Indian Football: अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ को भारत की मशहूर फुटबॉल लीग इंडियन सुपर लीग के वाणिज्यिक अधिकारों के लिए कोई भी बोली प्राप्त नहीं हुई। इस बीच एआईएफएफ ने एक आधिकारिक बयान में कहा है कि, “इंडियन सुपर लीग के वाणिज्यिक अधिकारों के मुद्रीकरण के लिए प्रस्ताव अनुरोध की अंतिम तिथि आज समाप्त हो गई है। लेकिन हमें इसकी निर्धारित समय सीमा के भीतर कोई बोली प्राप्त नहीं हुई है।”
इसके अलावा इस बार अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) को इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के वाणिज्यिक अधिकारों के लिए कोई भी बोली प्राप्त नहीं हुई। क्यूंकि बीते शुक्रवार को आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि भी समाप्त हो गई है। लेकिन इस निर्धारित समय सीमा तक हमें कोई भी प्रस्ताव नहीं मिला है।
ISL के वाणिज्यिक अधिकारों के लिए नहीं मिली बोली :-

इसके बाद एआईएफएफ ने एक आधिकारिक ने अपने बयान में कहा कि, “इंडियन सुपर लीग के वाणिज्यिक अधिकारों के मुद्रीकरण के लिए प्रस्ताव अनुरोध की अंतिम तिथि भी आज समाप्त हो गई है। लेकिन हमें इस निर्धारित समय सीमा के भीतर भी कोई भी बोली प्राप्त नहीं हुई है।” इसके बाद महासंघ ने आगे कहा कि उसकी बोली मूल्यांकन समिति सप्ताह के अंत में बैठक कर स्थिति की समीक्षा करेगी और आगे की रणनीति पर विचार-विमर्श करेगी।
सुपर कप के सेमीफाइनल और फाइनल मैचों की तारीखें हुई घोषित :-

इसके अलावा इस दौरान अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ ने सुपर कप के सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबलों की तारीखों की भी घोषणा कर दी है। वहीं अब सेमीफाइनल मुकाबले 4 दिसंबर को खेले जाएंगे। इसके चलते हुए इस बार ईस्ट बंगाल और पंजाब एफसी टीम के बीच पहला सेमीफाइनल मैच खेला जाएगा। जबकि दूसरा सेमीफाइनल एफसी गोवा और मुंबई सिटी एफसी टीम के बीच खेला जाएगा। जबकि इस बार फीमेल मैच 7 दिसंबर को खेला जाएगा।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।







