Football : मैनचेस्टर यूनाइटेड की टीम ब्राइटन से 2-1 से हारकर एफए कप फुटबॉल टूर्नामेंट से बाहर हो गई। इसके अलावा आर्सेनल ने गैब्रियल मार्टिनेली की हैट्रिक की मदद से पोर्ट्समाउथ के खिलाफ 4-1 की जीत दर्ज करके अगले दौर में जगह बना ली है। जबकि अन्य मैच में लीड्स ने डर्बी को 3-1 से हरा दिया है। इसके अलावा तीसरी श्रेणी की टीम मैन्सफील्ड ने प्रीमियर लीग की प्रमुख टीम शेफील्ड यूनाइटेड को 4-3 से हराकर बड़ा उलटफेर कर दिया है।
एफए कप फुटबॉल टूर्नामेंट से बाहर हुआ मैनचेस्टर यूनाइटेड :-
अपने मुख्य कोच रुबेन अमोरिम को बर्खास्त करने बाद भी मैनचेस्टर यूनाइटेड के प्रदर्शन में किसी तरह का सुधार नहीं हुआ है और अब उनकी टीम ब्राइटन से 2-1 से हारकर एफए कप फुटबॉल टूर्नामेंट से बाहर हो गई है। इसके अलावा प्रीमियर लीग की दिग्गज टीम और 13 बार की एफए कप विजेता मैनचेस्टर यूनाइटेड की टीम ने अपेक्षित परिणाम नहीं मिलने के कारण पिछले सप्ताह ही अपने मुख्य कोच रुबेन को पद से हटा दिया था।

इस मैच में खेलते हुए ब्राजन ग्रुडा ने 12वें मिनट में गोल करके अपनी टीम ब्राइटन को बढ़त दिलाई थी। इसके बाद यूनाइटेड के पूर्व स्ट्राइकर डैनी वेलबेक ने 64वें मिनट में ब्राइटन की तरफ से दूसरा गोल दागा जो अंत में निर्णायक साबित हुआ। जबकि यूनाइटेड की तरफ से बेंजामिन सेस्को ने अंतिम समय में गोल किया। लेकिन इससे भी उनकी हार का अंतर कम नहीं हो पाया था।

इसके अलावा इस दौरान अन्य मैच में आर्सेनल ने अपने खिलाड़ी गैब्रियल मार्टिनेली की हैट्रिक की मदद से पोर्ट्समाउथ के खिलाफ 4-1 की जीत दर्ज करके अगले दौर में अपनी जगह पक्की कर ली है। जबकि एक अन्य मैच में लीड्स ने डर्बी को 3-1 से हराया है। इसके अलावा तीसरी श्रेणी की टीम मैन्सफील्ड ने प्रीमियर लीग की प्रमुख टीम शेफील्ड यूनाइटेड को 4-3 से हराकर बड़ा उलटफेर कर दिया है। जबकि एक अन्य मैच में नॉर्विच ने वॉल्सॉल को 5-1 से हराया है।
बार्सिलोना ने रियल मैड्रिड को हराकर जीता स्पैनिश सुपर कप :-

अपने स्टार खिलाड़ी राफिन्हा के दो गोल की मदद से बार्सिलोना की टीम ने रियल मैड्रिड की टीम को 3-2 से हरा दिया है। वहीं इस बार यह टूर्नामेंट सऊदी अरब में खेला गया था। इसके अलावा राफिन्हा का 73वें मिनट में किया गया विजयी गोल तब आया था जब शॉट मारते समय वह फिसल गए और गेंद मैड्रिड के डिफेंडर राउल असेंसियो से टकराकर गोलकीपर थिबाउट कर्टोइस को चकमा दे गई थी।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

