Neymar: ब्राजील के स्टार स्ट्राइकर नेमार को इस महीने अमेरिका में होने वाले दो मैत्री मैचों के लिए ब्राजील की फुटबॉल टीम में नहीं चुना गया है। नेमार साल 2023 के अंत से ही अपनी फिटनेस को लेकर संघर्ष कर रहे हैं और सैंटोस के खिलाफ 1-1 से ड्रॉ रहे अपने पिछले मैच में उनके प्रदर्शन की कमी के चलते हुए वह इस टीम में जगह नहीं बना पा रहे हैं।
दो मैत्री मैचों से बाहर हुए नेमार :-
ब्राजील के स्टार फुटबॉल खिलाड़ी और स्ट्राइकर नेमार को इस महीने अमेरिका में होने वाले दो मैत्री मैचों के लिए ब्राजील की फुटबॉल टीम में नहीं चुना गया है। इसके चलते हुए अब उनके फुटबॉल विश्व कप में खेलने को लेकर काफी संदेह पैदा हो गया है। क्यूंकि ब्राजील के पूर्व कप्तान 34 वर्षीय नेमार अक्टूबर 2023 में चोटिल होने के बाद से पूर्ण फिटनेस हासिल करने के लिए काफी संघर्ष कर रहे हैं।

इसके अलावा ब्राजील की टीम आगामी 26 मार्च को बोस्टन में फ्रांस के खिलाफ और चार दिन बाद ऑरलैंडो में क्रोएशिया के खिलाफ मैत्री मैच खेलने वाली है। इस बीच अब ब्राजील के कोच कार्लो एंसेलोटी ने कहा है कि, “यह एक ऐसी टीम है जिसमें उन खिलाड़ियों को शामिल किया गया है जो पूरी तरह से फिट हैं।” इसके अलावा ब्राजीली लीग में सैंटोस और कोरिनथियंस के बीच 1-1 से ड्रॉ रहे मैच में नेमार का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा था।

इसके अलावा साओ पाउलो में एक कार्यक्रम में नेमार ने मीडिया से कहा था कि दो मैत्री मैचों के लिए ब्राजील की टीम में शामिल न होने से वह काफी दुखी और निराश हैं। लेकिन अभी भी उनको पूरी उम्मीद है कि वह विश्व कप के लिए ब्राजील की टीम में जगह बनाने में सफल रहेंगे। इसके आगे उन्होंने कहा कि, “अब मेरा पूरा ध्यान केवल हर अभ्यास सत्र और हर मैच में अच्छा प्रदर्शन करने पर है। तभी तो अब मुझे पूरा विश्वास है कि हम अपना लक्ष्य हासिल करेंगे। क्यूंकि अभी अंतिम टीम का चयन होना बाकी है।”
इस साल के अंत में लेंगे नेमार संन्यास :-
इसके अलावा इस समय नेमार का करियर चोटों की वजह से काफी प्रभावित चल रहा है। इस बीच अब अपनी चोट से परेशान नेमार फुटबॉल को अलविदा कहने की सोच रहे हैं। वहीं अभी हाल ही में उन्होंने ब्राजील के एक डिजिटल चैनल पर फुटबॉल से संन्यास लेने की संभावना जताई थी। तब नेमार के इस बयान से उनके सभी फैंस को तगड़ा झटका लगा था।

इसके अलावा तब नेमार ने कहा था कि, “मुझे नहीं पता कि अब आगे क्या होगा। क्यूंकि मुझे अगले साल के बारे में भी नहीं पता है। हो सकता है कि जब दिसंबर आए तो मैं फुटबॉल से संन्यास लेना चाहूं। मैं अब साल दर साल जी रहा हूं। यह विश्व कप का साल है। इसलिए बहुत जरूरी है। ब्राजील की राष्ट्रीय टीम के साथ-साथ मेरे लिए भी।”
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

