Football: इंटर मियामी के स्टार स्ट्राइकर लियोनेल मेसी को मेजर लीग सॉकर में लगातार दूसरी बार साल का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया है। इसके अलावा लिवरपूल के लिए यह जीत काफी महत्पूर्ण थी। क्यूंकि वह सभी प्रतियोगिताओं में पिछले छह मैचों में केवल एक मैच में ही जीत पाया था। वहीं इस मैच में जीत के चलते अब यह टीम आठवें स्थान पर पहुंच गई है। इसके चलते हुए अब वह राउंड ऑफ 16 में सीधे प्रवेश करने की दौड़ में शामिल हो गई है। इसके अलावा इंटर मिलान की टीम पांचवें स्थान पर खिसक गया है।
दूसरी बार सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुने गए हैं मेसी :-
इंटर मियामी के स्टार स्ट्राइकर लियोनेल मेसी को मेजर लीग सॉकर में लगातार दूसरी बार साल का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया है। वहीं अब अर्जेंटीना के इस 38 वर्षीय दिग्गज खिलाड़ी लियोनेल मेसी के शानदार प्रदर्शन के चलते हुए उनकी टीम इंटर मियामी वर्ष की सर्वश्रेष्ठ टीम का पुरस्कार हासिल करने में भी सफल रही है।

इसके अलावा एमएलएस कप चैंपियन टीम के कप्तान मेसी अब एमएलएस के इतिहास में लगातार दो बार सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का खिताब जीतने वाले पहले खिलाड़ी भी बन गए हैं। इसके चलते हुए अब बीते मंगलवार को उनको लीग के इस साल के सर्वोच्च व्यक्तिगत सम्मान का विजेता घोषित किया गया है। इसके बाद अब स्टार खिलाड़ी मेसी ने अपने साथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा है कि उनके बिना यह पुरस्कार जीतना संभव नहीं था। इसके अलावा वह इस लीग के इतिहास में दो बार सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार हासिल करने वाले दूसरे खिलाड़ी भी बन गए हैं। वहीं उनसे पहले प्रेकी ने साल 1997 और 2003 में यह पुरस्कार जीता था।
लिवरपूल ने इंटर मिलान को हराया :-
लिवरपूल के स्टार स्ट्राइकर मोहम्मद सालाह को टीम से बाहर किए जाने के बावजूद लिवरपूल ने पेनल्टी पर किए गए गोल के दम पर चैंपियंस लीग फुटबाल टूर्नामेंट में इंटर मिलान को 1-0 से हराकर जीत हैसल कर ली है। जबकि बार्सिलोना और बायर्न म्यूनिख ने भी शानदार वापसी करते हुए जीत हासिल की है। इसके अलावा चेल्सी की टीम को हार का सामना करना पड़ा है।

इस मैच में लिवरपूल की तरफ से नियमित पेनल्टी लेने वाले सालाह के टीम से बाहर होने के कारण डोमिनिक स्जोबोस्जलाई को अब यह भूमिका निभानी पड़ी थी। वहीं इस मैच में उन्होंने टीम को निराश नहीं किया और खेल के 88वें मिनट में पेनल्टी पर गोल करके प्रतियोगिता में अभी तक सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाली टीमों में शामिल इंटर मिलान के विजय अभियान पर भी रोक लगा दी।

इसके अलावा लिवरपूल की टीम के लिए यह जीत काफी महत्वपूर्ण थी। क्योंकि वह सभी प्रतियोगिताओं में पिछले छह मैचों में केवल एक मैच में ही जीत पाया था। वहीं अब अपनी इस जीत के साथ यह टीम आठवें स्थान पर पहुंच गई है और राउंड ऑफ 16 में सीधे प्रवेश करने की दौड़ में शामिल हो गई है। जबकि इस हार के बाद अब इंटर मिलान पांचवें स्थान पर खिसक गया है। इसके अलावा बायर्न म्यूनिख के 17 वर्षीय मिडफील्डर लेनार्ट कार्ल ने चैंपियंस लीग में अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखा है।

इसके चलते हुए उनकी टीम ने स्पोर्टिंग लिस्बन पर 3-1 से जीत दर्ज की है। वहीं अपनी इस जीत के साथ अब बायर्न आर्सेनल के बाद दूसरे स्थान पर पहुंच गया है। इसके अलावा यह कार्ल का चैंपियंस लीग के चार मैचों में तीसरा गोल भी था। वहीं इस मैच में स्पोर्टिंग को जोशुआ किमिच के आत्मघाती गोल से बढ़त मिलने के बाद बायर्न ने 12 मिनट में तीन गोल दागकर मैच का रुख पलट कर रख दिया। इसके बाद सर्ज ग्नाब्री ने 65वें मिनट में बायर्न के लिए बराबरी का गोल दागा था।

इसके बाद 69वें मिनट में कार्ल ने और 77वें मिनट में डिफेंडर जोनाथन टाह ने अपनी टीम के लिए गोल किए। इस मैच में चेल्सी की टीम को लगभग तीन महीने में पहली बार चैंपियंस लीग में हार का सामना करना पड़ा है। इस मैच में उनको अटलांटा ने 2-1 से हराया है। जबकि एक अन्य मैच में बार्सिलोना ने जूल्स कौंडे के तीन मिनट के अंदर किए गए दो गोल की मदद से पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए आइंट्राक्ट फ्रैंकफर्ट पर 2-1 से जीत दर्ज की है।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

