Sunday, February 1

T20 World Cup: टी-20 विश्व कप 2026 की शुरुआत आगामी 7 फरवरी से होने वाली है। इस मेगा टूर्नामेंट में भारतीय क्रिकेट टीम अपने अभियान की शुरुआत अमेरिका क्रिकेट टीम के खिलाफ मैच खेलकर करेगी। वहीं इस बार यह भारतीय टीम सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में अपनी चुनौती पेश करने वाली है। जबकि युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा समेत भारतीय बल्लेबाजों के प्रदर्शन पर भी इस बार सभी की नजरें रहने वाली है। क्यूंकि ये सभी अपनी घरेलू परिस्थितियों का फायदा उठाने की पूरी कोशिश करेंगे। इस बीच आइए टी-20 विश्व कप के इतिहास में सर्वाधिक रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाजों के बारे में भी एक बार जान लेते हैं।

1. विराट कोहली : 1,292 रन :-

इस सूची में पहले पायदान पर भारतीय टीम के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली का नाम आता है। क्यूंकि उन्होंने टी-20 विश्व कप में 35 मैच की 33 पारियों में खेलते हुए 58.72 की शानदार बल्लेबाजी औसत और 128.81 की स्ट्राइक रेट से 1,292 रन बनाए थे। इसके अलावा वह इस मेगा टूर्नामेंट में अभी भी सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं।

virat kohli
virat kohli

जबकि इस टूर्नामेंट में उन्होंने अभी तक सबसे ज्यादा 15 अर्धशतक भी लगाए हैं। इस दौरान खेलते हुए उनका सर्वोच्च स्कोर नाबाद रहते हुए 89 रन का रहा है। इस बीच उनके बल्ले से 111 चौके और 35 छक्के भी आए हैं। लेकिन उन्होंने साल 2024 के टी-20 विश्व कप के बाद इस फॉर्मेट से संन्यास ले लिया था।

2. रोहित शर्मा : 1,220 रन :-

इस सूची में दूसरे पायदान पर अन्य भारतीय दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा का नाम आता है। क्यूंकि उन्होंने भी इस मेगा टूर्नामेंट में खेलते हुए 1,000+ रन बनाए हैं। इस दौरान खेलते हुए उन्होंने 47 मैचों की 44 पारियों में 34.85 की बल्लेबाजी औसत और 133.04 की स्ट्राइक रेट के साथ 1,220 रन बनाए हैं। इस बीच उनके बल्ले से 12 अर्धशतक भी आए हैं।

Rohit Sharma
Rohit Sharma

जबकि इस टूर्नामेंट में खेलते हुए उनका सर्वोच्च स्कोर 92 रन का रहा है। इसके अलावा उन्होंने साल 2024 के संस्करण में खेलते हुए 8 पारियों में 36.71 की बल्लेबाजी औसत से 257 रन बनाए थे। उन्होंने भी साल 2024 के विश्व कप को जीतने के बाद इस फॉर्मेट से अपने संन्यास का ऐलान कर दिया था।

3. युवराज सिंह : 593 रन :-

इस सूची में तीसरे पायदान पर भारतीय टीम के पूर्व दिग्गज ऑलराउंडर युवराज सिंह का नाम आता है। इसके अलावा भारतीय क्रिकेट टीम ने साल 2007 का टी-20 विश्व कप का खिताब जीता था। तब उस संस्करण में युवराज सिंह ने काफी अहम योगदान दिया था।

Yuvraj Singh
Yuvraj Singh

इसके अलावा उसी संस्करण में उन्होंने इंग्लैंड के तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड के एक ओवर में 6 छक्के लगाने का कारनामा किया था। वहीं टी-20 विश्व कप में खेलते हुए उन्होंने कुल 31 मैच खेलते हुए 23.72 की बल्लेबाजी औसत और 128.91 की स्ट्राइक रेट के साथ 593 रन बनाए थे। इस दौरान उनके बल्ले से 4 अर्धशतक भी आए थे।

4. महेंद्र सिंह धोनी : 529 रन :-

इस सूची में चौथे पायदान पर भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का नाम आता है। क्यूंकि उन्होंने टी-20 विश्व कप में कुल 29 पारियों में खेलते हुए 35.26 की बल्लेबाजी औसत और 123.88 की स्ट्राइक रेट के साथ 529 रन बनाए थे। वहीं इस दौरान खेलते हुए उनका सर्वोच्च स्कोर 45 रन का रहा था।

Mahendra Singh Dhoni
image source via getty images

इसके अलावा उनके नेतृत्व में ही भारतीय टीम ने पहली बार साल 2007 में टी-20 विश्व कप का खिताब जीता था। जबकि अपने पूरे टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर में उन्होंने 98 मैचों में 37.60 की बल्लेबाजी औसत से 1,617 रन बनाए थे। वहीं इस बीच उन्होंने 2 अर्धशतक भी लगाए थे। इस दौरान उनका सर्वोच्च स्कोर 85 रन का रहा था।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version