Saturday, February 7

फ्री फायर मैक्स इंडिया कप (FFMIC) 2026 आधिकारिक तौर पर अपने पहले कॉम्पेटेटीव स्टेज की शुरुआत करने जा रहा है। इस टूर्नामेंट का पहला स्टेज FFC मोड होगा, जो नए और सेमी-प्रो फ्री फायर मैक्स खिलाड़ियों के लिए ओपन क्वालिफायर के रूप में काम करता है। पिछले साल के FFMIC (Free Fire Max India Cup) 2025 की तरह, इस बार भी FFC मोड भारतीय टीमों को ग्रुप स्टेज तक पहुँचने का सुनहरा मौका देगा।

आप FFMIC 2026 रजिस्ट्रेशन, फ्री फायर मैक्स ईस्पोर्ट्स, या FFC मोड नियम खोज रहे हैं, तो इस आर्टिकल कोप पूरा पढ़े।

FFMIC 2026 FFC मोड रजिस्ट्रेशन डेट

Garena ने इन-गेम नोटिस के जरिए FFC मोड रजिस्ट्रेशन डेट्स

  • रजिस्ट्रेशन शुरू: 9 फरवरी 2026 दोपहर 12:00 बजे (IST)
  • रजिस्ट्रेशन समाप्त: 15 फरवरी 2026 रात 10:00 बजे (IST)

खिलाड़ियों को अपनी टीम फ्री फायर मैक्स के FFC मोड में जाकर ही रजिस्टर करनी होगी। तय समय के बाद कोई भी एंट्री स्वीकार नहीं की जाएगी।

FFC मोड Eligibility Criteria

प्रतियोगिता की निष्पक्षता बनाए रखने के लिए Garena ने कुछ जरूरी नियम तय किए हैं:

  • न्यूनतम रैंक: डायमंड
  • न्यूनतम अकाउंट लेवल: लेवल 40
  • केवल भारतीय नागरिक ही भाग ले सकते हैं
  • टीम में 4 से 5 खिलाड़ी होने चाहिए
  • सभी खिलाड़ियों की न्यूनतम आयु 16 वर्ष
  • 16-18 वर्ष के खिलाड़ियों के लिए अभिभावक की अनुमति अनिवार्य

अयोग्यता के नियम (Disqualification Rules)

  • कोई भी खिलाड़ी एक से ज्यादा टीमों से भाग नहीं ले सकता
  • मुख्य खिलाड़ी या सब्स्टीट्यूट, दोनों में डुप्लिकेट एंट्री प्रतिबंधित है
  • एक से अधिक अकाउंट का उपयोग करने पर सीधा डिस्क्वालिफिकेशन होगा

FFMIC 2026 FFC मोड मैच फॉर्मेट और क्वालिफिकेशन

FFC मोड में हर टीम को अपनी रणनीति और गेमप्ले साबित करना होता है:

  • प्रत्येक टीम अधिकतम 12 मैच खेल सकती है
  • केवल सर्वश्रेष्ठ 8 मैचों के अंक ही गिने जाएंगे
  • कुल लीडरबोर्ड से शीर्ष 38 टीमें
  • FFMIC 2026 ग्रुप स्टेज के लिए क्वालिफाई करेंगी

टीम नियम: एक बार अगर टीम ने कोई भी मैच खेल लिया, तो बिना टीम डिसबैंड किए रोस्टर में बदलाव की अनुमति नहीं होगी।

FFC मोड पॉइंट सिस्टम

फ्री फायर मैक्स FFC मोड पॉइंट सिस्टम में प्लेसमेंट और एलिमिनेशन दोनों को महत्व दिया जाता है:

प्लेसमेंट अंक

  • पहला स्थान: 12 अंक
  • दूसरा स्थान: 9 अंक
  • तीसरा स्थान: 8 अंक
  • चौथा स्थान: 7 अंक
  • पाँचवाँ स्थान: 6 अंक
  • छठा स्थान: 5 अंक
  • सातवाँ स्थान: 4 अंक
  • आठवाँ स्थान: 3 अंक
  • नौवाँ स्थान: 2 अंक
  • दसवाँ स्थान: 1 अंक
  • 11वाँ- 12वाँ स्थान: 0 अंक

अतिरिक्त पॉइंट और पेनल्टी

  • प्रत्येक किल पर +1 अंक
  • स्पॉन आइलैंड छोड़ने पर -3 अंक प्रति खिलाड़ी

इसका मतलब है कि सिर्फ छुपकर खेलना नहीं, बल्कि स्मार्ट अटैकिंग गेमप्ले भी जरूरी है।

FFMIC 2026 FFC मोड में रजिस्ट्रेशन कैसे करें?

योग्य खिलाड़ी 9 फरवरी 2026 से फ्री फायर मैक्स ऐप में जाकर FFC मोड सेक्शन के माध्यम से अपनी टीम रजिस्टर कर सकते हैं। रजिस्ट्रेशन के बाद टीमें तुरंत रैंक्ड FFC मैच खेलना शुरू कर सकती हैं।

गेमिंग से जुड़े लेटेस्ट अपडेट्स के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

मैं एक हिंदी कंटेंट राइटर, SEO एक्सपर्ट और डिजिटल मीडिया स्पेशलिस्ट हूं। मुझे फीचर राइटिंग, ब्लॉगिंग और सोशल मीडिया कंटेंट प्रोडक्शन में काफी दिलचस्पी है। मैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ हिमाचल प्रदेश से एम.ए. इन जर्नलिज्म एंड न्यू मीडिया की पढ़ाई की है। अपने करियर की शुरुआत सिद्धिविनायक टाइम्स में जूनियर हिंदी कंटेंट राइटर के रूप में की और वर्तमान में ABC वर्ल्ड मीडिया में फीचर राइटिंग और स्पोर्ट्स कंटेंट क्रिएशन और गेमिंग कंटेंट क्रिएशन पर कार्यरत हूं। कंटेंट राइटिंग के साथ-साथ मैं वर्डप्रेस वेबसाइट पर ऑन-पेज और ऑफ-पेज SEO, ग्राफिक डिजाइन (कैनवा), और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में भी कुशल हूं।

Leave A Reply

Exit mobile version