Full Schedule of T20 World Cup 2026 at Narendra Modi Stadium Ahmedabad: नरेंद्र मोदी स्टेडियम गुजरात के अहमदाबाद में स्थित है। यह 132,000 दर्शकों के बैठने की सुविधा के साथ दुनिया का सबसे बड़ा स्टेडियम है। यह ग्राउंड फ्लैट विकेट और तेज ऑउटफीलड के लिए जाना जाता हैं। तो चलिए जानते हैं कि इस ग्राउंड में इस बार कब-कब और कितने मैच खेले जाने हैं।
नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद का इतिहास

इस स्टेडियम का नाम भारत के वर्तमान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम पर रखा गया है। इससे पहले इसे सरदार वल्लभभाई पटेल स्टेडियम और मोटेरा नामक जगह पर स्थित होने के चलते मोटेरा स्टेडियम के नाम से जाना जाता था।
इस मैदान का अन्तर्राष्ट्रीय क्रिकेट में भी काफी योगदान रहा है। पिछले कुछ सालों में यहाँ कई बड़े अन्तर्राष्ट्रीय मुकाबले खेले गए हैं। जिसमें, वनडे वर्ल्ड कप 2023 का फाइनल खेला गया था, जिसमें ऑस्ट्रेलिया ने टूर्नामेंट में लगातार 10 मैचों तक अजेय रही मेजबान भारतीय टीम को हराकर खिताब अपने नाम किया था।
नरेंद्र मोदी स्टेडियम में टी20 इंटरनेशनल में रिकॉर्ड
नरेंद्र मोदी स्टेडियम पर अब तक 8 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले गए हैं जिसमें 3 मुकाबले चेस करने वाली टीम ने और 5 मैच टोटल डिफेंड करने वाली टीम ने जीत दर्ज की हैं।
टीम इंडिया के लिए नरेंद्र मोदी स्टेडियम हमेशा से एक मजबूत गढ़ रहा है। भारतीय टीम ने इस मैदान पर अब तक कुल 8 मुकाबले खेले हैं, जिसमें से 6 में जीत हासिल की और 3 में हार का सामना करना पड़ा है। इस मैदान पर टीम इंडिया का सबसे बड़ा टोटल 234/4 रन है। वहीं, इस मैदान पर टीम का न्यूनतम स्कोर 124/7 रन रहा है।
टी20 वर्ल्ड कप 2026 में नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद में खेले जाने वाले मुकाबले
टी20 वर्ल्ड कप 2026 में नरेंद्र मोदी स्टेडियम में कुल 7 मुकाबले खेले जाएंगे। हालाँकि अगर पाकिस्तान फाइनल के लिए क्वालीफाई करती हैं तो यह मुकाबला श्रीलंके में खेला जायेगा वरना अहमदाबाद के ग्राउंड में 7 मैच होंगे।
इस बार नरेंद्र मोदी स्टेडियम में पहला मुकाबला 09 फरवरी को साउथ अफ्रीका और कनाडा के बीच खेला जाएगा, जबकि अंतिम मैच सुपर 8 स्टेज में 26 मई को वेस्टइंडीज और साउथ अफ्रीका के बीच होगा।
अब, यहाँ पर हम आपको टी20 वर्ल्ड कप 2026 में नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले जाने वाले सभी मैचों का पूरा शेड्यूल बताने जा रहे हैं।
टी20 वर्ल्ड कप 2026 में नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद में खेले जाने वाले सभी मैचों का पूरा शेड्यूल
09 फरवरी 2026 (ग्रुप D), सुबह 07:00 बजे – साउथ अफ्रीका बनाम कनाडा
11 फरवरी 2026 (ग्रुप D), दोपहर 11:00 बजे – साउथ अफ्रीका बनाम अफ़ग़ानिस्तान
14 फरवरी 2026 (ग्रुप D), शाम 07:00 बजे – न्यूज़ीलैंड बनाम साउथ अफ्रीका
18 फरवरी 2026 (ग्रुप A), दोपहर 07:00 बजे – इंडिया बनाम नीदरलैंड्स
22 फरवरी 2026 (Super 8), सुबह 07:00 बजे – साउथ अफ्रीका बनाम बनाम इंडिया
26 फरवरी 2026 (Super 8), शाम 03:00 बजे – वेस्टइंडीज बनाम साउथ अफ्रीका







