WPL 2026: विमेंस प्रीमियर लीग 2026 में आज रविवार 1 फरवरी को 20 वां मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स महिला क्रिकेट टीम और यूपी वॉरियर्ज महिला क्रिकेट टीम के बीच खेला जाएगा। इन दोनों टीमों के बीच यह मैच वडोदरा के बीसीए स्टेडियम में ही खेला जाएगा।वहीं यह मैच आज शाम 7:30 बजे शुरू होगा। जबकि इस मैच का टॉस आज शाम 6:30 बजे होगा। वहीं आज इस मैच से ही प्लेऑफ की सभी टीमें भी डिसाइड हो जाएंगी। तभी तो आज इन दोनों टीमों के प्रमुख खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर सबकी निगाहें रहने वाली हैं।
इसके चलते हुए आज के इस मैच में ये दोनों टीमें जीत के इरादे से मैदान में उतरेंगी। तभी तो आज इन दोनों टीमों के बीच हमें एक रोमांचक मैच भी देखने को मिल सकता है। इसके अलावा आज इस मैच के जरिए हमें इस लीग की तीसरी टीम भी मिल जाएगी। आइए इस मैच से पहले दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11, पिच रिपोर्ट, मौसम और हेड-टू-हेड रिकॉर्ड के बारे में भी जान लेते हैं।
हेड टू हेड रिकार्ड्स :-

विमेंस प्रीमियर लीग में अभी तक इन दोनों टीमों के बीच कुल 7 मैच खेले गए हैं। इसके अलावा इन मैचों में खेलते हुए अभी तक दिल्ली की टीम का ही पलड़ा काफी भारी रहा है। क्यूंकि इस लीग में दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने यूपी के खिलाफ कुल 5 मैच जीते हैं। जबकि यूपी की टीम को दिल्ली के खिलाफ खेलते हुए केवल 2 ही मैचों में जीत मिली है। लेकिन अब प्लेऑफ में पहुंचने के चलते आज हमें इन दोनों के बीच कांटे की टक्कर भी देखने को मिल सकती है।
पिच रिपोर्ट :-

वडोदरा के कोटाम्बी स्टेडियम की पिच बल्लेबाज़ों के लिए काफी अनुकूल मानी जाती है। लेकिन यहां पर भी दूसरी पारी में ओस का असर ज़्यादा देखने को मिलता है। इसके चलते हुए गेंदबाज़ों को पकड़ बनाने में परेशानी हो सकती है। तभी तो आज ऐसे में टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाज़ी करना पसंद कर सकती है। वहीं इस मैदान पर औसत स्कोर 160 से 170 रन के बीच रहता है।
ऐसा रहने वाला है आज मौसम :-

कोटाम्बी स्टेडियम, वडोदरा में आज मैच के दिन का मौसम क्रिकेट के लिए काफी अनुकूल रहने की उम्मीद है। क्यूंकि आज यहां पर अधिकतम तापमान लगभग 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस रहेगा। वहीं आज मौसम पूरी तरह से शुष्क रहेगा। वहीं आज यहां पर आर्द्रता का स्तर करीब 55 प्रतिशत रहेगा। इससे वातावरण हल्का ठंडा महसूस हो सकता है। लेकिन इस दौरान सबसे अच्छी बात यह है कि आज बारिश की कोई संभावना नहीं है। इसलिए मैच बिना किसी रुकावट के पूरा होने की उम्मीद है।
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11 इस प्रकार है :-
यूपी वॉरियर्ज़ (संभावित XI) : 1 किरण नवगिरे, 2 मेग लानिंग (कप्तान), 3 फ़ीबि लिचफ़ील्ड, 4 हरलीन देओल, 5 श्वेता सहरावत (विकेटकीपर), 6 डिएंड्रा डॉटिन, 7 दीप्ति शर्मा, 8 सोफ़ी एकलस्टन, 9 आशा शोभना, 10 शिखा पांडे, 11 क्रांति गौड़
दिल्ली कैपिटल्स (संभावित XI) : 1 शेफ़ाली वर्मा, 2 लिज़ेल ली (विकेटकीपर), 3 लॉरा वुलफ़ार्ट, 4 जेमिमाह रॉड्रिग्स (कप्तान), 5 मारीज़ान काप, 6 निक्की प्रसाद, 7 शिनेल हेनरी, 8 स्नेह राणा, 9 मिनू मानी, 10 एन श्री चरणी, 11 नंदनी शर्मा
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।







