IPL 2026: आईपीएल 2026 का 51 वां मैच आज शुक्रवार, 8 मई को दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाईट राइडर्स की टीम के बीच खेला जाएगा। वहीं इन दोनों टीमों के बीच आज यह मैच शाम 7:30 बजे से दिल्ली के अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। इसके अलावा आईपीएल 2026 सीजन के अपने पिछले मैच में दिल्ली की टीम को चेन्नई सुपर किंग्स टीम के खिलाफ खेलते हुए 8 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था।
जबकि केकेआर की टीम अपने पिछले मैच में सनराइजर्स हैदराबाद की टीम के खिलाफ खेलते हुए 7 विकेट से जीत मिली थी। वहीं अब प्लेऑफ में बने रहने के लिए भी आज इन दोनों को यह मैच जीतना बहुत जरुरी है। लेकिन इससे पहले आइए इस मैच की पिच रिपोर्ट, प्रीव्यू और अन्य जरूरी बातों को भी एक बार जान लेते हैं।
DC टीम के खिलाफ KKR टीम का पलड़ा रहा है भारी :-
आईपीएल के इतिहास में इन दोनों टीमों के बीच अभी तक कुल 35 मैच खेले गए हैं। इन मैचों में खेलते हुए अभी तक इनमें से दिल्ली कैपिटल्स की टीम को केवल 15 मैचों में जीत मिली है।

जबकि इस दौरान खेलते हुए केकेआर की टीम को इनमें से कुल 19 मैच में जीत हासिल हुई है। इसके अलावा आईपीएल 2025 के सीजन में इन दोनों टीमों के बीच कुल एक मैच ही खेला गया था। तब उस मैच को केकेआर की टीम ने 14 रन से जीत लिया था।
आज इस तरह की हो सकती है KKR की टीम :-
आईपीएल 2026 सीजन के अपने पिछले मैच में कोलकाता नाईट राइडर्स की टीम को सनराइजर्स हैदराबाद की टीम के खिलाफ खेलते हुए 7 विकेट से जीत मिली थी। तब उस मैच में केकेआर टीम की तरफ से रघुवंशी ने 59 रन की शानदार अर्धशतकीय पारी खेली थी। इसके अलावा कप्तान अजिंक्य रहाणे ने भी 41 रन का योगदान दिया था। वहीं गेंदबाजी में वरुण चक्रवर्ती और कार्तिक त्यागी ने अच्छी गेंदबाजी की थी। आज भी इन सभी से टीम को अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद रहेगी।

KKR की संभावित एकादश : अजिंक्य रहाणे (कप्तान), कैमरून ग्रीन, अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, रमनदीप सिंह, अनुकूल रॉय, सुनील नरेन, वरुण चक्रवर्ती, वैभव अरोड़ा, कार्तिक त्यागी और माथीशा पथिराना।
KKR के इम्पैक्ट सब्स प्लेयर :- फिन एलन, मनीष पांडे, सौरभ दुबे, रोवमैन पॉवेल और तेजस्वी दहिया
आज इस संयोजन के साथ उतर सकती है DC की टीम :-
आईपीएल 2026 सीजन के अपने पिछले मैच में दिल्ली कैपिटल्स की टीम को चेन्नई सुपर किंग्स टीम के खिलाफ खेलते हुए 8 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था। तब उस मैच में दिल्ली की तरफ से कोई भी बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल पाया था। जबकि इस टीम की तरफ से गेंदबाजी भी काफी खराब रही थी। लेकिन अब प्लेऑफ की रेस में बने रहने के लिए आज के इस मैच को दिल्ली की टीम को हर हाल में जीतना ही होगा।

दिल्ली कैपिटल्स की संभावित एकादश : केएल राहुल (विकेटकीपर), प्रथुम निशंका, नितीश राणा, ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड मिलर, अक्षर पटेल (कप्तान), आशुतोष शर्मा, विपराज निगम, आकिब नबी, कुलदीप यादव, टी नटराजन ,
DC के इम्पैक्ट सब प्लेयर : लुंगी एनगिडी, समीर रिजवी, आकिब नबी, पृथ्वी शॉ
कैसा रहने वाला है आज दिल्ली की पिच का मिजाज :-
अरुण जेटली स्टेडियम की पिच आमतौर पर बल्लेबाजी के लिए काफी अच्छी मानी जाती हैं। क्योंकि यहाँ पर विकेट सपाट होती हैं। इस ग्राउंड पर गेंद भी बल्ले पर अच्छे से आती हैं। पहले यहाँ की पिच काफी बॉलिंग फ़रिनेदलय होती थी जहाँ रन बनाना बहुत मुश्किल होते थे लेकिन पिछले कुछ सालों में यहाँ पर ढेरों रन बनते हैं।

शाम के मैचों में यहाँ ड्यू की भूमिका अहम होती है जिसकी वजह से दूसरी पारी में गेंद और अच्छे से बल्ले पर आती हैं, जिससे शॉट्स लगाना आसान हो जाता हैं। इस वजह से टॉस जीतने वाली टीमें अक्सर पहले गेंदबाजी करने का फैसला करती हैं।
कैसा रहेगा आज दिल्ली का मौसम :-
भारतीय मौसम विभाग के अनुसार आज शुक्रवार, 8 मई 2026 को दिल्ली का मौसम साफ रहने वाला है। इसके अलावा आज यहां दिन का अधिकतम तापमान 36 डिग्री तक जा सकता है। जबकि न्यूनतम तापमान 26 डिग्री तक रहने की उम्मीद है। लेकिन आज यहां पर बारिश की कोई भी संभावना नहीं है। इसके चलते हुए आज यहां पर सभी दर्शकों को एक अच्छा मैच देखने को मिलेगा।
आज इन खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर रेहगी नजर :-
दिल्ली कैपिटल्स के सलामी बल्लेबाज केएल राहुल ने पिछले 10 मुकाबलों में 180.89 की स्ट्राइक रेट से 445 रन बनाए हैं। जबकि केकेआर के बल्लेबाज रघुवंशी के बल्ले से पिछले 10 मैचों में 132.39 की स्ट्राइक रेट से 282 रन आए हैं। वहीं अन्य बल्लेबाज रिंकू सिंह ने पिछले 10 मैचों में 246 रन बनाए हैं।

इसके अलावा गेंदबाजी में अक्षर पटेल ने पिछले 10 मैच में 9 विकेट चटकाए हैं। जबकि लुंगी एनगिडी ने पिछले 7 मैच में 8 विकेट लिए हैं। वहीं केकेआर के लिए सुनील नरेन ने पिछले 9 मैच में 11 विकेट लिए हैं।
कब और कहां देखें यह मैच :-
दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाईट राइडर्स की टीम के बीच आज यह मैच दिल्ली के अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में शाम 7:30 बजे खेला जाएगा। इसके अलावा आप सभी इस मैच का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और जियोहॉटस्टार ऐप पर देख सकते हैं। वहीं इस मैच का टॉस आज शाम 7 बजे होगा।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।







