List Of Footballers Who Retired in 2024: साल 2024 में कई अनुभवी फुटबॉल खिलाड़ियों ने अन्तर्राष्ट्रीय या प्रोफेशनल फुटबॉल से संन्यास लिया। इन खिलाड़ियों में से 18 खिलाड़ी प्रमुख हैं, जो अपने देश या क्लबों के महत्वपूर्ण खिलाड़ी रहे हैं।

फुटबॉल पूरी दुनिया में सबसे ज्यादा पसंद किया जाने वाला और सबसे ज्यादा देखा जाने वाला खेल है। लगभग हर देश में फुटबॉल के कई सारे क्लब मैच खेले जाते हैं। कुछ देशों के फुटबॉल क्लब जैसे रियल मैड्रिड, बार्सिलोना, मैनचेस्टर सिटी और मैनचेस्टर यूनाइटेड, इत्यादि बेहद ही चर्चित क्लब हैं, जिन्हें पूरी दुनिया में पसंद किया जाता है।

5 records of Cristiano Ronaldo which are impossible for Lionel Messi to break
Lionel Messi & Cristiano Ronaldo

किसी भी खिलाड़ी के लिए सीनियर लेवल पर अपने देश या किसी क्लब का प्रतिनिधित्व करना बड़े ही सम्मान की बात होती है। लेकिन जब कोई खिलाड़ी बतौर खिलाड़ी किसी भी खेल से संन्यास लेता है, तो वह उसके लिए ही नहीं बल्कि उसके फैंस के लिए भी वह पल बेहद ही भावुक होता है।

आने वाले कुछ सालों में वर्तमान समय में फुटबॉल जगत के सबसे बड़े दिग्गजों में से एक पुर्तगाल के क्रिस्टियानो रोनाल्डो और अर्जेंटीना के लियोनेल मेस्सी भी संन्यास ले सकते हैं। हालाँकि, मेस्सी की सफलता देखकर यह कहा जा सकता है कि वह अगले चार-पांच सालों तक बड़े ही आसानी से खेल सकते हैं, लेकिन रोनाल्डो दो से तीन सालों में फुटबॉल जगत को अलविदा कह सकते हैं।

Joe Hart
Joe Hart

2024 में टोनी क्रूस, पेप और जो हार्ट जैसे बेहतरीन खिलाड़ियों ने प्रोफेशनल फुटबॉल से संन्यास ले लिया। इन खिलाड़ियों ने न सिर्फ अन्तर्राष्ट्रीय फुटबॉल बल्कि क्लब लेवल फुटबॉल में भी अच्छा प्रदर्शन करके अपना नाम ऊँचा किया है और पूरी दुनिया में चर्चित हैं। अब ये खिलाड़ी कभी भी फुटबॉल के मैदान पर खेलते हुए नहीं नजर आएँगे।

इस साल अन्तर्राष्ट्रीय फुटबॉल से संन्यास लेने वाले प्रमुख खिलाड़ियों में ओलिवियर गिरौड, जेरदान शकीरी, एंजेल डी मारिया, थॉमस मुलर और मैनुअल न्यूएर जैसे चर्चित खिलाड़ियों का नाम शामिल रहा। हालाँकि, इन खिलाड़ियों को उनके फैंस क्लब लेवल फुटबॉल में खेलते हुए देख सकते हैं।

यह भी पढ़ें: फुटबॉल इतिहास में सबसे ज्यादा खिताब जीतने वाले गोलकीपर

साल 2024 में संन्यास लेने वाले फुटबॉलरों की सूची – List Of Footballers Who Retired in 2024

Pepe
Pepe

2024 में 18 चर्चित फुटबॉलरों ने अन्तर्राष्ट्रीय या प्रोफेशनल फुटबॉल से संन्यास लिया है। नीचे हम आपको उन प्रमुख फुटबॉलरों की सूची बताने जा रहे हैं।

1. मारौने फ़ेलैनी (प्रोफेशनल फ़ुटबॉल) – 3 फ़रवरी 2024

2. जो हार्ट (प्रोफेशनल फुटबॉल) – 22 फरवरी 2024

3. ओलिवियर गिरौड (अंतर्राष्ट्रीय) – 23 मई 2024

4. लियोनार्डो बोनुक (प्रोफेशनल फुटबॉल) – 26 मई 2024

5. रियान बर्ट्रेंड (प्रोफेशनल फुटबॉल) – 18 जून 2024

6. टोनी क्रूस (प्रोफेशनल फुटबॉल) – 6 जुलाई 2024

7. थियागो अलकांटरा (प्रोफेशनल फुटबॉल) – 8 जुलाई 2024

8. ज़ेरदान शकीरी (अंतर्राष्ट्रीय) – 15 जुलाई 2024

9. एंजेल डी मारिया (अंतर्राष्ट्रीय) -15 जुलाई 2024

10. थॉमस मुलर (अंतर्राष्ट्रीय) – 15 जुलाई 2024

11. पेप (प्रोफेशनल फुटबॉल) – 8 अगस्त 2024

12. फिल जोन्स (प्रोफेशनल फुटबॉल) – 17 अगस्त 2024

13. मैनुएल न्यूएर (अंतर्राष्ट्रीय) – 21 अगस्त 2024

14. क्लाउडियो ब्रावो (प्रोफेशनल फुटबॉल) – 26 अगस्त 2024

15. वोज्शिएक स्ज़ेस्नी (प्रोफेशनल फुटबॉल) – 27 अगस्त 2024

16. राफेल वारेन (प्रोफेशनल फुटबॉल) – 25 सितंबर 2024

17. एंड्रेस इनिएस्ता (प्रोफेशनल फुटबॉल) – 8 अक्टूबर 2024

18. जीसस नवास (प्रोफेशनल फुटबॉल) – 31 दिसंबर 2024

यह भी पढ़ें: साल 2024 में अन्तर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले चुके सभी क्रिकेटरों की सूची

Latest Cricket News in HindiLatest Football News in HindiLatest Tennis News in Hindi और सभी Latest Sports News in Hindi के लिए हमारी वेबसाइट Sports Digest Hindi पर विजिट करें। इसके अलावा खेल से सम्बंधित सभी ताजा खबरें पाने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Neetish Kumar Mishra Sports Digest Hindi में Editor के रूप में कार्यरत हैं और खेल पत्रकारिता में गहरा अनुभव रखते हैं। क्रिकेट, कबड्डी, टेनिस, फुटबॉल और अन्य खेलों की बारीकियों पर इनकी पकड़ बेहद मजबूत है।

Leave A Reply

Exit mobile version