Argentina Football team: भारत के फुटबॉल प्रेमियों को तगड़ा झटका लगा है, क्योंकि लियोनल मेसी की अगुआई वाली अर्जेंटीना फुटबॉल टीम का केरल दौरा रद्द हो गया है। इसके बाद केरल के खेल मंत्री वी अब्दुर्रहमान ने कहा है कि अर्जेंटीना की टीम ने उनको बताया है कि इस साल अक्तूबर में केरल का दौरा करने में उनको परेशानी हो रही है। लेकिन अब प्रायोजक ने जवाब दिया है कि हमें केवल अक्तूबर के महीने में इस दौरे में रुचि है।
अर्जेंटीना फुटबॉल टीम का केरल दौरा हुआ रद्द :-
भारत के फुटबॉल प्रेमियों को तगड़ा झटका लगा है, क्योंकि लियोनल मेसी की अगुआई वाली अर्जेंटीना फुटबॉल टीम का केरल दौरा रद्द हो गया है। इसके चलते हुए अब केरल के खेल मंत्री वी अब्दुर्रहमान ने बीते सोमवार को बताया कि मेसी और उनकी टीम इस दौरे पर नहीं आएंगे।

इसके अलावा भारतीय फुटबॉल प्रशंसकों को मेसी को भारत की जमीन पर फुटबॉल खेलते देखने का काफी इंतजार था, लेकिन अब इस खबर से उन सभी को तगड़ा झटका लगा है। वहीं इससे पहले अब्दुर्रहमान ने जोर देकर कहा था कि सरकार द्वारा घोषित कार्यक्रम के मुताबिक मेसी के नेतृत्व वाली अर्जेंटीना की टीम राज्य का दौरा करेगी और प्रायोजक ने पहले ही इस दौरे के लिए मैच फीस का भुगतान कर दिया है।

इसके बाद उन्होंने बीते सोमवार को सभी पत्रकारों से कहा है कि अर्जेंटीना की टीम ने उनको बताया है कि इस साल अक्तूबर में केरल राज्य का दौरा करने में उनको परेशानी हो रही है। इसके बाद प्रायोजक ने जवाब दिया था कि हमें केवल अक्तूबर के महीने में इस दौरे में रुचि है। क्यूंकि अब्दुर्रहमान ने पहले कहा था कि अर्जेंटीना टीम के इस साल अक्तूबर या नवंबर में आने की अधिक संभावना है। वहीं उस समय उन्होंने कहा था कि अर्जेंटीना टीम को राजकीय अतिथि के रूप में माना जाएगा। जिनकी सुरक्षा, आवास और अन्य सुविधाएं सरकार द्वारा प्रदान की जाएंगी।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

