Monday, February 16

Richest Female Footballers: फुटबॉल केवल पुरुष खिलाड़ियों का खेल नहीं है बल्कि महिला फुटबॉलर्स भी इस खेल में अपने प्रदर्शन और प्रतिभा के जरिए दुनिया भर में नाम कमा रही हैं। इनमें से कई खिलाड़ी हर साल करोड़ों की कमाई करती हैं। आज हम आपको उन 9 महिला फुटबॉलर्स के बारे में बताएंगे, जो न केवल अपनी शानदार खेल भावना बल्कि ब्रांड एंडोर्समेंट के जरिए भी करोड़ों रुपये कमा रही हैं।

एलेक्स मॉर्गन (Alex Morgan)

Richest Female Footballers
Alex Morgan-Richest-Female-Footballers

एलेक्स मार्गन (Alex Morgan) का जन्म 2 जुलाई 1989 को अमेरिका मे हुआ था। एलेक्स अपनी तेज गति और गोल स्कोरिंग क्षमता के लिए जानी जाती हैं। उन्होंने 2012 ओलंपिक्स में गोल्ड मेडल जीतने में अहम भूमिका निभाई थी और उनकी कप्तानी में अमेरिका ने कई टूर्नामेंट्स भी जीते हैं। बता दें कि, एलेक्स लगभग $5.8 मिलियन (करीब 48 करोड़ रुपये) सालाना कमाती हैं। इसके अलावा वह नाइकी, पैंटीन, कॉन्टैक्ट लेनसेज जैसे कई बड़ी कंपनियों के साथ भी जुड़ी हुई हैं जहां से वह और भी ज्यादा कमाई करती हैं। 

मेगन रैपिनो (Megan Rapinoe)

मेगन रैपिनो (Megan Rapinoe) का जन्म अमेरिक मे 5 जुलाई 1985 को हुआ था। उन्होंने 2019 फीफा वर्ल्ड कप में शानदार प्रदर्शन किया और गोल्डन बॉल और गोल्डन बूट जीते। वे खेल में समानता और सामाजिक न्याय की वकालत के लिए भी मशहूर हैं। वह हर साल लगभग $4.2 मिलियन (करीब 35 करोड़ रुपये) की कमाई करती हैं इसके अलावा एडिडास, सैमसंग जैसे बड़े ब्रांडस के साथ भी जुड़ी हुई हैं। 

Richest Female Footballers
मेगन रैपिनो-Richest Female Footballers/Getty Images

मार्ता वीएरा दा सिल्वा (Marta)

मार्ता  का जन्म 19 फरवरी 1986 को ब्राजील मे हुआ था और इस खिलाड़ी ने 6 बार फीफा बेस्ट प्लेयर अवार्ड जीता है। बता दें कि, उनके नाम अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल में सबसे ज्यादा गोल करने का रिकॉर्ड दर्ज है। उनकी कमाई लगभग $3.5 मिलियन मिलियन (भारतीय रुपये मे करीब 29 करोड़ रुपये) होता है। इसके अलावा वह नाइकी, प्यूमा जैसे कई ब्रांड एंडोर्समेंट के साथ जुड़ी हुई हैं। उनकी खेल भावना ने उन्हें “क्वीन ऑफ फुटबॉल” का खिताब दिलाया।

 समांथा केर (Sam Karr)

समांथा केर ऑस्ट्रेलिया की सबसे ज्यादा गोल करने वाली महिला फुटबॉलर हैं। उनका जन्म 10 सितंबर 1993 को ऑस्ट्रेलिया मे हुआ था और उन्होंने 2023 फीफा वर्ल्ड कप में अपनी टीम को सेमीफाइनल तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई थी। बता दें कि, वह हर साल लगभग $4 मिलियन (करीब 33 करोड़ रुपये) की कमाई करती हैं। इसके अलावा समांथा केर नाइकी, कॉमनवेल्थ बैंक जैसे ब्रांडस के साथ भी जुड़ी हुई हैं।

एडा हेगर्बर्ग

Richest Female Footballers
एडा हेगर्बर्ग-Richest Female Footballers/Getty Images


एडा हेगर्बर्ग का जन्म 10 जुलाई 1995 को नार्वे मे हुआ था। साल 2018 में पहले बैलन डी’ओर फेमिनिन पुरस्कार को जीतकर उन्होंने इतिहास रच दिया था। वह अपने आक्रामक खेल और गोल स्कोरिंग के लिए पूरी दुनिया मे मशहूर हैं। उनकी कमाई लगभग $3 मिलियन (भारतीय रुपये मे करीब 25 करोड़ रुपये) सालाना की इनकम करती हैं और इसके अलावा भी वह नाइकी, बीट्स बाय ड्रे जैसे ब्रांडस के साथ भी जुड़ी हुई हैं। 

Latest Cricket News in HindiLatest Football News in HindiLatest Tennis News in Hindi और सभी Latest Sports News in Hindi के लिए हमारी वेबसाइट Sports Digest Hindi पर विजिट करें। इसके अलावा खेल से सम्बंधित सभी ताजा खबरें पाने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer शिव मंगल सिंह (Shiv Mangal Singh) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में पेश करने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version