Lionel Messi Record: 24 जून 1987 को अर्जेंटीना के रोसारियो में एक बच्चे का जन्म हुआ था। उस समय यह कोई नही जानत था कि एक दिन फुटबॉल की दुनिया में यह लड़का अपनी छाप छोड़ेगा और अपनी कलात्मक खेल कुशलता से दुनिया पर राज करने लगेगा। जी हां हम बात कर रहे हैं।
अर्जेंटीना के स्टार फुटबॉल खिलाड़ी लियोनेल मेसी की, इनका जन्मदिन भी इसी महीने की 24 तारीख यानि की 24 जून को था। मेसी ने अपने फुटबॉल करियर में सब कुछ जीत लिया है।
कोई ऐसी ट्रोफ़ी या अवार्ड नही बचा जो उनके पास न हो। इसी कड़ी में आइये जानते हैं मेसी के द्वारा बनाए गये कुछ खास रिकार्ड्स के बारें में जिसे जानकर आपके दिल को ठंढक जरुर मिलेगी।
Lionel Messi Record: एक क्लब के लिए सबसे ज्यादा गोल

अर्जेंटीना के इस खिलाड़ी के नाम एक क्लब में सबसे ज्यादा गोल करने का रिकॉर्ड दर्ज है। मेसी ने फुटबॉल की दुनिया में अपना जीवन सौंप दिया। मेसी ने बार्सिलोना के लिए खेलते हुए 672 गोल दागे हैं और यह एक ऐसा रिकॉर्ड है, जिसे आने वाले समय में शायद ही कोई फुटबॉल खिलाड़ी तोड़ पाए।
Lionel Messi Record: यूएफा चैंपियन शिप में सबसे ज्यादा गोल करने का रिकॉर्ड

मेसी के नाम फुटबॉल के क्षेत्र में ऐसे बहुत सारें रिकॉर्ड दर्ज हैं। उन्ही में से एक ये भी यूएफा चैंपियनशिप में सबसे ज्यादा गोल करने का रिकॉर्ड दर्ज है। मेसी ने चैंपियनशिप के ग्रुप स्टेज में 80 गोल करने का रिकॉर्ड बनाया है।
Lionel Messi Record: मेसी के नाम यूरोपियन गोल्डन शो अवार्ड जीतने का रिकॉर्ड

लियोनेल मेसी ने अपने करियर में सबसे ज्यादा बार यूरोपियन गोल्डन शो अवार्ड जीता है। उन्होंने 6 बार इस अवार्ड को अपने नाम किया है और फुटबॉल के आने वाले खिलाड़ियों के लिए एक चुनौती भी पेश की हैं।
Lionel Messi Record: सबसे ज्यादा बैलन डी ओर जीतने का रिकॉर्ड मेसी के नाम

फुटबॉल के महान खिलाड़ी मेसी को फुटबॉल के सबसे बड़े अवार्ड में से एक बैलेन डी ओर के अवार्ड से भी नवाजा गया है। मेसी ने एक नही, दो नही बल्कि कुल आठ बार इस अवार्ड को अपने नाम किया है। इससे पहले किसी भी खिलाड़ी ने ये कारनामा नही किया है। ये मेसी के लिए और उनके फैंस के लिए बहुत ही गर्व की बात है और फुटबॉल जगत के उन सभी खिलाड़ियों के लिए एक सीख भी है।
Lionel Messi Record: एक केलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा गोल का रिकॉर्ड
साल 2012 के सीजन में लियोनेल मेसी ने क्लब और देश के लिए कुल मिलाकर 91 गोल दागे थे। जो पाने आप में बहुत ही बड़ी बात है, यह एक केलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा गोल करने का रिकॉर्ड भी है।
यह रिकॉर्ड आज भी कायम है और शायद आने वाले समय में भी ये रिकॉर्ड मेसी के नाम ही रहें। मेसी ने साल 2012 में 79 गोल बार्सिलोना के लिए और 11 गोल अर्जेंटीना के लिए किया थे।
यह भी पढ़ें:- Paris Olympics: भारतीय जूडोका तुलिका मान ने हासिल किया पेरिस ओलंपिक कोटा, अब उनकी नजरें पदक पर
1 Comment
Pingback: Richest Footballers 2024: दुनिया के टॉप10 अमीर फुटबॉल खिलाड़ी