बेहतरीन पास पर मिकेल ओयारज़ाबाल ने गोल कर टीम को 2-1 की बढ़त दिला दी। इसके बाद फिर मैच के दूसरे हाफ में रोनाल्डो ने एक बार फिर मौके का फायदा उठाया और 138वां अंतरराष्ट्रीय गोल दागते हुए पुर्तगाल को बराबरी दिला दी।

शूटआउट में चूका स्पेन :-

इसके बाद मैच के अंतिम क्षणों में रोनाल्डो चोटिल होकर मैदान से बाहर चले गए। इस मैच के अतिरिक्त समय में भी दोनों टीमों के बीच कोई फर्क नहीं पड़ा और मुकाबला पेनल्टी शूटआउट तक पहुंच गया।

Portugal Football Team
Portugal Football Team

अपने शूटआउट में स्पेन के अल्वारो मोराटा गोल करने से चूक गए। जबकि पुर्तगाल ने अपने सभी पांच पेनल्टी गोल में बदले। इस मैच में पुर्तगाल के लिए आखिरी किक रूबेन नेवेस ने लगाई और गोल कर दिया। जिसके चलते हुए पुर्तगाल दूसरी बार नेशंस लीग चैंपियन बन गया।

स्पेन की अपराजेय रेखा टूटी :-

Portugal Football Team
Portugal Football Team

इस बार स्पेन की टीम ने सेमीफाइनल में फ्रांस को 5-4 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया था और मार्च 2023 से वह अपराजित चला आ रहा था। इसके अलावा यह यूरो 2024 का खिताब जीतने के बाद उनका लगातार दूसरा बड़ा फाइनल था। लेकिन इस बार रोनाल्डो और पुर्तगाल की टीम के सामने स्पेन को हार का सामना करना पड़ा है।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version