Lionel Messi Gifts Signed Jersey to PM Modi on 75th Birthday: देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज (17 सितंबर) को अपना 75वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस अवसर पर उन्हें पूरी दुनिया से शुभकामनाएं मिल रही हैं और इसे बेहद खास बनाने के लिए अर्जेंटीना के दिग्गज फुटबॉलर और 2022 फीफा वर्ल्ड कप विजेता कप्तान लियोनल मेसी ने भी पीएम मोदी को एक खास तोहफा भेजा है।
मेसी ने भेजी जन्मदिन की शुभकामनाएं
मेसी ने अपने संदेश में पीएम मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं और भारतीय फैंस के लिए भी अपना प्यार जाहिर किया। इस जानकारी की पुष्टि खेल प्रमोटर सतद्रु दत्ता ने की, जो मेसी के भारत दौरे के आयोजक हैं। उन्होंने बताया कि मेसी ने प्रधानमंत्री के लिए अपने हाथ से साइन किया हुआ जर्सी भेजा है।
दरअसल, मेसी ने पीएम मोदी को अपना साइन किया हुआ अर्जेंटीना का 2022 फीफा वर्ल्ड कप जर्सी गिफ्ट किया है। इस जर्सी को मेसी ने अपने हस्ताक्षर के साथ भेजा है, जो इस तोहफे को और भी खास बना देता है।
⚡ लियोनेल मेसी का खास तोहफा 🇦🇷➡️🇮🇳
Lionel Messi ने पीएम नरेंद्र मोदी को 75वें जन्मदिन पर गिफ्ट की साइन की हुई फीफा वर्ल्ड कप 2022 विजेता जर्सी 🎁⚽
दिसंबर में भारत दौरे पर आएंगे मेसी, करेंगे PM Modi से मुलाकात 🙌🔥#Messi𓃵 #PMModi #HappyBirthdayModi #HappyBirthdayModiji pic.twitter.com/zywaqSOLN3
— Sports Digest हिंदी (@SportsDigestHi) September 17, 2025
दिसंबर में भारत दौरे पर आएंगे मेसी
यह पूरी तरह से तय है कि, लियोनल मेसी इस साल दिसंबर में भारत के दौरे पर आएंगे, जो 13 दिसंबर से शुरू होगा। वह सबसे पहले कोलकाता जाएंगे, जहां साल्ट लेक स्टेडियम में एक खास कार्यक्रम होगा। इसके बाद 14 दिसंबर को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में उनका इवेंट होगा और अंत में 15 दिसंबर को दिल्ली में पीएम मोदी से मुलाकात करेंगे। यह भारत में उनका दूसरा दौरा होगा। वह इससे पहले 2011 में भारत आए थे, जब कोलकाता में अर्जेंटीना ने वेनेजुएला के खिलाफ फीफा फ्रेंडली मैच खेला था।
भारतीय फैंस से मिलने को उत्सुक मेसी
मेसी ने अपने बयान में कहा कि वह भारतीय फैंस से मिलने के लिए काफी उत्साहित हैं और पहली बार नई दिल्ली और मुंबई आने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। उनके भारत दौरे को लेकर सभी शहरों में खास तैयारियां की जा रही हैं।
फीफा वर्ल्ड कप 2022 में मेसी ने किया था शानदार प्रदर्शन
लियोनल मेसी का फीफा वर्ल्ड कप 2022 में प्रदर्शन उनके करियर के लिए ऐतिहासिक रहा। उन्होंने फाइनल मैच में फ्रांस के खिलाफ दो गोल दागे थे, जिनमें पहला गोल पेनल्टी से आया था। उस मुकाबले में अर्जेंटीना ने पेनल्टी शूटआउट में फ्रांस को हराकर अपना तीसरा वर्ल्ड कप खिताब जीता था और मेसी को उनका पहला वर्ल्ड कप मिला था। इस जीत के बाद अर्जेंटीना और मेसी का जर्सी पूरी दुनिया के लिए यादगार बन गया है और अब वही जर्सी पीएम मोदी के पास एक तोहफे के रूप में पहुंचा है।
भारत में फुटबॉल फैंस के लिए बड़ा मौका
मेसी का भारत दौरा फुटबॉल प्रेमियों के लिए किसी त्योहार से कम नहीं होगा। कोलकाता, मुंबई और दिल्ली में उनके कार्यक्रमों के लिए बड़ी संख्या में दर्शकों के पहुंचने की उम्मीद है। खास बात यह है कि दिल्ली दौरे पर उनकी पीएम मोदी से मुलाकात की भी योजना बनाई जा रही है, जो खेल और कूटनीति दोनों के लिहाज से एक अहम पल साबित हो सकता है।
फुटबॉल से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।







