लूनर न्यू ईयर से बेस्ड थीम, नए Mythic हथियार और दमदार Legendary स्किन्स के साथ सीज़न 2 की शानदार शुरुआत
कॉल ऑफ ड्यूटी: मोबाइल का नया सीज़न 2 (2026), जिसे “Lunar Charge” नाम दिया गया है, आधिकारिक रूप से लॉन्च हो चुका है। यह सीज़न लूनर न्यू ईयर की थीम पर आधारित है, जिसमें जीवंत रंग, खास डिज़ाइन वाले हथियार और कई नए व दोबारा लौटे Lucky Draws शामिल किए गए हैं। यह अपडेट खास तौर पर उन खिलाड़ियों के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ है जिन्होंने लंबे समय से अपने COD Points बचाकर रखे थे, क्योंकि इस बार स्टोर में कई प्रीमियम Mythic और Legendary आइटम्स उपलब्ध कराए गए हैं।
New and Returning COD Mobile सीज़न 2 में
डेवलपर्स ने सीज़न 2 के लिए Mythic और Legendary Lucky Draws की एक बड़ी लिस्ट पेश की है, जिसमें बिल्कुल नए हथियारों के साथ लोकप्रिय रीरन ड्रॉ भी शामिल हैं।
Mythic Lucky Draws (सीज़न 2 , 2026)
- Mythic XM4 – Luminescence Jade: 4 फ़रवरी से 4 मार्च
- Mythic Kilo 141 – Demonsong (रीरन): 7 फ़रवरी से 11 फ़रवरी
- Mythic Lachmann-556 (नया): 13 फ़रवरी से 14 मार्च
- Mythic Siren’s Song: 27 फ़रवरी से सीज़न समाप्त होने तक
Legendary Lucky Draws (सीज़न 2, 2026)
- Legendary Peacekeeper – Vivid Note: 14 से 20 फ़रवरी
- Legendary Type-19 – Horse (नया): 16 फ़रवरी से 17 मार्च
- Legendary Fennec – Scintillant Scale: 17 फ़रवरी से सीज़न के अंत तक
- Legendary Arctic .50 – Zodiac Beast: 18 फ़रवरी से सीज़न के अंत तक
- Legendary Grau 5.56 – Sapphire Fangs: 19 फ़रवरी से सीज़न के अंत तक
- Legendary Melee – Serpent’s Spine: 20 फ़रवरी से सीज़न के अंत तक
- Legendary M13 – Carrot Cutie: 21 फ़रवरी से सीज़न के अंत तक
- Legendary VMP – Golden Tune (नया): 24 फ़रवरी से 9 मार्च
- Legendary Oden – Quantum Sun (नया): 13 मार्च से 26 मार्च के
नए Mythic हथियार बने चर्चा का विषय
इस सीज़न का सबसे बड़ा आकर्षण Mythic Lachmann-556 माना जा रहा है, जो 13 फ़रवरी से उपलब्ध होगा। उम्मीद की जा रही है कि इसका संतुलित रीकॉइल और बेहतर सटीकता इसे मिड-रेंज फाइट्स में काफी प्रभावी बनाएगी।वहीं Mythic XM4 – Luminescence Jade पहले से ही स्टोर में मौजूद है, जिसका जेड-थीम लुक लूनर चार्ज की भावना को पूरी तरह दर्शाता है। इसके अलावा, लोकप्रिय Mythic Siren कैरेक्टर स्किन 27 फ़रवरी से एक बार फिर वापसी कर रहा हैं।
गेमप्ले और मेटा पर असर
गेम एक्सपर्ट्स का मानना है कि Lachmann-556 आने वाले दिनों में गेम के मेटा को बदल सकता है, खासकर उन खिलाड़ियों के लिए जो कंट्रोल और स्थिरता को प्राथमिकता देते हैं। दूसरी ओर, सीमित समय के लिए लौट रहा Mythic Kilo 141 – Demonsong अब भी सबसे शक्तिशाली हथियारों में गिना जाता है।
गेमिंग से जुड़े लेटेस्ट अपडेट्स के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

