Free Fire Max India Cup 2026 Spring का ऐलान, 1 करोड़ इनामी राशि के साथ
भारत में Free Fire Max ईस्पोर्ट्स एक बार फिर बड़े स्तर पर वापसी करने जा रहा है। Garena ने आधिकारिक रूप से Free Fire Max India Cup (FFMIC) 2026 Spring की घोषणा कर दी है। सितंबर 2025 में आयोजित पहले संस्करण की सफलता के बाद, यह नया सीज़न प्रोफेशनल और नए उभरते हुए खिलाड़ियों के लिए एक संगठित और कॉम्पेटटीव मंच प्रदान करेगा। इस टूर्नामेंट में 1 करोड़ से अधिक का प्राइज पूल रखा गया है।
इस सीज़न को और भी खास बनाता है यह तथ्य कि टॉप तीन टीमें Esports World Cup 2026 के लिए सीधे क्वालिफाई करेंगी। इससे भारतीय टीमों को इंटरनेशनल लेवल पर अपना टैलेंट दिखाने का सुनहरा मौका मिलेगा।
FFMIC 2026 सिटी क्वालिफायर्स: ऑफलाइन LAN फॉर्मेट
FFMIC 2026 के सिटी क्वालिफायर्स को ऑफलाइन LAN इवेंट्स के रूप में आयोजित किया जाएगा, जिसका उद्देश्य देश के अलग-अलग हिस्सों से बेहतरीन टैलेंट को सामने लाना है। ये मुकाबले चार चुने हुए शहरों के कॉलेज और इवेंट वेन्यूज़ में होंगे। हर शहर में 144 टीमें हिस्सा लेंगी, लेकिन केवल विजेता टीम को ही मेन इवेंट में जगह मिलेगी।
होस्ट शहर और शेड्यूल:
लखनऊ (7 फरवरी 2026)- क्लब गुस्टो, गोमती नगर
कोलकाता (7 फरवरी 2026)- सुहानी बैंक्वेट्स, महेशतला
हैदराबाद (8 फरवरी 2026)- मिहिरा बैंक्वेट्स, रामंथापुर
अहमदाबाद (8 फरवरी 2026)- स्वर्णिम बिजनेस हब-1, गॉडरेज गार्डन सिटी
आयोजकों के अनुसार, जो टीमें इन शहरों से बाहर की हैं, उन्हें ऑफलाइन क्वालिफायर्स में भाग लेने के लिए संबंधित शहरों में खुद ही पहुचना होगा।
FFMIC 2026 Spring में टीम स्लॉट्स का बंटवारा
इस टूर्नामेंट में कुल 48 टीमें प्रतिस्पर्धा करेंगी। स्लॉट्स को इस तरह बांटा गया है ताकि अनुभवी के साथ-साथ नई टीमों को भी बराबर अवसर मिल सके।
- डायरेक्ट इनवाइट (6 टीमें): सितंबर 2025 संस्करण में शानदार प्रदर्शन के आधार पर चुनी गई टीमें
Total Gaming Esports, S8UL, GDR, RNTX, Olympians और Team Hind - सिटी क्वालिफायर्स (4 टीमें): चारों ऑफलाइन शहरों से एक-एक विजेता टीम
- इन-गेम क्वालिफायर्स (38 टीमें): ओपन इन-गेम क्वालिफायर्स से चयनित टीमें
FFMIC 2026 Spring: जरूरी तारीखें
FFMIC 2026 Spring की शुरुआत फरवरी 2026 के बीच महीने में होगी
- इन-गेम क्वालिफायर्स (FFC Qualifiers): 15 फरवरी 2026
- ग्रुप स्टेज: 26 फरवरी 2026 से शुरू होगा
FFMIC 2026 Spring को भारतीय Free Fire Max ईस्पोर्ट्स के लिए एक बड़ा कदम माना जा रहा है, जो देश की टॉप टीमों को इंटरनेशनल लेवल तक पहुंचाने में खास भूमिका निभा सकता है।

