Free Fire/Free Fire Max: फ्री फायर में Shotguns वही गन हैं जो क्लोज रेंज में दुश्मन को एकदम 1-2 सेकंड में लैंड कर देती हैं। अगर आपका गेमप्ले रश, धांसू पुश और फेस-टु-फेस फाइट वाला है, तो Shotgun आपके लिए ही बनी है। गेम में कई तरह की Shotguns मिलती हैं, और हर एक की अपनी पावर और फाइट स्टाइल होता है। यहाँ Trogon, M590, Spas12, M1014, M1887, Mag-7 और Charge Buster को आसान शब्दों में समझाया गया है, ताकि आप अपने प्लेस्टाइल के हिसाब से सही Gun चुन सकें।
1. Trogon
Trogon एक अनोखी Shotgun है जिसमें दो मोड मिलते हैं Shotgun मोड और Grenade Launcher मोड। क्लोज रेंज में इसका Shotgun मोड दुश्मन को सीधे लॉबी भेज देता है। अगर दुश्मन कवर में बैठा है तो इसका ग्रेनेड मोड बहुत काम आता है। कमज़ोरी: इसका recoil ज्यादा है और मोड स्विच थोड़ा स्लो है, इसलिए सही टाइमिंग ज़रूरी है।
2. M590
M590 एक पुरानी लेकिन भरोसेमंद Pump-Action Shotgun है। इसका फायर रेट धीमा है लेकिन हर शॉट बहुत भारी पड़ता है।
अगर आप Aim अच्छा रखते हैं और panic नहीं करते, तो यह Shotgun आपको advantage देती है।
ध्यान रहे: Rush में इसका स्लो फायर रेट कभी-कभी नुकसान कर सकता है।
3. Spas12
Spas12 डैमेज, फायर रेट और कंट्रोल तीनों में बैलेंस्ड है। कई प्रो प्लेयर्स इसे अपनी main shotgun मानते हैं। यह फाइट में स्थिर रहती है और लगातार शॉट मारना स्मूथ रहता है। लेकिन: इसकी पावर M1887 जितनी तगड़ी नहीं है, इसलिए 2- 3 शॉट लग सकते हैं।
4. M1014
M1014 नई हो या पुरानी टीम सबको पसंद आती है। इसका फायर रेट तेज होता है और इससे आप लगातार शॉट मार सकते हैं, इसलिए रश फाइट में बहुत काम आती है। मैगज़ीन साइज बड़ा है और कंट्रोल आसान है। माइनस पॉइंट: स्प्रेड ज्यादा होने से लंबी रेंज में डैमेज कम मिल सकता है।
5. M1887
M1887 Free Fire की सबसे खतरनाक Shotgun मानी जाती है। केवल दो शॉट होते हैं, लेकिन एक भी सही से लग गया तो दुश्मन सीधा नॉक। इसकी पावर और पेनिट्रेशन भरपूर है। कमज़ोरी: गन में गोलियां कम हैं, मिस कर दिया तो आप खुद फँस सकते हैं।
6. Mag-7
Mag-7 उन खिलाड़ियों के लिए है जो बहुत तेज फायरिंग पसंद करते हैं। क्लोज रेंज में यह लगातार कई शॉट निकाल देती है और दुश्मन को रिएक्ट करने का मौका नहीं देती। रीकोइल भी कम है इसलिए कंट्रोल आसान है। पर: इसकी रेंज बाकी shotguns से छोटी है, इसलिए सिर्फ बिलकुल करीब लड़ाई में ही फायदा मिलता है।
7. Charge Buster
Charge Buster फ्री फायर की सबसे अलग Shotgun है। इसे जितना ज्यादा चार्ज करोगे, उतना बड़ा डैमेज मिलेगा। अगर आपको टाइमिंग का अच्छा ज्ञान है, तो यह गन अचानक घुसने वाले दुश्मनों का गेम ख़राब कर देती है। कमज़ोरी: चार्ज करने में समय लगता है, इसलिए गलत टाइम पर इसी को लेकर अटक गए तो दिक्कत हो सकती है।
कौन सी Shotgun सबसे बेस्ट
- Pure power चाहिए- M1887
- Stable और safe gameplay- M590
- Fast फायरिंग पसंद है- Mag-7
- Continuous fire- M1014
- कुछ अलग और tricky- Charge Buster
हर Shotgun का अपना स्टाइल है। जो भी गन आपके प्ले स्टाइल से मैच करे, उसे प्रैक्टिस करें। Shotguns को मास्टर कर लिया तो क्लोज-रेंज में आप ही असली किंग बन जाएंगे।







