Wednesday, March 11

न्यूज़ीलैंड की टीम इस समय भारत के दौरे पर है। न्यूज़ीलैंड और इंडिया के बीच वनडे और टी20 सीरीज खेली जाएगी। वनडे सीरीज इस समय बराबरी पर खड़ी हुई है। दोनों टीमों ने 1-1 मैच जीते हैं।

शुभमन गिल को पिछले साल अक्टूबर में वनडे का कप्तान बनाया गया था। जब से उन्हें व्हाइट बॉल में कप्तानी मिली है, तब से कोई भी सीरीज नहीं जीते हैं। यह उनकी दूसरी सीरीज है और उसे वह जीतना चाहेंगे। यह मुकाबला गिल के लिए काफी अहम होने वाला है।

केएल राहुल का शतक गया बेकार

Shubman Gill Avoividing Series Loss Against NewZealand At Home
Shubman Gill Avoividing Series Loss Against NewZealand At Home

तीसरे वनडे में शुभमन गिल के सामने न सिर्फ सीरीज जीतने की चुनौती होगी, बल्कि घर पर टीम इंडिया की साख बचाने की जिम्मेदारी भी रहेगी। हालाँकि सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या गिल की कप्तानी में भारतीय टीम यह मुकाबला जीत पाएगी या फिर ऐसा इतिहास रच जाएगा जो अब तक कभी नहीं हुआ।

भारतीय टीम ने पहले वनडे में जीत दर्ज कर सीरीज की शानदार शुरुआत की थी, लेकिन दूसरे मुकाबले में न्यूज़ीलैंड ने ज़ोरदार वापसी करते हुए भारत को शिकस्त दी। इस मैच में केएल राहुल ने बेहतरीन शतक लगाया, लेकिन उनके अलावा कोई भी बल्लेबाज़ बड़ी पारी नहीं खेल सका। इसी वजह से भारतीय टीम बड़ा स्कोर खड़ा करने में नाकाम रही।

मिचेल के शतक के चलते न्यूज़ीलैंड ने जीता मैच

न्यूज़ीलैंड की ओर से डेरिल मिचेल ने शानदार शतक जमाया, जबकि विल यंग ने भी अहम योगदान दिया। इन पारियों के दम पर कीवी टीम ने मैच अपने नाम किया और सीरीज में बराबरी हासिल कर ली।

आपको बता दें कि न्यूज़ीलैंड की टीम अब तक भारत में वनडे सीरीज नहीं जीत पाई है। फिर चाहे भारतीय टीम का कप्तान कोई भी क्यों न रहा हो। भारतीय सरज़मीं पर सीरीज जीतना न्यूज़ीलैंड के लिए हमेशा मुश्किल रहा है। ऐसे में तीसरा मैच शुभमन गिल के लिए यह एक बड़ा चैलेंज साबित होने वाला है।

पहली बार वनडे सीरीज जीतने पर होगी न्यूज़ीलैंड की नज़र

एक बार फिर से सीरीज बराबरी पर खड़ी हुई है और अगर वह सीरीज जीतती है तो यह पहला मौका होगा जब न्यूज़ीलैंड की टीम भारत को घर में वनडे सीरीज हराएगी। कीवी टीम ने साल 2024 में पहली बार भारतीय टीम को टेस्ट सीरीज में हराया था।

हालाँकि टीम इंडिया के लिए अच्छी बात यह है कि निर्णायक मुकाबला इंदौर के होल्कर स्टेडियम में खेला जाएगा, जहां भारतीय टीम का रिकॉर्ड शानदार रहा है। इस मैदान पर भारत ने अब तक कोई भी वनडे मैच नहीं हारा है।

शुभमन गिल दूसरी सीरीज में कप्तानी कर रहे हैं। इससे पहले उन्होंने ऑस्ट्रेलिया में वनडे सीरीज में कप्तानी की थी जहाँ भारतीय टीम को 2-1 से हार का सामना करना पड़ा था। घर में वो अपनी पहली सीरीज को जीतना चाहेंगे ताकि उनके ऊपर सवाल कम हो जाए।

क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुकइंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

आकाश अवस्थी स्पोर्ट्स डाइजेस्ट हिंदी में बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं और स्पोर्ट्स जर्नलिज्म में दो वर्षों का अनुभव रखते हैं। इससे पहले वे इंडिया न्यूज़ और स्पोर्ट्सविकी जैसे प्रतिष्ठित प्लेटफॉर्म्स के साथ भी काम कर चुके हैं। क्रिकेट, कबड्डी और अन्य खेलों की बारीकियों को गहराई से समझना और उन्हें आसान व रोचक अंदाज में पाठकों तक पहुंचाना उनकी खासियत है। खेल जगत के साथ साथ पॉलिटिक्स की हर हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है।

Leave A Reply

Exit mobile version