मोबाइल गेमिंग और म्यूज़िक का कॉम्बिनेशन एक बार फिर धमाल मचाने को तैयार है। Garena ने Free Fire MAX और DJ Alok के बीच एक नए कोलैबोरेशन की आधिकारिक घोषणा कर दी है। इस साझेदारी के तहत DJ Alok का लेटेस्ट ट्रैक “Bulletproof” 10 फरवरी को रिलीज़ किया जाएगा, जिसे इस मशहूर सहयोग का अगला बड़ा कदम माना जा रहा है।
DJ Alok और Free Fire MAX: सालों पुराना रिश्ता
DJ Alok साल 2019 से Free Fire की दुनिया से जुड़े हुए हैं और तब से वे गेम का एक अहम चेहरा बने हुए हैं। उनका इन-गेम कैरेक्टर, जो “Drop the Beat” स्किल के लिए जाना जाता है, आज भी प्लेयर्स की पहली पसंद है। यह एबिलिटी खिलाड़ियों को एक साथ हीलिंग और मूवमेंट स्पीड बढ़ाने का फायदा देती है, जिससे मुकाबले में बढ़त मिलती है।
नया ट्रैक “Bulletproof” DJ Alok और Free Fire के पहले के कई सुपरहिट म्यूज़िकल प्रोजेक्ट्स की लिस्ट में शामिल होने जा रहा है, जैसे:
- Vale Vale: Free Fire के लिए बनाया गया पहला और सबसे पॉपुलर एंथम
- Reunion: Free Fire की चौथी एनिवर्सरी पर KSHMR और Dimitri Vegas & Like Mike के साथ किया गया कोलैब
- One More Round: Booyah Day इवेंट के लिए KSHMR के साथ तैयार किया गया एनर्जेटिक ट्रैक
कहां और कब सुन पाएंगे “Bulletproof”
DJ Alok का यह नया गाना 10 फरवरी से दुनियाभर के सभी बड़े म्यूज़िक स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध होगा। फैंस इसे इन जगहों पर एंजॉय कर सकेंगे:
- Spotify
- Apple Music
- YouTube
- TikTok
म्यूज़िक से आगे की सोच
DJ Alok और Free Fire MAX का रिश्ता सिर्फ गानों तक सीमित नहीं रहा है। इससे पहले इस कोल्लबरेसन के तहत खास इन-गेम इवेंट्स, Awakened कैरेक्टर वर्ज़न, और भारत में सामाजिक व चैरिटेबल इनिशिएटिव्स भी देखने को मिले हैं। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि “Bulletproof” के साथ गेमर्स के लिए कुछ नए और एक्साइटिंग सरप्राइज़ भी आ सकते हैं। अब यह देखना रोचक होगा कि DJ Alok का यह नया ट्रैक Free Fire MAX के बैटलफील्ड में कितना नया जोश और एनर्जी भर पाते हैं।

