बैटलग्राउंड्स मोबाइल इंडिया सीरीज़ (Battlegrounds Mobile India Series) 2026 अब प्रतियोगिता के एक अहम मोड़ पर पहुंच चुकी है। टूर्नामेंट का राउंड 2, जो 5 फरवरी से 8 फरवरी 2026 तक चलेगा, इसमें देशभर की 512 टॉप टीमें अगली स्टेज में जगह बनाने के लिए जोरदार मुकाबला करेंगी। इस आर्टिकल में हम आपको BGIS में राउंड 2 के बारे में सब कुछ बताएंगे।
राउंड 1 के बाद देखा जाएगा तगड़ा कॉम्पीटिशन
1 फरवरी को समाप्त हुए पहले राउंड में 1,024 टीमों ने हिस्सा लिया था। कई रोमांचक मैचों के बाद सिर्फ 496 टीमें ही आगे बढ़ने में सफल रहीं। अब इन टीमों के सामने असली परीक्षा होगी, क्योंकि उन्हें The Grind से आई अनुभवी प्रोफेशनल टीमों से टकराना है।
राउंड 2 में एंट्री ले रहीं The Grind की 16 टीमें
राउंड 1 से क्वालिफाई हुई 496 टीमों के साथ-साथ The Grind की 16 नामी टीमें भी राउंड 2 में खेलती नजर आएंगी।
The Grind Group D (शीर्ष 8 टीमें): Los Hermanos, Team Alpha, Meta Ninza, Phoenix Esports, Esport Social, Bot Army Esports, Mysterious4, Team Insane Esports
The Grind Group C (निचली 8 टीमें): Medal Esports, Oishani Esports, Aura Esports, GlitchxReborn, Rider Esport, EGGY Gaming, 4 Wolf x DOD, Team Altitude
राउंड 2 का प्रतियोगिता ढांचा
इस चरण में कुल 512 टीमों को 32 अलग-अलग ग्रुप्स में बांटा जाएगा। हर ग्रुप के बीच 6 मुकाबले खेले जाएंगे।
- कुल टीमें: 512
- ग्रुप्स की संख्या: 32
- प्रति ग्रुप मैच: 6
- क्वालिफिकेशन नियम: हर ग्रुप से टॉप 7 टीमें + ओवरऑल पॉइंट्स के आधार पर 16 अतिरिक्त टीमें
- अगला स्टेज: राउंड 3
इस सिस्टम में हर एलिमिनेशन और हर पोज़िशन पॉइंट निर्णायक साबित हो सकता है। यहां तक कि मुश्किल ग्रुप में फंसी टीमें भी बेहतर कुल प्रदर्शन के दम पर आगे बढ़ सकती हैं।
लाइव कहां देखें मुकाबले
BGIS 2026 राउंड 2 के सभी मैच Krafton India Esports के आधिकारिक YouTube चैनल पर लाइव स्ट्रीम किए जाएंगे।
- लाइव प्रसारण शुरू: दोपहर 2:30 बजे (IST)
- मैच की शुरुआत: दोपहर 3:00 बजे (IST)
इन टीमों पर रहेंगी सबकी निगाहें
विशेषज्ञों का मानना है कि The Grind Group D की टीमें राउंड 2 में खास प्रभाव डाल सकती हैं। हालांकि, राउंड 1 से आई नई और कम चर्चित टीमें भी किसी बड़े उलटफेर से सभी को चौंका सकती हैं। 4 करोड़ रुपये की इनामी राशि वाले इस बड़े टूर्नामेंट में अब मुकाबला और ज्यादा तगड़ा हो गया है। BGIS 2026 का राउंड 2 भारतीय ई-स्पोर्ट्स(E-sports) के सबसे यादगार और रोमांचक स्टेज में से एक हो सकता है।

