Roberto Carlos: ब्राजील और रियाल मैड्रिड के पूर्व दिग्गज फुटबॉलर रॉबर्टो कार्लोस ने उन खबरों को खारिज कर दिया है जिसमें दावा किया गया था कि उन्हें दिल का दौरा पड़ा है। क्यूंकि ब्राजील के पूर्व दिग्गज फुटबॉलर रॉबर्टो कार्लोस की अभी हाल ही में हृदय की सर्जरी हुई थी। इसके चलते हुए अब उन्होंने बताया है कि उनका स्वास्थ्य कैसा है।
दिल का दौरा पड़ने की खबर को रॉबर्टो कार्लोस ने किया ख़ारिज :-

ब्राजील और रियाल मैड्रिड के पूर्व दिग्गज फुटबॉलर रॉबर्टो कार्लोस ने उन खबरों को खारिज कर दिया है जिसमें दावा किया गया था कि उन्हें दिल का दौरा पड़ा है। इसके अलावा हालांकि उन्होंने इस बात की पुष्टि की है कि उनके दिल की सर्जरी हुई थी और अब वह काफी अच्छा महसूस कर रहे हैं। इसके चलते हुए उन्होंने अब सोशल मीडिया पर अस्पताल से एक तस्वीर पोस्ट भी की है जिसमें वह काफी मुस्कुरा रहे हैं।
अपने स्वास्थ्य को लेकर कार्लोस ने दी जानकारी :-
इसके बाद ब्राजील के पूर्व दिग्गज फुटबॉलर रॉबर्टो कार्लोस ने कहा है कि, “मुझे दिल का दौरा नहीं पड़ा था। मैं अब अच्छी तरह से ठीक हो रहा हूं और जल्द ही पूरी तरह से स्वस्थ होकर अपने पेशेवर और व्यक्तिगत कार्यों को फिर से शुरू करने के लिए उत्सुक हूं। लेकिन अभी हाल ही में मैं एक चिकित्सा प्रक्रिया से गुजरा था। जिसकी योजना मेरी मेडिकल टीम के साथ पहले से ही बनाई गई थी। वहीं मेरी यह प्रक्रिया सफल रही और मैं अब ठीक हूं।”

इसके अलावा अब साओ पाउलो के विला नोवा स्टार अस्पताल ने अपने बयान में कहा है कि रॉबर्टो कार्लोस को हृदय में कुछ परेशानी महसूस हुई और उन्हें उसी दिन कोरोनरी एंजियोप्लास्टी कराने की सलाह दी गई थी। क्यूंकि यह प्रक्रिया न्यूनतम चीर-फाड़ वाली होती है और इसमें हृदय की अवरुद्ध या संकुचित धमनियों को चौड़ा किया जाता है। इसके बाद अस्पताल ने बताया है कि रॉबर्टो कार्लोस की हालत अब स्थिर है और चिकित्सा प्रोटोकॉल के कारण उन्हें गहन चिकित्सा इकाई में में रखा गया है।
रॉबर्टो कार्लोस का फुटबॉल करियर :-

ब्राजील के पूर्व दिग्गज फुटबॉलर रॉबर्टो कार्लोस ने अपने देश के लिए 125 मैच खेले हैं। इसके अलावा वह 11 वर्ष तक रियाल मैड्रिड के लिए खेलते रहे हैं। लेकिन अब वर्तमान समय में वह इस स्पेनिश क्लब के कोच हैं। इसके अलावा रॉबर्टो कार्लोस ब्राजील की उस विश्व कप टीम के सदस्य भी थे जिसने साल 1998 में फाइनल में जगह बनाई और साल 2002 में जीत हासिल की थी। इसके अलावा उन्होंने साल 1997 और 1999 में ब्राजील को कोपा अमेरिका का खिताब दिलाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

