Thursday, March 19

Legends Football Match: इस बार भारत में कई दिग्गज फुटबॉल खिलाड़ी खेलते हुए दिखाई देने वाले हैं। वहीं यह फुटबॉल मैच रियाल मैड्रिड और एफसी बार्सिलोना की टीम के बीच खे ला जाने वाला है। इस मैच में एफसी बार्सिलोना टीम की कप्तानी कार्लोस पुयोल करते हुए दिखाई देंगे। जबकि लुई फिगो इस बार रियाल मैड्रिड टीम की अगुवाई करने वाले हैं।

इस मौजूदा समय में पूरी दुनिया में फुटबॉल का काफी क्रेज है। इसके अलावा भारत में भी इस खेल के काफी फैंस मौजूद हैं। क्यूंकि जब भी फीफा विश्व कप या फिर यूरो कप या फिर कोपा अमेरिका जैसे टूर्नामेंट्स खेले जाते हैं तो सभी भारतीय फैंस इनको बड़ी रोचकता के साथ देखते हैं। इसके अलावा यूएफा चैंपियंस लीग, बुंदेसलिगा, लीग-1, ला लिगा जैसे कई लीग टूर्नामेंट्स को भी सभी भारतीय फैंस काफी रुचि के साथ देखते हैं।

मुंबई में खेला जाएगा यह मैच :-

Carlos Puyol
Carlos Puyol

इस बीच अब सभी भारतीय फुटबॉल फैंस का एक सपना सच होने जा रहा है। क्यूंकि ये सभी अब आगामी रविवार को रिवाल्डो, कार्लोस पुयोल, लुई फिगो, पेपे और जावी जैसे फुटबॉल के दिग्गजों को अपनी आंखों के सामने खेलते हुए देख पाएंगे। क्यूंकि ये सभी दिग्गज फुटबॉल खिलाड़ी रियल मैड्रिड और बार्सिलोना के बीच मुकाबला खेलने भारत में आ रहे हैं। इन दोनों टीमों के बीच यह फुटबॉल का मैच मुंबई में खेला जाएगा।

Luis Figo
Luis Figo

इस तरह से रविवार को इस विशेष मुकाबले में स्पैनिश लीग की दो चिर प्रतिद्वंद्वी टीमें एफसी बार्सिलोना और रियाल मैड्रिड डीवाई पाटिल स्टेडियम में एक-दूसरे के सामने आने वाली हैं। तभी तो इस बार कार्लोस पुयोल इस लीजेंड्स फेसऑफ फुटबॉल मैच में लुई फिगो की रियाल मैड्रिड के खिलाफ एफसी बार्सिलोना का नेतृत्व भी करते हुए दिखाई देंगे। वहीं द स्पोर्ट्स फ्रंट इस मैच का आयोजक है। इसके लिए इन दोनों ही टीमों ने बुधवार को अपनी-अपनी टीम भी घोषित कर दी।

एफसी बार्सिलोना के कप्तान कार्लोस पुयोल ने दिया बयान :-

Rivaldo
Rivaldo

इस बीच पुयोल ने जारी विज्ञप्ति में कहा है कि, “इस बार लीजेंड्स फेसऑफ अपनी तरह का विशेष मुकाबला होगा। इस बीच मैं भारत में पहली बार खेलने के लिए वास्तव में काफी उत्साहित हूं। क्यूंकि यहां पर सभी फुटबॉल प्रशंसकों का जुनून अविश्वसनीय होता है। तभी तो मैं इसको प्रत्यक्ष रूप से अनुभव करने के लिए अब ज्यादा इंतजार नहीं कर सकता।”

Pepe
Pepe

इसके आगे फिगो ने भी कहा है कि, “भारत में फुटबॉल के खेल के प्रति उनका लगाव अब हर दिन बढ़ता ही चला जा रहा है। वहीं इन दोनों टीम के बीच की प्रतिद्वंद्विता को मुंबई के प्रशंसकों के सामने लाना बड़े सौभाग्य की बात है। तभी तो अब यह एक यादगार मैच होने वाला है।”

दोनों टीमें इस प्रकार हैं :-

रियाल मैड्रिड लीजेंड्स :- लुई फिगो (कप्तान), पेड्रो कॉन्ट्रेरास, किको कैसिला, फ्रांसिस्को पावोन, फर्नांडो सान्ज, अगस्टिन गार्सिया, पेड्रो मुनिटिस, रूबेन डे ला रेड, एंटोनियो करेम्बेउ, फर्नांडो ओरिएंटेस, पेपे, माइकल ओवेन।

एफसी बार्सिलोना लीजेंड्स :- कार्लोस पुयोल (कप्तान), जेसुस एंगोय, विटोर बाया, जोफ्रे माटेउ, फर्नांडो नवारो, रॉबर्टो ट्रैशोरस, जेवियर सविओला, फिलिप कोकू, फ्रैंक डी बोअर, जियोवानी सिल्वा, रिवाल्डो, मार्क वैलिएंट हर्नांडेज़, लुडोविक गिउली, रिकार्डो क्वारेस्मा, गैज़्का मेंडिएटा, सेर्गी बरजुआन, ज़ावी, जोस एडमिलसन गोम्स डी मोरेस, पैट्रिक क्लुइवर्ट।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version