Wednesday, March 11

Battlegrounds Mobile India (BGMI) ने एक बार फिर यह दिखा दिया है कि भारतीय गेमर्स उसके लिए कितने अहम हैं। गेम के ताज़ा अपडेट में Krafton ने नए वॉयस पैक्स जोड़े हैं, जिनमें भोजपुरी वॉयस पैक सबसे ज्यादा सुर्खियों में है। भारत, जो मोबाइल गेमिंग के सबसे बड़े बाज़ारों में गिना जाता है, वहां के खिलाड़ियों के लिए यह अपडेट काफी मायने रखता है। इस आर्टिकल में हम आपको BGMI का नया अपडेट में ऐड भोजपुरी वॉयस पैक के बारे में सब कुछ बताएँगे।

भारतीय गेमर्स को ध्यान में रखकर BGMI की रणनीति

BGMI हमेशा से ही भारतीय प्लेयर बेस से जुड़ने की कोशिश करता रहा है। चाहे वह देसी इवेंट्स हों या भारतीय संस्कृति से प्रेरित फीचर्स, गेम को स्थानीय रंग देने पर खास ध्यान दिया गया है। इस बार रीजनल वॉयस पैक्स को शामिल कर Krafton ने इसी दिशा में एक और मजबूत कदम उठाया है।

भोजपुरी वॉयस पैक को खासतौर पर बिहार, उत्तर प्रदेश, झारखंड और आसपास के इलाकों के खिलाड़ियों को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है, ताकि उन्हें गेम खेलते समय ज्यादा अपनापन महसूस हो।

भोजपुरी वॉयस पैक की खासियत

इस वॉयस पैक में ऊर्जावान और मज़ेदार डायलॉग्स शामिल हैं, जो BGMI के तेज़ रफ्तार गेमप्ले के साथ पूरी तरह फिट बैठते हैं। मैच के दौरान खिलाड़ी इन वॉयस कमांड्स का इस्तेमाल कर अपनी टीम से बेहतर तालमेल बना सकते हैं। यह फीचर न केवल इन-गेम कम्युनिकेशन को आसान बनाता है, बल्कि गेम में एक अनोखा क्षेत्रीय स्वाद भी जोड़ता है, जिसकी मांग भारतीय खिलाड़ी काफी समय से कर रहे थे।

यह अपडेट क्यों है खास?

भारत BGMI के सबसे बड़े खिलाड़ी समुदायों में से एक है। ऐसे में क्षेत्रीय भाषाओं को सपोर्ट करना गेम की पहुंच और लोकप्रियता दोनों को बढ़ाता है। भोजपुरी वॉयस पैक जोड़ने से BGMI:-

  • खिलाड़ियों की भागीदारी बढ़ा रहा है
  • स्थानीय भाषाओं को बढ़ावा दे रहा है
  • गेम को ज्यादा समावेशी बना रहा है
  • भारतीय गेमर्स के साथ अपना रिश्ता मजबूत कर रहा है

इन्हीं खूबियों की वजह से BGMI खुद को दूसरे बैटल रॉयल गेम्स से अलग साबित करता है।

BGMI में भोजपुरी वॉयस पैक कैसे प्राप्त करें?

नए वॉयस पैक्स गेम के Soldier Crate सेक्शन में उपलब्ध हैं, जिन्हें BP कॉइन्स के जरिए खरीदा जा सकता है। पहले से मौजूद तमिल, कन्नड़ और हिंदी वॉयस पैक्स के साथ अब भोजपुरी वॉयस पैक भी खिलाड़ियों के लिए जोड़ दिया गया है।

गेमिंग से जुड़े लेटेस्ट अपडेट्स के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

मैं हिंदी कंटेंट राइटर, SEO एक्सपर्ट और डिजिटल मीडिया स्पेशलिस्ट हूं। मुझे फीचर राइटिंग और सोशल मीडिया कंटेंट प्रोडक्शन में काफी दिलचस्पी है। मैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ हिमाचल प्रदेश से एम.ए. इन जर्नलिज्म एंड न्यू मीडिया की पढ़ाई की है। अपने करियर की शुरुआत सिद्धिविनायक टाइम्स में जूनियर हिंदी कंटेंट राइटर के रूप में की और वर्तमान में ABC वर्ल्ड मीडिया में स्पोर्ट्स और गेमिंग कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Leave A Reply

Exit mobile version