La Liga 2024-25: फ्रांस के स्टार फुटबॉल खिलाड़ी किलियम एम्बाप्पे को ला लीगा 2024-25 के एक मैच में रेड कार्ड दिखा दिया गया। उनको रेड कार्ड दिखाए जाने के बाद भी उनके क्लब रियल मैड्रिड ने अलावेस के खिलाफ 1-0 से हराकर जीत दर्ज कर ली है। इसके चलते हुए अब शीर्ष पर चल रहे बार्सिलोना और रियल मैड्रिड के बीच अब केवल चार अंक का अंतर रह गया है। क्यूंकि बार्सिलोना के 31 मैच में 70 अंक और रियल मैड्रिड के भी इतने ही मैचों में 66 अंक हो गए हैं।

रियल मैड्रिड ने अलावेस को हराया :-

Kylian Mbappe
Kylian Mbappe

बीते दिन स्पैनिश फुटबॉल लीग ला लिगा में रियल मैड्रिड और अलावेस क्लबों के बीच एक फुटबॉल मैच खेला गया था। इस मैच में खेलते हुए रियल मैड्रिड के स्टार फुटबॉल खिलाड़ी किलियम एम्बाप्पे को रेड कार्ड दिखा दिया गया। लेकिन उनके यह कार्ड दिखाने के बाद भी उनके क्लब रियल मैड्रिड ने अलावेस के खिलाफ 1-0 से जीत दर्ज कर ली।

Kylian Mbappe
Kylian Mbappe

इसके अलावा स्पैनिश फुटबॉल लीग ला लिगा के इस मैच में रियल मैड्रिड के स्टार स्ट्राइकर एम्बाप्पे को साल 2019 के बाद पहली बार रेड कार्ड का सामना करना पड़ा है। क्यूंकि एमबाप्पे को अलावेस के मिडफील्डर एंटोनियो ब्लैंको को गलत ढंग से टैकल करने के कारण मैच के मध्यांतर से ठीक पहले रेड कार्ड दिखाकर बाहर भेज दिया गया।

Kylian Mbappe
Kylian Mbappe

इससे पहले फ्रांस के स्टार फुटबॉलर एम्बाप्पे को मैच की शुरुआत में ही पीला कार्ड दिखाया गया था। इसके बाद वीडियो की समीक्षा करने के बाद रेफरी ने इसको रेड कार्ड में बदल दिया। वहीं साल 2019 के बाद यह पहला अवसर है जब फ्रांस के स्टार फुटबॉल खिलाड़ी एमबाप्पे को किसी भी प्रतियोगिता में रेड कार्ड दिया गया है।

Kylian Mbappe
Kylian Mbappe

इसके चलते हुए अब वह अगले रविवार को एथलेटिक बिलबाओ में होने वाले स्पेनिश लीग मैच में नहीं खेल पाएंगे। इसके अलावा इस मैच में एडुआर्डो कैमाविंगा ने खेल के 34वें मिनट में रियल मैड्रिड की तरफ से गोल किया। वहीं उनका यह गोल ही अंत में निर्णायक साबित हुआ। इसके चलते हुए अब शीर्ष पर चल रहे बार्सिलोना और रियल मैड्रिड के बीच अब केवल चार अंक का अंतर रह गया है। क्यूंकि बार्सिलोना के 31 मैच में 70 अंक और रियल मैड्रिड के भी इतने ही मैचों में 66 अंक हो गए हैं।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version