Friday, February 13

Scottish Premiership 2024-25: Rangers have signed Wolfsburg winger Vaclav Cerny on a season-long loan

स्कॉटिश प्रीमियरशिप 2024-25 (Scottish Premiership 2024-25) सीजन की शुरूआत 03 अगस्त 2024 से होने वाली है, जिसका समापन 25 अप्रैल 2025 को होने वाला है। इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट के लिए खिलाड़ियों को खरीदने एवं ट्रांसफर की प्रक्रिया वर्तमान समय में चल रही है। इसी क्रम में रेंजर्स फुटबॉल क्लब (Rangers FC) ने वुल्फ्सबर्ग (Wolfsburg) के 26 वर्षीय विंगर वैक्लेव सेर्नी (Valcav Cerny) को लोन पर पूरे सीजन के लिए साइन किया है।

Scottish Premiership 2024-25: Rangers have signed Wolfsburg winger Vaclav Cerny on a season-long loan

बता दें कि, चेक रिपब्लिक के सेर्नी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर 17 मैच खेल चुके हैं। उन्होंने यूरो 2024 में एक मैच में चेक रिपब्लिक का प्रतिनिधित्व किया था। पिछले सीजन ट्वेन्टे से ट्रांसफर के बाद बुंडेसलीगा क्लब के लिए अपने पहले सीज़न में उन्होंने केवल 14 मैच खेले, जिसमें उनकी टीम लीग में 12वें स्थान पर रही। इसके बावजूद, रेंजर्स फुटबॉल क्लब के मैनेजर फिलिप क्लेमेंट (Philippe Clement) ने उन्हें यूरोपीय फुटबॉल में बहुमूल्य अनुभव वाला एक रोमांचक खिलाड़ी बताया है।

Philippe Clement
Philippe_Clement (Rangers Manager)/Sky Sports

क्लेमेंट ने अपने क्लब की वेबसाइट पर बताया, “उन्होंने एरेडिविसी और वोल्फ्सबर्ग में अपने कार्यकाल के दौरान अपनी आक्रामक क्षमताएं पहले ही दिखा दी हैं और वह टीम में हमारी आक्रामक क्षमताओं को और मजबूत करेंगे। मुझे लगता है कि एक क्लब और स्टाफ के रूप में हम एक खिलाड़ी के रूप में उसे नए स्तरों तक पहुंचने में मदद करना जारी रख सकते हैं।”

गौरतलब हो कि, वैक्लेव सेर्नी 2014 में अपने होमटाउन के क्लब प्रिब्रम से अजाक्स में शामिल हो गए थे। उसके बाद उन्होंने डच प्रतिद्वंद्वियों उट्रेच्ट और ट्वेन्टे के लिए भी खेला। इब्रॉक्स में आने इसे पहले उन्होंने पहले वोल्फ्सबर्ग के लिए 25 मैच भी खेला।

Scottish Premiership 2024-25: Rangers have signed Wolfsburg winger Vaclav Cerny on a season-long loan

रेंजर्स के साथ डील साइन होने पर बात करते हुए सेर्नी ने बताया कि जब उनकी मैनेजर फिलिप क्लेमेंट (Philippe Clement) से पहली बार बातचीत हुई थी, तो उन्हें काफी अच्छा लगा था। इसके बाद वह इस क्लब के साथ जुड़ने को राजी हो गए और जल्दी ही इस डील को अंतिम रूप दे दिया गया।

चेक रिपब्लिक के खिलाड़ी ने कहा, “मैनेजर के साथ पहली बातचीत से ही मुझे बहुत अच्छा महसूस हुआ और उसके बाद से मैं कहूंगा कि सब कुछ बहुत तेजी से आगे बढ़ा।”

Share.

Neetish Kumar Mishra Sports Digest Hindi में Editor के रूप में कार्यरत हैं और खेल पत्रकारिता में गहरा अनुभव रखते हैं। क्रिकेट, टेनिस, फुटबॉल और अन्य खेलों की बारीकियों पर उनकी पकड़ बेहद मजबूत है। नीतिश कुमार मिश्र अपने पेशेवर लेखन के जरिए पाठकों को न सिर्फ सटीक खबरें, बल्कि गहन विश्लेषण के माध्यम से खेलों को और करीब से समझने का मौका भी देते हैं।

Leave A Reply

Exit mobile version