फ्री फायर मैक्स जनवरी 2026 बूया पास लीक होने से रिलीज की तारीख, आवार्ड और अन्य जानकारी सामने आई है।
जैसे ही नया साल शुरू होने वाला है, Free Fire खिलाड़ियों के बीच 2026 के पहले बड़े अपडेट को लेकर जबरदस्त उत्साह बना हुआ है। हालिया लीक्स और डेटा माइनिंग से Free Fire MAX के जनवरी 2026 Booyah Pass की कई अहम जानकारियाँ सामने आ चुकी हैं। इस बार का पास फ्यूचरिस्टिक “डिलीवरी” कॉन्सेप्ट पर आधारित है, जिसमें खास कैरेक्टर बंडल्स से लेकर दमदार वेपन स्किन्स तक देखने को मिलेंगी। आइए जानते हैं कि जनवरी में गेमर्स को क्या नया अनुभव मिलने वाला है।
Free Fire MAX जनवरी 2026 Booyah Pass: रिलीज़ और कीमत
लॉन्च डेट: 1 जनवरी 2026
अवधि: 31 जनवरी 2026 तक
पास की कीमत:
प्रीमियम Booyah Pass: 499 डायमंड
प्रीमियम प्लस पास: 999 डायमंड
(जिसमें 50 लेवल तुरंत अनलॉक और अतिरिक्त एक्सक्लूसिव रिवॉर्ड्स शामिल होंगे)
थीम: “Taped Delivery”
इस बार Booyah Pass को एक अलग पहचान दी गई है। “Taped Delivery” नाम की इस थीम में टेक्नोलॉजी और इंडस्ट्रियल स्टाइल का अनोखा मेल देखने को मिलेगा, जिसमें शामिल हैं: नीयॉन येलो हाई-विज़ डिज़ाइन, इंडस्ट्रियल टेप इंस्पायर्ड पैटर्न और अर्बन स्ट्रीटवेयर टच पूरा कॉन्सेप्ट भविष्य के फास्ट डिलीवरी सिस्टम जैसा एहसास देता है, जो बैटलफील्ड में अलग ही स्टाइल दिखाता है।
Free Fire MAX Booyah Pass (सीज़न 37): संभावित रिवॉर्ड्स
1. कैरेक्टर बंडल्स
लेवल 1 – फीमेल बंडल
The Little Red Set (Taped Delivery Female)
रेड और येलो शेड्स के साथ एक फुर्तीला और कॉम्बैट-रेडी आउटफिट
लेवल 100- मेल बंडल
The Big Bad Woof Bundle (Taped Delivery Male)
फ्यूचरिस्टिक वुल्फ-थीम मास्क
एनिमेटेड कॉशन-टेप इफेक्ट
2. हथियार स्किन्स और गियर
M82B- Taped Delivery (लेवल 50)
एक लेजेंडरी स्नाइपर स्किन, जिसमें रेंज या आर्मर पेनिट्रेशन जैसे बूस्ट मिलने की संभावना है।
Parang- Taped Delivery (लेवल 60)
येलो-ब्लैक हैज़र्ड डिज़ाइन के साथ स्टाइलिश मेली वेपन
Gloo Wall- Taped Delivery (लेवल 90)
मज़बूत और टैक्टिकल लुक वाला ग्लू वॉल, खासकर डिफेंसिव प्लेयर्स के लिए उपयोगी
3. अतिरिक्त और सपोर्ट आइटम्स
Backpack
लेवल के साथ बदलने वाला इवॉल्विंग बैकपैक डिज़ाइन
Loot Box
हाई-टेक डिलीवरी क्रेट से इंस्पायर्ड अनोखा लूट बॉक्स
एक्सक्लूसिव इमोट
“Package Delivery” कॉन्सेप्ट पर आधारित, अनलॉक लेवल: 70
क्या जनवरी 2026 Booyah Pass खरीदना सही रहेगा?
दिसंबर के फेस्टिव थीम पास के मुकाबले, जनवरी 2026 का Booyah Pass ज्यादा मॉडर्न, यूनिक और फ्यूचरिस्टिक फील देता है।
अगर आपको अर्बन स्टाइल, लेजेंडरी बंडल्स या M82B स्नाइपर पसंद है, तो 499 डायमंड में यह पास एक बेहतरीन डील साबित हो सकता है।

