Wednesday, February 11

FFMIC 2026 सिटी क्वालिफायर्स आज से शुरू हो गए हैं। Free Fire MAX खिलाड़ियों में टूर्नामेंट को लेकर काफी जोश देखने को मिला। लखनऊ में मुकाबले तय समय पर और सफलतापूर्वक पूरे हुए, जबकि कोलकाता में सुरक्षा कारणों की वजह से ऑफलाइन इवेंट को बीच में ही रोकना पड़ा। इस आर्टिकल में हम आपको FFMIC 2026 सिटी क्वालिफायर्स  के सभी जानकारियों को पासे साझा करेंगे।

कोलकाता में क्या हुआ, जो मैच को रोकना पडा

कोलकाता के महेशतला इलाके में सुहानी बैंक्वेट्स में सिटी क्वालिफायर्स रखे गए थे। वहां खिलाड़ियों और दर्शकों की संख्या उम्मीद से बहुत ज्यादा हो गई। ज्यादा भीड़ के कारण व्यवस्था बिगड़ने लगी और सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई। स्थिति को संभालने के लिए पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इवेंट को तुरंत बंद कर दिया गया।

कोलकाता क्वालिफायर अब ऑनलाइन होंगे

पुलिस के फैसले के बाद आयोजकों ने कोलकाता सिटी क्वालिफायर्स को ऑनलाइन कराने का फैसला लिया। यह फैसला सभी की सुरक्षा के लिए जरूरी था, लेकिन दूर-दूर से आए कई खिलाड़ियों को इससे निराशा भी हुई। आयोजकों ने कोलकाता के खिलाड़ियों से कहा है कि वे Garena Free Fire MAX के ऑफिशियल सोशल मीडिया पेज और अपने रजिस्टर्ड कॉन्टैक्ट्स पर नजर रखें। ऑनलाइन मैच से जुडी जानकारी वहीं दी जाएगी।

लखनऊ में UGxGRP बनी चैंपियन

वहीं लखनऊ के क्लब गुस्टो में सिटी क्वालिफायर्स बिना किसी परेशानी के पूरे हुए। कड़े मुकाबलों के बाद टीम UGxGRP ने शानदार खेल दिखाते हुए लखनऊ क्वालिफायर जीत लिया। इस जीत के साथ UGxGRP ने सीधे ग्रुप स्टेज में जगह बना ली है। अब टीम को Total Gaming, S8UL ELITE, NG PROS, Head Hunters, Olympians और Team Hind जैसी बड़ी टीमों से मुकाबला करना होगा।

UGxGRP के लिए यह जीत बहुत खास है, क्योंकि अब टीम देश की टॉप ईस्पोर्ट्स टीमों के खिलाफ 1 करोड़ की प्राइज मनी के लिए खेलेगी। साथ ही Esports World Cup 2026 (रियाद) में भारत का प्रतिनिधित्व करने का सपना भी अब और करीब पहुंच गया है। FFMIC 2026 सिटी क्वालिफायर्स के पहले ही दिन यह साफ हो गया है कि भारत में ईस्पोर्ट्स का क्रेज तेजी से बढ़ रहा है। आने वाले मैचों को लेकर फैंस में जबरदस्त उत्साह बना हुआ है।

गेमिंग से जुड़े लेटेस्ट अपडेट्स के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

मैं एक हिंदी कंटेंट राइटर, SEO एक्सपर्ट और डिजिटल मीडिया स्पेशलिस्ट हूं। मुझे फीचर राइटिंग, ब्लॉगिंग और सोशल मीडिया कंटेंट प्रोडक्शन में काफी दिलचस्पी है। मैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ हिमाचल प्रदेश से एम.ए. इन जर्नलिज्म एंड न्यू मीडिया की पढ़ाई की है। अपने करियर की शुरुआत सिद्धिविनायक टाइम्स में जूनियर हिंदी कंटेंट राइटर के रूप में की और वर्तमान में ABC वर्ल्ड मीडिया में फीचर राइटिंग और स्पोर्ट्स कंटेंट क्रिएशन और गेमिंग कंटेंट क्रिएशन पर कार्यरत हूं। कंटेंट राइटिंग के साथ-साथ मैं वर्डप्रेस वेबसाइट पर ऑन-पेज और ऑफ-पेज SEO, ग्राफिक डिजाइन (कैनवा), और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में भी कुशल हूं।

Leave A Reply

Exit mobile version