Tuesday, June 16

नोडविन गेमिंग ने आधिकारिक तौर पर BGMI: न्यू प्लेयर ग्रासरूट चैंपियनशिप लॉन्च किया है। इस टूर्नामेंट का मोटो नए खिलाड़ियों को BGMI के जरिए अपनी प्रतिभा और गेमिंग स्किल्स दिखाने का बेहतर प्लेटफ़ॉर्म देना है। नोडविन गेमिंग द्वारा आयोजित और क्राफ्टन इंडिया ईस्पोर्ट्स के सहयोग से संचालित यह प्रतियोगिता उभरते हुए खिलाड़ियों को कैजुअल गेमिंग से आगे बढ़कर भारतीय ईस्पोर्ट्स सीन में अपनी पहचान बनाने और स्टार बनने का खास अवसर भी हैं। इस कड़ी में हम आपको नोडविन गेमिंग के फॉर्मेट, शेड्यूल और मिलने वाले प्राइज मनी के बारे में सब कुछ बताने जा रहे हैं।

BGMI टूर्नामेंट में नए खिलाड़ी टूर्नामेंट का फॉर्मेट और शेड्यूल डिटेल्स

यह टूर्नामेंट करीब दो महीने तक होने वाला है। इस दौरान हज़ारों प्रतिभागी टीमें अलग- अलग स्टेज में मुकाबला करेंगी।  धीरे-धीरे प्रतिस्पर्धा सिमटकर देश की सबसे बेहतरीन उभरती हुई टीमों तक पहुंच जाएगी। टूर्नामेंट के अंत में केवल शीर्ष टीमें ही खिताब के लिए मुकाबला करती नज़र आएंगी। फिलहाल, इसका पूरा शेड्यूल इस प्रकार है:

रजिस्ट्रेशन ओपन: 15 जून – 21 जून, 2026
इन-गेम क्वालिफायर: 26 जून – 30 जून, 2026
राउंड 1 (1,024 टीमें): 6 जुलाई – 12 जुलाई, 2026
राउंड 2 (256 टीमें): 23 जुलाई – 26 जुलाई, 2026
क्वार्टरफ़ाइनल (64 टीमें): 28 जुलाई – 31 जुलाई, 2026
सेमीफ़ाइनल (32 टीमें): 2 अगस्त – 5 अगस्त, 2026
ग्रैंड फ़ाइनल (16 टीमें): 7 अगस्त – 9 अगस्त, 2026

यह टूर्नामेंट BMSD(Battlegrounds Mobile India Showdown) 2026 के लिए एक रास्ता देता है, जिसके अगस्त और सितंबर के बीच में आयोजित किया जा सकत है।

BGMI गेमर्स के लिए इस इवेंट में मिलने वाले प्राइज मनी के बारे में जानें

BGMI ईस्पोर्ट्स इकोसिस्टम में पहचान पाने के मौके के अलावा, पार्टिसिपेंट्स कुल 10 लाख के प्राइज़ पूल के लिए आपस में मुकाबला करेंगे।  नीचे यह बताया गया है कि प्राइज मनी में किस नंबर को खिलाडी को कितना इनाम मिलेगा।

  • पहला स्थान : 3,50,000
  • दूसरा स्थान : 1,80,000
  • तीसरा स्थान : 1,00,000
  • चौथा स्थान : 60,000
  • पांचवां से आठवां स्थान : 40,000 हर एक
  • नौवां से बारहवां स्थान : 25,000 हर एक
  • तेरहवां से सोलहवां स्थान : 10,000 हर एक

बेहतर प्रदर्शन करने वाले प्लेयर को दिया जाएगा  स्पेशल MVP अवॉर्ड

टीम पुरस्कारों के अलावा, क्राफ्टन टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को व्यक्तिगत स्तर पर भी सम्मानित करता है। इस बार सबसे वैल्यूएबल प्लेयर (MVP) का खिताब जीतने वाले खिलाड़ी को 10,000 का नकद पुरस्कार दिया जाएगा। यह सम्मान उन खिलाड़ियों के लिए रखा गया है जो पूरे टूर्नामेंट के दौरान अपनी बेहतरीन गेमिंग स्किल्स, दमदार गेमप्ले और उत्कृष्ट प्रदर्शन से अलग पहचान बनाते हैं।

गेमिंग से जुड़े लेटेस्ट अपडेट्स के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

मैं हिंदी कंटेंट राइटर, SEO एक्सपर्ट और डिजिटल मीडिया स्पेशलिस्ट हूं। मुझे फीचर राइटिंग और सोशल मीडिया कंटेंट प्रोडक्शन में काफी दिलचस्पी है। मैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ हिमाचल प्रदेश से एम.ए. इन जर्नलिज्म एंड न्यू मीडिया की पढ़ाई की है। अपने करियर की शुरुआत सिद्धिविनायक टाइम्स में जूनियर हिंदी कंटेंट राइटर के रूप में की और वर्तमान में ABC वर्ल्ड मीडिया में स्पोर्ट्स और गेमिंग कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Leave A Reply

Exit mobile version