Champions League: पेरिस सेंट-जर्मेन ने ओस्मान डेम्बेले के गोल की मदद से अपने यूईएफए चैंपियंस लीग खिताब का बचाव करने की तरफ एक कदम और बढ़ा दिया है। क्यूंकि पेरिस सेंट-जर्मेन अब चैंपियंस लीग के फाइनल में पहुंच गई है। इसके अलावा अब फाइनल में पीएसजी का सामना मजबूत आर्सेनल की टीम से होने वाला है। वहीं इन दोनों के बीच यह मैच 30 मई को रात साढ़े नौ बजे से पुस्कस अरीना में खेला जाएगा। इसके अलावा आर्सेनल ने एटलैटिको मैड्रिड को एग्रीगेट में 2-1 से हराकर फाइनल में जगह बनाई थी।
चैंपियंस लीग फाइनल में पहुंची पीएसजी :-
पेरिस सेंट-जर्मेन की टीम अपने खिलाड़ी ओस्मान डेम्बेले के गोल की मदद से अपने चैंपियंस लीग के खिताब का बचाव करने के काफी करीब पहुंच गई है। क्यूंकि इस समय डिफेंडिंग चैंपियन पीएसजी ने निख के एलियांज एरिना में सेमीफाइनल मुकाबले के दूसरे लेग में एफसी बायर्न के खिलाफ मुकाबला 1-1 से ड्रॉ खेला है। जबकि नॉकआउट राउंड में 6-5 से जीत हासिल की है।

इसके चलते हुए अब फाइनल में पीएसजी का सामना आर्सेनल से होने वाला है। वहीं इन दोनों टीमों के बीच यह फाइनल मैच 30 मई को रात साढ़े नौ बजे से पुस्कस अरीना में खेला जाएगा। इसके अलावा आर्सेनल ने अपने सेमीफाइनल मैच में एटलैटिको मैड्रिड को नॉकआउट राउंड में 2-1 से हराकर फाइनल में जगह बनाई थी। क्यूंकि इस चैंपियंस लीग के नॉकआउट राउंड में टीमें आपस में दो मैच खेलती हैं। इस बीच उनका एक मैच होम ग्राउंड पर और एक विपक्षी टीम के होम ग्राउंड पर खेला जाता है। इसके बाद दोनों को मिलाकर हुए गोल को एग्रीगेट कहा जाता है।
पीएसजी ने बायर्न म्यूनिख को हराया :-
लुइस एनरिक की टीम पीएसजी, जिसने पिछले सीजन के फाइनल में इंटर के खिलाफ आक्रामक प्रदर्शन के साथ चैंपियंस लीग का खिताब जीता था, ने वहीं से शुरुआत की है जहां एक साल पहले छोड़ा था और इस मुकाबले में सिर्फ दो मिनट में ही अपनी बढ़त को बना लिया। वहीं इस मैच में पीएसजी के लिए ओस्मान डेम्बेले ने गोल किया।

डेम्बेले ने ख्विचा क्वारात्सखेलिया के सटीक पास को गोल में बदल दिया था। इसके बाद इस मैच में मेजबान टीम ने वापसी की कोशिश की थी लेकिन बायर्न म्यूनिख के गोलकीपर मैनुअल न्यूएर ने शानदार बचाव किए। इसके चलते हुए उन्होंने जोआओ नेवेस के हेडर को गोल में जाने से रोक दिया था।
दूसरे हाफ में पीएसजी ने दिखाया शानदार खेल :-
इसके अलावा इस मैच के पहले हाफ के आखिर में बायर्न ने अच्छा खेल दिखाया था। तब जमाल मुसियाला के दमदार शॉट को पीएसजी के गोलकीपर माटवेई साफोनोव ने रोक लिया था। इसके बाद फिर मुसियाला का एक और शॉट थोड़ा ऊपर निकल गया था। इसके बाद खेल के दूसरे हाफ की शुरुआत में पेरिस की टीम ने लगातार हमला जारी रखा।

इसके बाद डिजायर डू और ख्वीचा क्वारात्सखेलिया के शॉट्स पर भी न्यूएर ने काफी शानदार बचाव किए। इस मैच में इन दोनों टीमों के पास कई मौके आए। लेकिन डिजायर डू को न्यूएर ने फिर गोल नहीं करने दिया था। जबकि साफोनोव ने लुइस डियाज़ और माइकल ओलिस के शॉट रोककर अपनी टीम को मैच में बनाए रखा था।
पीएसजी के बॉस एनरिक का आया बयान :-
इसके बाद मैच के आखिर में हैरी केन ने शानदार मूव के बाद जोरदार शॉट मारकर गोल कर दिया। इसके चलते हुए बायर्न की मैच में वापसी की थोड़ी उम्मीद जागी। लेकिन मेहमान टीम पीएसजी ने अंत तक बढ़त बचाकर मैच अपने नाम कर लिया। इसके बाद पीएसजी बॉस एनरिक ने कहा कि, “बायर्न जैसी टीम के खिलाफ हमने जो कैरेक्टर दिखाया, वो बहुत सकारात्मक है।

इसके अलावा अब हम लगातार दूसरे चैंपियंस लीग फाइनल में पहुंचकर बहुत खुश हैं। लेकिन यह बहुत इंटेंस था। बहुत मुश्किल था। क्यूंकि वो सबसे ऊंचे लेवल पर फुटबॉल खेलते हैं। इसके अलावा दोनों टीमें एक जैसी हैं, हमें ऊपर दबाव बनाना पसंद है। हम बहुत खुश हैं।”
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।







