Garena का मशहूर बैटल रॉयल गेम Free Fire अब OB52 मेजर अपडेट के साथ और भी रोमांचक हो गया है। नए पैच के लाइव होते ही गेमिंग कम्युनिटी में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। हर अपडेट की तरह इस बार भी खिलाड़ियों के लिए एक बिल्कुल नया और आकर्षक फरवरी 2026 Booyah Pass में शामिल किया गया है, जिसमें भविष्य की दुनिया से प्रेरित थीम और ढेरों एक्सक्लूसिव इनाम शामिल किए गए हैं।
Booyah Pass में खिलाड़ियों को यूनिक कैरेक्टर बंडल्स, दमदार वेपन स्किन्स, शानदार एनिमेशन और कई आइटम्स मिलते हैं। अगर आप फरवरी महीने में इस पास को खरीदने का सोच रहे हैं। तो इस आर्टिकल में इसकी थीम, लॉन्च डेट, कीमत और सभी रिवॉर्ड्स की पूरी जानकारी दी गई है।
Free Fire फरवरी 2026 Booyah Pass की थीम: Stellar Scene
फरवरी 2026 के Booyah Pass की आधिकारिक थीम “Stellar Scene” रखी गई है, जिसे कई खिलाड़ी Star Water Theme के नाम से भी जानते हैं। यह थीम एडवांस टेक्नोलॉजी और गहरे समुद्री एलिमेंट्स का अनोखा कॉम्बिनेशन पेश करती है।
इस पास में मिलने वाले ज़्यादातर आइटम्स नीले रंग, चमकदार विजुअल इफेक्ट्स और डिजिटल फिश एनिमेशन से लैस हैं, जो इसे एक फ्यूचरिस्टिक और साइंस फिक्शन फील देते हैं। पुराने Booyah Pass की तुलना में इस बार के कैरेक्टर बंडल्स ज्यादा मॉडर्न और एनिमेशन-रिच नजर आते हैं।
Free Fire फरवरी 2026 Booyah Pass: लॉन्च डेट और कीमत
Garena के तय शेड्यूल के मुताबिक फरवरी का Booyah Pass पूरे महीने एक्टिव रहेगा।
- शुरुआत की तारीख: 1 फरवरी 2026
- समाप्ति की तारीख: 28 फरवरी 2026
खिलाड़ी इस पास को दो अलग-अलग डायमंड्स को खर्च करके खरीद सकते हैं
- Premium Booyah Pass: 499 डायमंड्स
- Premium Plus Booyah Pass: 999 डायमंड्स
Premium Plus वर्जन लेने पर 50 लेवल्स तुरंत अनलॉक हो जाते हैं, साथ ही कुछ स्पेशल बोनस रिवॉर्ड्स भी मिलते हैं, जिससे ग्राइंड करना काफी आसान हो जाता है।
यह भी पढ़े: Free Fire MAX में बूयाह प्रीमियर लीग (BPL) 2026 के बारे जानें
Free Fire फरवरी 2026 Booyah Pass के सभी रिवॉर्ड्स
इस बार Booyah Pass में कुल 100 लेवल्स के इनाम दिए गए हैं, जिनमें फ्री और प्रीमियम दोनों तरह के रिवॉर्ड्स शामिल हैं।
शुरुआती लेवल के इनाम
लेवल 1 (Premium): फीमेल कैरेक्टर बंडल
एक खास एक्वाटिक- स्टाइल टैक्टिकल ड्रेस, जिसमें यूनिक स्प्रिंट एनिमेशन मिलता है। दौड़ते समय डिजिटल मछलियों के इफेक्ट्स दिखाई देते हैं।
लेवल 1 (Premium): AUG- Stellar Scene वेपन स्किन
इस पास की मेन थीम पर आधारित गन स्किन
- रेंज: ++
- मैगज़ीन: +
- मूवमेंट स्पीड: –
मिड-लेवल रिवॉर्ड्स
- लेवल 20 (Premium)
पिकअप ट्रक या स्पोर्ट्स कार के लिए ब्लू-व्हाइट कलर थीम वाली स्किन।
- लेवल 30 (Premium)
फ्यूचरिस्टिक एक्वाटिक डिज़ाइन और एनिमेटेड फिश इफेक्ट्स के साथ।
- लेवल 40 (Premium)
यूनिक क्लॉक-फेस पैटर्न और स्मूद एनिमेशन।
- लेवल 50 (Premium)
परमानेंट AUG स्किन + Stellar Scene अवतार
हाई-लेवल रिवॉर्ड्स
लेवल 60 (Premium): बैट स्किन
चमकदार नीली ब्लेड और वॉटर रिपल इफेक्ट्स के साथ।
लेवल 70: Free: एक्वाटिक थीम वाले शूज़
Premium: रोबोटिक फिश शेप बैकपैक
लेवल 80 (Free): ग्रेनेड- Stellar Scene
पानी के छींटों जैसा कस्टम ब्लास्ट इफेक्ट।
लेवल 90 (Premium): Gloo Wall- Stellar Scene
डिजिटल शील्ड जैसा ट्रांसपेरेंट नीला बैरियर।
ग्रैंड रिवॉर्ड
- लेवल 100 (Premium): मेल कैरेक्टर बंडल
- डीप-सी आर्मर डिज़ाइन और स्ट्रॉन्ग ग्लोइंग इफेक्ट्स के साथ।
- इसमें भी खास रनिंग एनिमेशन मिलता है, जिसमें कैरेक्टर के पीछे डिजिटल मछलियां तैरती दिखाई देती हैं।

