Premier League Football: आर्सेनल एफसी ने 22 साल बाद प्रीमियर लीग का खिताब जीत लिया है। इसके अलावा इस टीम ने पूरे सीजन काफी शानदार खेल दिखाया है। इसके चलते हुए अब उन्होंने इंग्लिश फुटबॉल के सबसे बड़े मंच पर चैंपियन बनने का अपना सपना भी पूरा कर लिया है। वहीं अब इस ऐतिहासिक जीत के बाद क्लब और फैंस के बीच काफी जश्न का माहौल है।
आर्सेनल एफसी ने जीता प्रीमियर लीग का खिताब :-
आर्सेनल एफसी ने 22 साल बाद प्रीमियर लीग का खिताब जीत लिया है। उनके लिए यह उपलब्धि बेहद खास है। वहीं इससे पहले इस टीम ने आखिरी बार यह ट्रॉफी साल 2004 में जीती थी। इसके अलावा इंग्लैंड के बोर्नमाउथ के वाइटैलिटी स्टेडियम में खेले गए मैच में गत चैंपियन मैनचेस्टर सिटी एफसी को एएफसी बोर्नमाउथ ने 1-1 की बराबरी पर रोक दिया था। इसके चलते हुए पेप गार्डियोला की टीम को टाइटल रेस में बने रहने के लिए हर हाल में जीतना जरुरी था। लेकिन बोर्नमाउथ के शानदार प्रदर्शन ने उनकी उम्मीदों पर पानी फेर दिया।

इसके अलावा इस मैच का सबसे खास पल 39वें मिनट में आया था जब 19 वर्षीय फ्रेंच खिलाड़ी एली जूनियर क्रुपी ने शानदार गोल कर बोर्नमाउथ को बढ़त दिला दी। क्यूंकि इस दौरान एड्रियन ट्रफर्ट के पास पर क्रुपी ने बेहतरीन पहला टच लिया था और एक कर्विंग शॉट लगाकर गेंद को गोलपोस्ट के अंदर पहुंचा दिया था। इसके बाद गोलकीपर जियानलुइगी डोनारुम्मा इस शॉट को रोक नहीं पाए।

इसके बाद फिर एर्लिंग हालैंड ने बराबरी का गोल करके मैनचेस्टर सिटी एफसी की वापसी के साथ ही जीत की उम्मीदें जगाई थीं। लेकिन मैनचेस्टर की खुशी अधिक समय तक नहीं रह पाई। क्यूंकि इसके कुछ ही सेकंड बाद मैच समाप्त करने की घोषणा हुई और मैनचेस्टर सिटी का लगातार दूसरा खिताब जीतने का सपना टूट गया था। इसके बाद ही आर्सेनल एफसी की टीम को मैच का विजेता घोषित कर दिया गया।

इसके अलावा इस बार मिकेल आर्टेटा की अगुवाई में आर्सेनल एफसी की टीम ने काफी शानदार खेल दिखाया है। वहीं इससे ठीक एक दिन पहले ही इस टीम ने रेलीगेट हो चुकी बर्नले एफसी को 1-0 से हराकर खुद को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया था। वहीं इस सीजन में आर्सेनल ने कॉर्नर से सबसे ज्यादा गोल करने का प्रीमियर लीग रिकॉर्ड भी बनाया है।
आर्सेनल के पास है यूईएफए चैंपियंस लीग जीतने का मौका :-

इसके अलावा इस बार मैनचेस्टर सिटी और बोर्नमाउथ के बीच हुए मैच के ड्रॉ होने की खबर के आते ही एमिरेट्स स्टेडियम के बाहर हजारों आर्सेनल समर्थकों ने जश्न मनाना शुरू कर दिया था। वहीं अब आर्टेटा की टीम के पास इतिहास रचने का एक और मौका है। क्यूंकि अब आर्सेनल की टीम आगामी 30 मई को बुडापेस्ट में यूईएफए चैंपियंस लीग फाइनल 2025 में पेरिस सेंट-जर्मेन एफसी से मैच खेलने वाली है।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।







