Lionel Messi: अर्जेंटीना के दिग्गज फुटबॉल खिलाड़ी लियोनेल मेसी ने मेजर लीग सॉकर में नया रिकॉर्ड बना दिया है।इसके चलते हुए अब लियोनल मेसी ने एक बार फिर से यह साबित कर दिया है कि उनकी लोकप्रियता और बाजार कीमत आज भी सबसे अलग बनी हुई है। क्यूंकि इस समय इंटर मियामी के साथ नए कॉन्ट्रैक्ट के बाद मेसी की सैलरी में बहुत बड़ा इजाफा हो गया है।

इस समय मेजर लीग सॉकर प्लेयर्स एसोसिएशन के मुताबिक मेसी को 25 मिलियन डॉलर बेस सैलरी और कुल 28.33 मिलियन डॉलर (करीब 267 करोड़ रुपये) गारंटीड कॉम्पनसेशन मिलने वाला है। इसके अलावा अब यह रकम इस लीग के किसी भी अन्य खिलाड़ी से दोगुने से ज्यादा है।

दूसरे नंबर पर आते हैं सोन ह्युंग-मिन :-

Son Heung-min
Son Heung-min

इसके अलावा फुटबॉल के इतिहास में दूसरे सबसे ज्यादा सेलरी लेने वाले खिलाड़ी सोन ह्युंग मिन हैं। क्यूंकि वह लॉस एंजिलिस एफसी की तरफ से खेलने के लिए 10.36 मिलियन डॉलर बेस सैलरी और 11.15 मिलियन डॉलर का कुल भुगतान मिलता है। लेकिन अभी भी मेसी उनसे कहीं ज्यादा कमाई करने वाले खिलाड़ी बने हुए हैं।

इंटर मियामी का खर्चा बढ़ा :-

Lionel Messi
Lionel Messi

लियोनेल मेसी के इंटर मियामी में आने के बाद इस टीम का कुल पेरोल 54.6 मिलियन डॉलर पहुंच गया है। क्यूंकि यह अब दूसरे नंबर की टीम एलएएफसी से 20 मिलियन डॉलर ज्यादा है। इसके अलावा इस समय लीग की सबसे कम खर्च करने वाली टीम फिलेडेलफिया यूनियन है। उसका पेरोल 11.7 मिलियन डॉलर है। वहीं अब यह आंकड़ा दिखाता है कि इंटर मियामी ने इस बार मेसी के इर्द-गिर्द मजबूत टीम बनाने में भारी निवेश किया है।

मेसी का प्रदर्शन भी रहा है काफी शानदार :-

लियोनेल मेसी इस मौजूदा समय में कमाई में ही नहीं बल्कि मैदान पर भी काफी शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। क्यूंकि उन्होंने इंटर मियामी के लिए 64 नियमित सीजन मैचों में खेलते हुए कुल 59 गोल किए हैं। इसके अलावा इस मौजूदा सीजन में वह 11 मैचों में नौ गोल कर चुके हैं। जबकि पिछले सीजन उन्होंने 29 गोल किए थे। इसके चलते हुए ही उन्होंने तब लगातार दूसरी बार मोस्ट वैलुएबल प्लेयर का अवॉर्ड जीता था।

Lionel Messi
Lionel Messi

इसके अलावा मेसी ने पिछले साल टीम को पहला मेजर लीग सॉकर का खिताब भी दिलाया था। इसके अलावा गले महीने 39 साल के होने जा रहे मेसी अभी भी अर्जेंटीना फुटबॉल टीम के कप्तान बने हुए हैं। इसके चलते हुए अब वह अपने छठे वर्ल्ड कप में खेलने की तैयारी कर रहे हैं। वहीं साल 2022 फुटबॉल विश्व कप जीतने के बाद भी उनकी फिटनेस और प्रदर्शन लगातार शानदार बना हुआ है।

Lionel Messi
Lionel Messi

इस समय मेजर लीग सॉकर में मेसी और सोन के बाद सबसे ज्यादा कमाई करने वालों में रोड्रिगो डी पॉल, मिगुएल अलमीरोन, हिरविंग लोजानो और थॉमस मूलर जैसे नाम शामिल हैं। क्यूंकि इन सभी खिलाड़ियों की कमाई भी करोड़ों डॉलर में है। लेकिन फिर भी मेसी अभी भी सबसे ऊपर आते हैं।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version