Lionel Messi: मेजर लीग सॉकर में खेले गए मुकाबले में लियोनेल मेसी ने शानदार खेल दिखाते हुए अपनी टीम इंटर मियामी को डी.सी. यूनाइटेड के खिलाफ 3-2 से जीत दिला दी है। इसके अलावा मियामी की इस जीत और दो गोलों के बाद मेसी के इस सीजन में कुल 22 गोल हो गए हैं। इसके चलते हुए अब वह नैशविल एससी के सैम सर्रिज से एक गोल आगे निकल गए हैं। वहीं अब वह गोल्डन बूट रेस में पहले स्थान पर पहुंच गए हैं।
इंटर मियामी ने यूनाइटेड को 3-2 से हराया :-

मेजर लीग सॉकर में खेले गए मुकाबले में लियोनेल मेसी ने शानदार खेल दिखाते हुए अपनी टीम इंटर मियामी को डी.सी. यूनाइटेड के खिलाफ 3-2 से जीत दिला दी है। इस मैच में अर्जेंटीना के स्टार फुटबॉल खिलाड़ी लियोनेल मेसी ने एक असिस्ट और दो गोल किए थे। इसके चलते हुए उनकी टीम को इस मैच में शानदार जीत मिली है।
लियोनेल मेसी ने दिखाया शानदार खेल :-
इस मैच के पहले हाफ में खेलते हुए मेसी ने 35वें मिनट में तादेओ एलेन्डे के गोल में असिस्ट किया था। इसके चलते हुए तब इंटर मियामी को 1-0 की बढ़त दिलाई थी। इसके अलावा यह इस सीजन में मेसी का 12वां असिस्ट भी था। वहीं अब यह इस लीग में चौथा सबसे ज्यादा असिस्ट भी बन गया है। जबकि दूसरे हाफ में डी.सी. यूनाइटेड ने क्रिश्चियन बेंटेके के गोल से स्कोर 1-1 कर दिया था।

लेकिन इसके बाद मेसी ने 66वें मिनट में शानदार गोल दागकर इंटर मियामी को फिर से बढ़त दिला दी। वहीं इसके बाद खेल के 85वें मिनट में मेसी ने एक और गोल करके टीम की जीत लगभग पक्की कर दी थी। इसके बाद डी.सी. यूनाइटेड ने इंजरी टाइम में एक गोल जरूर किया था , लेकिन तब भी स्कोर 3-2 पर ही रहा था। इसके चलते हुए इंटर मियामी ने यह मैच 3-2 से जीत लिया।
गोल्डन बूट रेस में सबसे आगे निकले मेसी :-
इंटर मियामी की इस जीत और दो गोलों के बाद अर्जेंटीना के स्टार फुटबॉल खिलाड़ी लियोनेल मेसी अपने इन दो गोलों के साथ ही अब इस सीजन में उनके कुल 22 गोल हो गए हैं। इसके चलते हुए अब वह नैशविल एससी के सैम सर्रिज से एक गोल आगे निकल गए हैं। इसके अलावा अब वह गोल्डन बूट रेस में पहले स्थान पर पहुंच गए हैं।

इसके अलावा एक रिपोर्ट्स के मुताबिक लियोनेल मेसी इंटर मियामी के साथ साल 2026 तक का कॉन्ट्रैक्ट एक्सटेंशन साइन करने के करीब हैं। क्यूंकि क्लब के सह-मालिक जॉर्ज मास ने पहले ही कहा था कि वे मेसी को अगले साल तैयार होने वाले नए मियामी फ्रीडम पार्क स्टेडियम में खेलते देखना चाहते हैं।
इस मैच में इंटर मियामी टीम के लिए अहम आंकड़े इस प्रकार हैं :-
1. जॉर्डी अल्बा ने मेसी के पहले गोल पर अपना 10वां असिस्ट दिया।
2. सर्जियो बुस्केट्स ने भी इस मैच में सातवां असिस्ट किया।
3. इंटर मियामी के गोलकीपर ऑस्कर उस्तारी ने चार बचाव किए।
4. इंटर मियामी फिलहाल ईस्टर्न कॉन्फ्रेंस में पांचवें स्थान पर है और बुधवार को चौथे स्थान पर काबिज न्यूयॉर्क सिटी एफसी से भिड़ेगी।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

