BGMI 4.2 अपडेट के लीक से आगामी हथियार बैलेंस और मेट्रो रॉयल अपडेट हुआ लीक।
Battlegrounds Mobile India (BGMI) के आगामी 4.2 अपडेट को लेकर गेमिंग कम्युनिटी में चर्चाएं तेज़ हो गई हैं। सामने आए शुरुआती लीक्स के मुताबिक, इस अपडेट में खास तौर पर Metro Royale मोड, World of Wonder और क्लासिक गेमप्ले बैलेंस में बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं।
मेट्रो रॉयल में नया फेबल्ड मेली हथियार
लीक्स के अनुसार, BGMI 4.2 अपडेट में एक नया Fabled मेली हथियार ‘Glacix Arbiter’ जोड़ा जा सकता है। बताया जा रहा है कि यह हथियार PvE(Player versus Environment) दुश्मनों और बैंडिट्स को एक ही वार में खत्म करने की क्षमता रखता है, जिससे यह हाई-रिस्क ज़ोन खेलने वाले खिलाड़ियों के लिए बेहद फायदेमंद साबित हो सकता है।
जानकारी के मुताबिक, यह हथियार Metro Royale Chapter 30 में उपलब्ध होगा और ज़ॉम्बी-टाइप मॉन्स्टर्स या बॉस फाइट्स से ड्रॉप हो सकता है। इसकी खास बात यह मानी जा रही है कि एक बार मिलने के बाद यह एलिमिनेशन या सीज़न रीसेट पर भी इन्वेंट्री से नहीं हटेगा, जो मेट्रो रॉयल के लिहाज़ से बड़ा बदलाव होगा।
Vine Crates और नए फेबल्ड आइटम्स
मेट्रो रॉयल मैप में Vine Crates के रैंडम स्पॉन की भी चर्चा है। इन क्रेट्स से हाई-वैल्यू लूट मिलने की संभावना होगी, जिसे बेचकर खिलाड़ी अच्छा इन-गेम प्रॉफिट कमा सकेंगे। इसके साथ ही एक नया Fabled Sellable Item Military Drone भी अलग-अलग क्रेट्स से मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। अपडेट में कई नए कलेक्टिबल आइटम्स भी जोड़े जा सकते हैं।
World of Wonder में AI टेक्नोलॉजी की एंट्री
BGMI 4.2 अपडेट में World of Wonder (WOW) मोड को लेकर भी बड़े अपग्रेड्स की खबर है। लीक के अनुसार, इसमें एक AI Smart Assistant जोड़ा जाएगा, जिससे क्रिएटर्स वीडियो अपलोड कर ऑटोमैटिक स्केलेटल एनिमेशन, स्किल्स और विज़ुअल इफेक्ट्स जनरेट कर सकेंगे।
इसके अलावा, AI-बेस्ड 3D ग्रुप्ड ऑब्जेक्ट जनरेटर भी शामिल किया जा सकता है, जो टेक्स्ट इनपुट के ज़रिए मैप सीनरी तैयार करेगा। नया एडिटर इंटरफेस फ्लोटिंग विंडोज, एडजस्टेबल स्केलिंग और 7 दिनों तक सेव रहने वाली मैप-स्पेसिफिक एडिट हिस्ट्री को सपोर्ट करेगा।
क्लासिक मोड और वेपन बैलेंस में सुधार
क्लासिक मोड में प्लेयर मूवमेंट को और स्मूद करने पर काम किया जा रहा है, खासकर विंडो एज से चढ़ते समय।
हथियारों की बात करें तो AKM, M762, ACE32, Honey Badger और Mk47 की बेस डैमेज में मामूली बढ़ोतरी हो सकती है। वहीं Groza को हल्का सा बफ मिलने की संभावना है।
दूसरी ओर, S686, S1897, NS2000, S12K, DBS और M1014 जैसे शॉटगन्स के डैमेज में हल्की कटौती और स्प्रेड रैंडमनेस बढ़ाई जा सकती है, ताकि गेम बैलेंस बेहतर बना रहे।
Home System में नया Fated Connection फीचर
लीक्स में Home System के लिए एक नया Fated Connection फीचर भी सामने आया है। इसके तहत खिलाड़ी कनेक्शन बनने के बाद Fated Ceremony होस्ट कर सकेंगे, जिससे सोशल इंटरैक्शन और पर्सनलाइजेशन को बढ़ावा मिलेगा।
आधिकारिक पुष्टि का इंतज़ार
फिलहाल BGMI 4.2 अपडेट से जुड़ी ये सभी जानकारियां लीक्स और रिपोर्ट्स पर आधारित हैं। Krafton की ओर से अभी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है, लेकिन यदि ये फीचर्स अपडेट का हिस्सा बनते हैं, तो BGMI के गेमप्ले में बड़ा और दिलचस्प बदलाव देखने को मिल सकता है।

