Garena 14 जनवरी 2026 को Free Fire का OB52 अपडेट जारी किया था, जिसमें कई गेमप्ले सुधार और नया कंटेंट जोड़ा गया। OB52 के लॉन्च के बाद अब खिलाड़ियों की निगाहें अगली बड़ी अपडेट, यानी OB53 पैच और उसके एडवांस सर्वर रिलीज पर टिकी हुई हैं। इस आर्टिकल में हम आपको Free Fire का OB52 अपडेट के बारे में बताएंगे।
मार्च 2026 में आ सकता है अगला अपडेट
पिछले अपडेट शेड्यूल और Garena के नियमित पैटर्न को देखते हुए अनुमान लगाया जा रहा है कि Free Fire का OB53 अपडेट मार्च 2026 के दौरान रिलीज हो सकता है। इसी के साथ एडवांस सर्वर के लगभग 20 फरवरी 2026 के आसपास शुरू होने की संभावना जताई जा रही है। हालांकि, कंपनी ने अभी तक इस बारे में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है।
आमतौर पर, हर बड़े अपडेट से पहले Garena Advance Server लॉन्च करता है, जहां सीमित संख्या में खिलाड़ियों को नए फीचर्स आजमाने और फीडबैक देने का अवसर मिलता है।
एडवांस सर्वर के लिए ऐसे करें रजिस्ट्रेशन
जो प्लेयर्स OB53 एडवांस सर्वर का हिस्सा बनना चाहते हैं, उन्हें Free Fire Advance Server की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर रजिस्टर्ड करना होगा। इसके लिए Facebook या Google अकाउंट से लॉगिन करना जरूरी होता है, जो उनके गेम आईडी से जुड़ा हो।
फॉर्म भरने और एक vaild ईमेल आईडी देने करने के बाद, चुने गए प्लेयर्स को एक विशेष एक्टिवेशन कोड दिया जाता है। यह कोड एडवांस सर्वर में एंट्री के लिए आवश्यक होता है।
OB53 में Gintama के साथ सहयोग की चर्चा
कुछ डाटा माइनर्स द्वारा साझा की गई जानकारियों के मुताबिक, OB53 अपडेट में लोकप्रिय एनीमे सीरीज Gintama के साथ संभावित कोलैब देखने को मिल सकता है। यदि यह सहयोग सच साबित होता है, तो गेम में एनीमे-प्रेरित कॉस्मेटिक आइटम्स शामिल किए जा सकते हैं।
संभावित लीक आइटम्स में शामिल बताए जा रहे हैं:
- हिजिकाता थीम बंडल (Hijikata Bundle)
- सकाता आधारित बंडल (Sakata Bundle)
- गिंटामा स्टाइल फिस्ट स्किन (Gintama-themed Fist Skin)
इसके अलावा, सीमित समय के इवेंट्स और खास इनाम भी जोड़े जाने की संभावना है। हालांकि, अभी तक इस कोलैब को लेकर गरेना की ओर से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।
आधिकारिक जानकारी का इंतजार जरूरी
फिलहाल OB53 एडवांस सर्वर की तारीख और Gintama सहयोग से जुड़ी खबरें लीक और पुराने अपडेट ट्रेंड्स पर आधारित हैं। यदि कंपनी अपने आंतरिक शेड्यूल में बदलाव करती है, तो रिलीज डेट और कंटेंट में परिवर्तन संभव है।
खिलाड़ियों को सलाह दी जाती है कि वे अंतिम पुष्टि के लिए केवल गरेना की ऑफिसियल वेबसाइट और सोशल मीडिया अकाउंट्स पर जारी डाले गए जानकारी पर ही भरोसा करें।

