Thursday, March 12

Messi-Suarez: अर्जेंटीना के स्टार फुटबॉलर लियोनल मेसी इस महीने भारत दौरे पर आ रहे हैं। तभी तो अब अर्जेंटीना के अनुभवी फुटबॉलर लियोनल मेसी के भारत दौरे की तैयारियां भी काफी जोर-शोर से चल रही हैं। वहीं इस बार स्टार फुटबॉलर मेसी का दौरा कोलकाता से शुरू होगा और वह मुंबई, हैदराबाद और नई दिल्ली भी जाएंगे।

मुंबई में रैंप वॉक करेंगे मेसी और सुआरेज :-

Lionel Messi
Lionel Messi

अर्जेंटीना के स्टार फुटबॉलर लियोनल मेसी इस महीने भारत दौरे पर आ रहे हैं। इसके अलावा वह इस दौरान धर्मार्थ कार्य के लिए मुंबई में रैंप वॉक भी करने वाले हैं। जबकि इस बीच उनके साथ जोड़ीदार लुइस सुआरेज भी इसमें हिस्सा लेंगे। तभी तो अब इस रैंप वॉक के आयोजकों ने उनसे साल 2022 फीफा विश्व कप जीत की कुछ खास यादगार चीजें नीलामी के लिए लाने को कहा है। इस बीच जी.ओ.ए.टी. इंडिया टूर 2025 के प्रमोटेर सतादरू दत्ता ने बीते दिन मंगलवार को हमें बताया है कि मेसी, सुआरेज और अर्जेंटीना के मिडफील्डर रोड्रिगो डि पॉल आगामी 14 दिसंबर की रात 45 मिनट के फैशन से जुड़े शो में हिस्सा लेंगे।

वानखेड़े स्टेडियम में होगा यह कार्यक्रम :-

Lionel Messi
Lionel Messi

इसके अलावा सतादरू दत्ता ने आगे बताया है कि यह धर्मार्थ फैशन शो होगा। जबकि इस बार सुआरेज म्यूजिक शो का भी हिस्सा होंगे। इसके अलावा इस रैंप वॉक के आयोजकों ने मेसी से औपचारिक रूप से यह आग्रह किया है कि वह इस दौरे के मुंबई चरण के दौरान नीलामी के लिए साल 2022 विश्व कप की कुछ यागदार चीजें लेकर आएं। वहीं मुंबई में यह कार्यक्रम शाम पांच बजे वानखेड़े स्टेडियम में शुरू होगा। जबकि इससे पहले क्रिकेट क्लब ऑफ इंडिया में साढ़े तीन बजे से पेडल कप होगा।

मेसी की प्रतिमा का होगा अनावरण :-

इसके अलावा इस दौरान कोलकाता चरण में मेस की अब तक की सबसे बड़ी 70 फीट की प्रतिमा का अनावरण सुरक्षा कारणों से टीम होटल से वर्चुअली रूप से किया जाएगा। इसके अलावा आठ बार के बेलोन डिओर विजेता मेसी अनावरण के लिए पहले स्वयं श्रीभूमि जाने वाले थे। वहीं अब कोलकाता पुलिस के सूत्र ने यह पुष्टि की है कि मेसी शनिवार तड़के डेढ़ बजे शहर में पहुंचेंगे और ईएम बाईपास पर एक पांच सितारा होटल में रुकने वाले हैं।

Lionel Messi
Lionel Messi

इसके चलते हुए रैंप वॉक के आयोजकों के लिए विशेष मीट-एंड-ग्रीट कार्यक्रम सुबह साढ़े नौ से साढ़े 10 बजे तक बजे तक चलेगा। इसके अलावा दुर्गा पूजा सत्र के लिए तैयार किया गया मेस्सी का 25 गुणा 20 फीट का भित्ति चित्र भी सॉल्ट लेक स्टेडियम में इस दिग्गज को सौंप दिया जाएगा। तभी तो इस बार कोलकाता में होने वाले कार्यक्रम में 70 हजार से अधिक लोगों के आने की उम्मीद है।

नई दिल्ली में पीएम मोदी से मिलेंगे मेसी :-

इसके अलावा इस मीट-एंड-ग्रीट कार्यक्रम के बाद मेसी सॉल्ट लेक स्टेडियम जाएंगे और दोपहर दो बजे हैदराबाद के लिए रवाना होंगे। क्यूंकि कोच्चि में प्रस्तावित मैत्री मैच रद्द होने के बाद आयोजकों ने हैदराबाद को दौरे में शामिल किया है। इसके बाद मेसी शाम सात बजे हैदराबाद के उप्पल में राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में हैदराबाद जीओएटी कप के दौरान मौजूद रहेंगे।

Lionel Messi
Lionel Messi

इसके अलावा इस हैदराबाद जीओएटी कप को तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी का समर्थन हासिल है। इसके अलावा मेस्सी सोमवार को नई दिल्ली मे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से उनके आवास पर भी मुलाकात करने वाले हैं। जबकि मेसी के नई दिल्ली यात्रा के दौरान नौ सदस्यीय सेलीब्रिटी मैच भी होगा। इसके अलावा साल 2011 के बाद वह पहली बार भारत आ रहे हैं। इसके अलावा मेसी के इस दौरे को 15 अगस्त को स्वीकृति मिली थी।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version