Saturday, June 20

La Liga Champion: एफसी बार्सिलोना ने ‘एल क्लासिको’ मुकाबले में रियल मैड्रिड को 2-0 से हराते हुए ला लीगा के खिताब को जीतकर अपने नाम कर लिया है। इसके बाद अब यह टीम अपने फैंस के साथ 2025/26 ला लीगा और सुपर कप टाइटल का जश्न मनाने के लिए बार्सिलोना की सड़कों पर उतरने वाली है। वहीं अब उनकी चैंपियंस परेड शहर के कई मशहूर हिस्सों से गुजरेगी और बार्सिलोना की सड़कों पर एक बड़ा ‘ब्लाउग्राना’ सेलिब्रेशन होगा।

रियल मैड्रिड को 2-0 से बार्सिलोना ने जीता खिताब :-

एफसी बार्सिलोना की फुटबॉल टीम ने ‘एल क्लासिको’ मैच में रियल मैड्रिड को 2-0 से हराते हुए ला लीगा के खिताब को जीत लिया है। वहीं बार्सिलोना ने 29वीं बार ला लीगा की ट्रॉफी पर अपना कब्जा जमाया है। इसके अलावा रियल मैड्रिड की फुटबॉल टीम इस मैच में अपने तीन अहम खिलाड़ियों के बिना मैदान पर उतरी थी। इस मैच में टीम के स्टार खिलाड़ी काइलियन एम्बाप्पे हैमस्ट्रिंग की समस्या के कारण यह मुकाबला नहीं खेल सके हैं। जबकि फेडेरिको वाल्वरडे भी इस मैच का हिस्सा नहीं थे। वहीं वॉर्मअप के दौरान हुई समस्या के कारण डीन हुइजसेन भी इस मैच का हिस्सा नहीं बन पाए हैं।

FC Barcelona Team
FC Barcelona Team

इसके अलावा बार्सिलोना की टीम के लिए इस मैच में पहले गोल की नींव फेरान टोरेस ने किया था। क्यूंकि इस मैच में उन्होंने खेल के नौवें मिनट में एंटोनियो रुडिगर से फाउल करवाया था। इसके बाद पूरा फायदा मार्कस रैशफोर्ड ने उठाया। क्यूंकि रैशफोर्ड की दनदनाती हुई किक को मेड्रिड के गोलकीपर थिबॉट कोर्टुआ रोकने में पूरी तरह से नाकाम रहे थे। इसके बाद टोरेस ने खेल के 18वें मिनट में बार्सिलोना की बढ़त को दोगुना कर दिया था जब डैनी ओल्मो ने स्ट्राइकर को स्मार्ट बैकहील से शानदार पास दिया था।

FC Barcelona Team
FC Barcelona Team

इसके अलावा मैच में ब्रेक से पहले रैशफोर्ड के पास तीसरा गोल करने का शानदार मौका था। जब टोरेस ने उन्हें फिर से गोल करने के लिए बेहतरीन पास दिया था लेकिन इस बार कोर्टोइस ने शॉट को वाइड टिप कर दिया और ओल्मो ने मिले कॉर्नर से अपना शॉट वाइड मार दिया था। इसके बाद मैच के दूसरे हाफ की शुरुआत में रियल मैड्रिड संघर्ष करती हुई दिखाई दी। क्यूंकि कोर्टोइस ने रैशफोर्ड के खतरनाक क्रॉस को रोका और टोरेस के शॉट का शानदार अंदाज में बचाव भी किया।

FC Barcelona Team
FC Barcelona Team

इसके अलावा इस मैच में जूड बेलिंगहैम का एक गोल ऑफसाइड होने की वजह से रद्द कर दिया गया था। इसके बाद बार्सिलोना के गोलकीपर जोन गार्सिया ने विनीसियस के गोल करने के प्रयास को विफल कर दिया था। वहीं इस मैच के अंतिम क्षणों में कोर्टोइस ने राफिन्हा और रॉबर्ट लेवांडोव्स्की के शॉट का बचाव भी किया। इसके अलावा इस मैच में रियल मैड्रिड की टीम ने वापसी करने के काफी प्रयास किए थे। लेकिन बार्सिलोना के मजबूत डिफेंस ने उनको अपने इरादों में सफल नहीं होने दिया था।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version