PUBG BGMI/PUBG: पबजी एक ऐसा गेम है जिसमें हर तरह की गन्स मिलती हैं, लेकिन Bolt Action Rifles अपनी लंबी दूरी की ताकत और भारी डैमेज की वजह से सबसे अलग जगह रखती हैं। ये स्नाइपर गन्स एक सही शॉट में दुश्मन को सीधा नॉक कर सकती हैं, खासकर अगर हेडशॉट लग जाए। इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि ये गन्स क्या होती हैं, कौन-कौन सी मिलती हैं, इन्हें कैसे सही तरह से चलाया जाता है।
Bolt Action Rifle क्या होती है?
Bolt Action Rifles वो स्नाइपर गन्स होती हैं जिनमें हर फायर के बाद आपको बोल्ट खींचकर अगली गोली लोड करनी पड़ती है।
फायर रेट कम लेकिन डैमेज बहुत ज्यादा यही इनकी खासियत है। PUBG में ये गन्स खासकर long-range फाइट्स के लिए बनाई गई हैं, जहां सटीकता और टाइमिंग दोनों मायने रखते हैं।
PUBG में मुख्य Bolt Action Rifles
1. AWM
- PUBG की सबसे स्ट्रॉन्ग स्नाइपर
- लेवल 3 हेलमेट भी एक शॉट में उड़ जाता है
- सिर्फ एयरड्रॉप में मिलती है
- मैगज़ीन छोटी, लेकिन डैमेज सबसे ज्यादा है
2. Kar98k
- सबसे पॉपुलर बोल्ट एक्शन गन
- मैप में आसानी से लूट में मिल जाती है
- लेवल 2 हेलमेट एक शॉट में टूट जाता है
3. M24
Kar98k से थोड़ा ज्यादा शक्तिशाली, पहले ड्रॉप में थी, अब आम लूट में भी मिलती है। बुलेट स्पीड काफी तेज, इसलिए लंबी दूरी पर शॉट आसानी से लगता है
4. Mosin Nagant
- Kar98k जैसा ही डैमेज
- कई मैप्स में मिलता है
- काफी स्टेबल और कम रिकॉइल
Bolt Action Rifles के फायदे
- बहुत भारी डैमेज एक सही शॉट में नॉक
- लॉन्ग रेंज पर बेहतरीन 300- 500+ मीटर तक साफ हिट
- हेलमेट/आर्मर जल्दी तोड़ती हैं
- कम बुलेट ड्रॉप और ज्यादा सटीकता
Bolt Action Rifle का सही इस्तेमाल कैसे करें?
1. बड़ा स्कोप लगाएं
4x से ऊपर वाले स्कोप (6x/8x) इन गन्स के लिए सबसे बेस्ट रहते हैं।
2. ऊँची पोज़िशन लें
हिलटॉप, बिल्डिंग की छत या कोई ऊँचा पॉइंट स्नाइपिंग के लिए परफेक्ट जगह।
3. हेड की तरफ निशाना लगाएं
हेडशॉट- फटाफट फिनिश।
4. टाइमिंग और पेशेंस रखें
यह ऑटो गन नहीं है, इसलिए हर शॉट सोचकर लें। एक मिस से आपकी लोकेशन पता चल सकती है।
5. सप्रेसर का इस्तेमाल करें
सप्रेसर(Suppressor) से दुश्मन को पता नहीं लगता कि शॉट कहां से आया, जिससे आप सेफ रहते हैं।
PUBG में Bolt Action Rifles लंबी दूरी पर खेलने वालों के लिए सबसे दमदार हथियार हैं। AWM जहां एक शॉट में गेम का पूरा मोमेंटम बदल देती है, वहीं Kar98k और M24 जैसे हथियार भरोसेमंद और स्टेबल स्नाइपिंग देते हैं। अगर आप इन गन्स की प्रैक्टिस कर लेते हैं, तो दुश्मन आपको देखते ही नॉक हो जाएगा वो भी दूर से, बिना मौका पाए।

