Sunday, February 1

Free Fire Max India Cup 2026 (FFMIC 2026) के सिटी क्वालिफायर्स की आधिकारिक घोषणा कर दी है। ये क्वालिफायर्स FFMIC 2026 स्प्रिंग सीज़न का शुरुआती चरण होंगे, जहां से चयनित टीमें आगे के राउंड में प्रवेश करेंगी। इस साल टूर्नामेंट को और अधिक प्रतिस्पर्धी बनाने के लिए ऑफलाइन LAN क्वालिफायर्स को दोबारा शामिल किया गया है। इस आर्टिकल में हम आपको FFMIC 2026 सिटी क्वालिफायर्स रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया के बारे में बताएंगे।

चार शहरों में आयोजित होंगे ऑफलाइन LAN क्वालिफायर्स

FFMIC 2026 सिटी क्वालिफायर्स भारत के लखनऊ, अहमदाबाद, कोलकाता और हैदराबाद में आयोजित किए जाएंगे। सभी टीमों को निर्धारित वेन्यू पर खुद पहुंचकर रजिस्ट्रेशन कराना होगा और वहीं मुकाबले खेले जाएंगे। हर शहर से कुल 144 टीमें टूर्नामेंट में भाग लेंगी, लेकिन केवल एक विजेता टीम ही अगले चरण के लिए क्वालिफाई कर पाएगी।

FFMIC 2026 के लिए पात्रता शर्तें

  • सभी खिलाड़ी भारतीय नागरिक हों और उनकी न्यूनतम आयु 16 वर्ष हो
  • खिलाड़ियों का रैंक Heroic या उससे अधिक होना चाहिए
  • हर गेम अकाउंट का लेवल 40 या उससे ऊपर होना अनिवार्य है
  • टीम एक सब्स्टीट्यूट खिलाड़ी रख सकती है, जिसे सभी पात्रता शर्तें पूरी करनी होंगी
  • एक खिलाड़ी केवल एक टीम और एक ही शहर से भाग ले सकता है
  • क्वालिफिकेशन के बाद टीम का रोस्टर पूरे टूर्नामेंट के लिए फाइनल माना जाएगा
  • जो टीमें सिटी क्वालिफायर्स में सफल नहीं होंगी, वे FFC Qualifiers के लिए आवेदन कर सकती हैं

एक्सेप्टेड और वेटिंग लिस्ट से जुड़े नियम

टीमों का रजिस्ट्रेशन पूरी तरह ऑफलाइन मोड में संबंधित शहर के वेन्यू पर किया जाएगा। पहले 144 रजिस्टर करने वाली टीमें एक्सेप्टेड लिस्ट में शामिल होंगी, लेकिन इससे उनकी भागीदारी पक्की नहीं मानी जाएगी।

मैच वाले दिन सभी टीमों को तय समय पर चेक-इन और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन कराना होगा। समय पर रिपोर्ट न करने वाली टीमों को वेटिंग लिस्ट में डाल दिया जाएगा। यदि कोई एक्सेप्टेड टीम वेरिफिकेशन में फेल होती है या नियमों के अनुसार अयोग्य पाई जाती है, तो आयोजकों के निर्णय के अनुसार वेटिंग लिस्ट की टीम को मौका दिया जा सकता है।

रजिस्ट्रेशन डेट और वेन्यू डिटेल्स

लखनऊ: 6 फरवरी, सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक, (Club Gusto, गोमती नगर एक्सटेंशन, उत्तर प्रदेश)

कोलकाता: 6 फरवरी, सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक, (Suhani Banquets, महेशतला, पश्चिम बंगाल)

अहमदाबाद: 7 फरवरी, सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक, (Swarnim Business Hub-1, चांदखेड़ा, गुजरात)

हैदराबाद: 7 फरवरी, सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक, (Mihira Banquets, उप्पल, तेलंगाना)

FFMIC 2026 सिटी क्वालिफायर्स भारतीय Free Fire Max ई-स्पोर्ट्स कम्युनिटी के लिए एक बड़ा अवसर साबित होंगे, जहां नई और उभरती टीमें राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखा सकेंगी।

गेमिंग से जुड़े लेटेस्ट अपडेट्स के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

मैं एक हिंदी कंटेंट राइटर, SEO एक्सपर्ट और डिजिटल मीडिया स्पेशलिस्ट हूं। मुझे फीचर राइटिंग, ब्लॉगिंग और सोशल मीडिया कंटेंट प्रोडक्शन में काफी दिलचस्पी है। मैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ हिमाचल प्रदेश से एम.ए. इन जर्नलिज्म एंड न्यू मीडिया की पढ़ाई की है। अपने करियर की शुरुआत सिद्धिविनायक टाइम्स में जूनियर हिंदी कंटेंट राइटर के रूप में की और वर्तमान में ABC वर्ल्ड मीडिया में फीचर राइटिंग और स्पोर्ट्स कंटेंट क्रिएशन और गेमिंग कंटेंट क्रिएशन पर कार्यरत हूं। कंटेंट राइटिंग के साथ-साथ मैं वर्डप्रेस वेबसाइट पर ऑन-पेज और ऑफ-पेज SEO, ग्राफिक डिजाइन (कैनवा), और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में भी कुशल हूं।

Leave A Reply

Exit mobile version