Football: बीते दिन सोमवार को जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में तीन देशों के अंतरराष्ट्रीय मैत्री टूर्नामेंट के अपने दूसरे मैच में भारतीय सीनियर महिला फुटबॉल टीम को नेपाल के खिलाफ 1-2 से हार का सामना करना पड़ा है। इस मैच में नेपाल की तरफ से स्ट्राइकर सबित्रा भंडारी ने दूसरे और 63वें मिनट में दो गोल दागकर अपनी टीम को जीत दिलाने में बड़ी भूमिका निभाई। जबकि भारतीय टीम की तरफ से एकमात्र गोल करिश्मा शिरवोइकर ने 81वें मिनट में दागा था।
नेपाल ने भारतीय महिला फुटबॉल टीम को हराया :-
बीते दिन सोमवार को भारतीय सीनियर महिला फुटबॉल टीम को जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में तीन देशों के अंतरराष्ट्रीय मैत्री टूर्नामेंट के अपने दूसरे मैच में नेपाल की महिला फुटबॉल टीम के खिलाफ 1-2 से हार का सामना करना पड़ा है। वहीं इस मैच में नेपाल टीम की तरफ से उनकी स्ट्राइकर सबित्रा भंडारी ने दूसरे और 63वें मिनट में दो गोल दागे थे।

सबित्रा भंडारी के दागे दो गोल के चलते ही नेपाल की टीम ने भारतीय महिला फुटबॉल टीम को 1-2 से हराया है। जबकि इस मैच में भारतीय टीम की तरफ से एकमात्र गोल करिश्मा शिरवोइकर ने खेल के 81वें मिनट में दागा था। इसके अलावा यह करिश्मा का सीनियर राष्ट्रीय टीम की तरफ से दागा गया पहला गोल भी था।

इस मैच में खेलते हुए नेपाल की स्ट्राइकर सबित्रा भंडारी ने खेल के दूसरे मिनट में ही गोल दाग कर अपनी टीम को शुरुआती बढ़त दिला दी थी। वहीं इस मैच में उन्होंने भारतीय गोलकीपर इलांगबाम पेनथोई चानू को छकाकर यह शानदार गोल दागा था। इसके बाद नेपाल की टीम ने पहले हाफ में इस बढ़त को बरकरार रखा और मध्यांतर तक टीम 1-0 से आगे थी।

इसके बाद सबित्रा भंडारी ने ही खेल के 61वें मिनट में एक और गोल दागकर अपनी टीम नेपाल की बढ़त 2-0 की कर दी थी। इसके बाद इस मैच में भारत की करिश्मा ने फेनजोबाम निर्मला देवी की फ्री किक पर गोल दागकर अपनी टीम को वापसी दिलाने की कोशिश की थी। लेकिन अंत में उनकी यह कोशिश भी नाकाम साबित हुई।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।







