Free Fire कम्युनिटी में इन दिनों जबरदस्त एक्साइटमेंट देखने को आ रहा है, क्योंकि Free Fire OB53 अपडेट जल्द ही रिलीज़ होने वाला है। साथ ही ऐसा भी माना जा रहा है कि यह अपडेट गेम के टैक्टिकल स्टाइल में बड़ा बदलाव लाएगा और प्लेयर्स को एक नया एक्सपीरियंस देगा। इस आर्टिकल में हम आपको इसकी रिलीज़ डेट और खास फीचर्स के बारे में बताएंगे।
Free Fire OB53 रिलीज़ डेट (ऑफिशियल)
हाल ही में Garena ने आधिकारिक तौर पर इसकी तारीख का ऐलान किया है। Free Fire OB53 अपडेट 8 अप्रैल 2026 को रिलीज़ किया जाएगा। यह अपडेट ऐसे समय पर आएगा जब मौजूदा Gold Royale सीज़न खत्म हो चुका होगा। आमतौर पर अपडेट से पहले सर्वर कुछ घंटों के लिए मेंटेनेंस पर डाले जाते हैं, साथ ही उसके बाद नया वर्जन App Store और Play Store पर उपलब्ध पर डाल दिया जाता है ।
Free Fire OB53 अपडेट के फीचर्स
Nearby Search Feature: एक नया सोशल फीचर को ऐड किया गया है, जिसकी मदद से प्लेयर्स अपनी रियल लोकेशन के आधार पर आसपास के दोस्तों को ढूंढ और ऐड कर सकते हैं। साथ ही, यूज़र्स को अपनी प्राइवेसी सेटिंग्स कंट्रोल करने का भी पूरा ऑप्शन भी मिलेगा , जिसे आप अपने गेमर दोस्त को आसानी से ढूँढ सकते हैं ।
A124 कैरेक्टर रीवर्क: A124 कैरेक्टर में बड़ा बदलाव किया गया है। अब उसकी एक्टिव स्किल सिर्फ दुश्मनों की एक्टिव स्किल्स को ही काउंटर करेगी, जबकि पहले वह पैसिव स्किल्स पर भी असर डालती थी। इससे गेम की स्ट्रैटेजी पर काफी फर्क पड़ सकता है।
Factory Reconstruction: Bermuda मैप की मशहूर Factory लोकेशन को पूरी तरह नया रूप दिया जा रहा है। अब यह “Stadium” थीम में नजर आएगी, जिससे एरिया को मॉडर्न और स्पोर्टी फील मिलेगा। माना जा रहा है कि यह किसी बड़े थीम इवेंट से जुड़ा हो सकता है।







