Wednesday, February 11

नरेंद्र मोदी स्टेडियम गुजरात के अहमदाबाद में स्थित है। यह 132,000 दर्शकों के बैठने की सुविधा के साथ दुनिया का सबसे बड़ा स्टेडियम है। यह ग्राउंड फ्लैट विकेट और तेज ऑउटफीलड के लिए जाना जाता हैं।

इस स्टेडियम का नाम भारत के वर्तमान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम पर रखा गया है। इससे पहले इसे सरदार वल्लभभाई पटेल स्टेडियम और मोटेरा नामक जगह पर स्थित होने के चलते मोटेरा स्टेडियम के नाम से जाना जाता था।

इस मैदान का अन्तर्राष्ट्रीय क्रिकेट में भी काफी योगदान रहा है। पिछले कुछ सालों में यहाँ कई बड़े अन्तर्राष्ट्रीय मुकाबले खेले गए हैं। जिसमें, वनडे वर्ल्ड कप 2023 का फाइनल खेला गया था, जिसमें ऑस्ट्रेलिया ने टूर्नामेंट में लगातार 10 मैचों तक अजेय रही मेजबान भारतीय टीम को हराकर खिताब अपने नाम किया था। तो चलिए जानते हैं कि यहाँ पर किस तरह की पिच देखने को मिलती हैं।

नरेंद्र मोदी स्टेडियम की बाउंड्री साइज़ और मुख्य जानकारी

विवरण जानकारी
नाम Narendra Modi Stadium
स्थान अहमदाबाद, इंडिया
स्थापना 1982
दर्शक क्षमता लगभग 1,32,000
पहला T20I मैच 2012 (इंडिया बनाम पाकिस्तान)
पहला वनडे 1984 (इंडिया बनाम ऑस्ट्रेलिया)
पहला टेस्ट 1983 (इंडिया बनाम वेस्टइंडीज)
पवेलियन छोर Adani Pavilion End, GMDC End
होम टीम इंडिया, घरेलू टीमें
स्ट्रेट बाउंड्री 67–72 मीटर
स्क्वायर बाउंड्री 62–68 मीटर

नरेंद्र मोदी स्टेडियम पिच रिपोर्ट

नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच आमतौर पर बल्लेबाजी के लिए काफी अच्छी मानी जाती हैं। क्योंकि यहाँ पर विकेट सपाट होती हैं और गेंद भी बल्ले पर अच्छे से आती हैं।

रात के मुकाबलों में यहाँ ओस की भूमिका भी अहम होती है। दूसरी पारी में गेंद और अच्छे से बल्ले पर आती हैं, जिससे शॉट्स लगाना आसान हो जाता हैं। इस वजह से टॉस जीतने वाली टीमें अक्सर पहले गेंदबाजी करने का फैसला करती हैं।

टॉस– टॉस जीतकर पहले बॉलिंग

नई बॉल से बॉलर्स को थोड़ी स्विंग।

बल्लेबाजों के लिए बहुत शानदार।

तेज आउटफील्ड।

ओस- बड़ा फैक्टर।

एवरेज स्कोर- 173

1st इनिंग एवरेज स्कोर- 178

2nd इनिंग एवरेज स्कोर- 167

नरेंद्र मोदी स्टेडियम में टी20 इंटरनेशनल में रिकॉर्ड

नरेंद्र मोदी स्टेडियम पर अब तक 8 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले गए हैं जिसमें 3 मुकाबले चेस और 5 मैच टोटल डिफेंड करने वाली टीम ने जीत दर्ज की हैं।

टोटल मैच- 8

टोटल चेज़ करने वाली टीम की जीत- 3

टोटल डिफेंड करने वाली टीम की जीत- 5

हाईएस्ट स्कोर- 234/4 इंडिया बनाम न्यूज़ीलैंड

लोएस्ट स्कोर- 66/10 इंडिया बनाम न्यूज़ीलैंड

हाईएस्ट टोटल चेज़- 166/3 इंडिया बनाम इंग्लैंड

लोएस्ट टोटल डिफेंडेड- 185/6 इंडिया बनाम इंग्लैंड

Also Read: T20 World Cup 2026 में नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद में खेले जाने वाले सभी मैचों का पूरा शेड्यूल

क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुकइंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version